मिठाई का डब्बा बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करें?

How to Start Sweet Box Making Business Ideas in Hindi मिठाई का डब्बा बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करें

आप गांव में रहते हैं, या छोटे शहर में, या बड़े शहर में, मिठाई सभी को पसंद होती है| हम सभी को इसकी जरूरत होती है| चाहे कोई पार्टी हो या फंक्शन हो, कोई पर्व हो या त्यौहार हो, मिठाई के बिना हमारा काम नहीं चलता, और मिठाई को ले जाने के लिए डब्बे की जरूरत पड़ती है| मतलब जितनी मिठाई बिकती है उतनी डब्बे की जरूरत होती है| आप अगर कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं तो sweet box making business आपके लिए एक अच्छा business साबित हो सकता है|

इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए मार्केट सर्वे– (Market survey for sweet box making business)

जब भी आप कोई नया बिजनेस शुरू करते हैं तो सबसे पहले आपको मार्केट सर्वे करना चाहिए| आप जिस चीज का बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं उसकी मार्केट में कितनी डिमांड है, यह मार्केट सर्वे से ही पता चलता है|

आपके बिजनेस शुरू करने से पहले से भी यह डब्बे मार्केट में कोई ना कोई सप्लाई कर रहा होगा| आप सारी कैलकुलेशन करें मसलन आप जो डब्बा बनाने जा रहे हैं उसकी कॉस्टिंग कितनी पड़ रही है आपको मार्केट में सेल करने के बाद कितना मुनाफा मिलेगा|

मार्केट में जो डब्बा पहले से आ रहा है उसकी क्वालिटी एवम कॉस्टिंग से अपने डब्बे की क्वालिटी और कॉस्टिंग की तुलना करें| आप मार्केट में पहले के सप्लायर से बेहतर सुविधा कैसे दे सकते हैं इसके बारे में सोचें| अपने आप को मार्केट में establish करने के लिए अच्छी क्वालिटी का डब्बा बनाएं एवं इसे बेचने के लिए कुछ ऑफर भी दे सकते हैं|

कोई दुकान वाला अगर आपसे 10000 डब्बे ले रहा है तो आप उसे 50 या 100 डब्बे फ्री में दे सकते हैं| यह सारी चीजें आप अपने बजट को देख करके करें| मार्केट में घूमें, मार्केट की बारीकियों का अध्ययन करें, सोचे समझे, इन सभी के पीछे टाइम दें, तभी कोई फैसला लें|

किसी भी बिजनेस को शुरू करने में जल्दबाजी ना करें| पहले अच्छी तरह से मार्केट सर्वे करें, उसके बाद कोई बिजनेस शुरू करते हैं तो आपको मार्केट में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता| मार्केट सर्वे किसी भी बिजनेस के लिए बहुत जरूरी होता है| बिना मार्केट सर्वे के कोई भी बिजनेस शुरू नहीं करना चाहिए|

इस बिजनेस का मार्केट में स्कोप– (Market Scope of Sweet box making business)

इस बिजनेस का स्कोप मार्केट में बहुत ज्यादा है, क्योंकि हमारे जीवन में मिठाई की खपत बहुत ज्यादा है| कभी-कभी तो खपत के अनुसार मार्केट में मिठाई नहीं मिल पाती है|

तो आप समझ सकते हैं कि इस बिजनेस को शुरू करना आपके लिए कितना लाभदायक सिद्ध हो सकता है| क्योंकि मिठाई बिना डब्बे के नहीं बिक सकती है| मतलब जितनी मिठाई की मांग उतनी उसके डब्बे की मांग मार्केट में होती है|

तो यह बिजनेस शुरू करना आपके लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है|

डब्बा बनाने के लिए रॉ मैटेरियल्स– (Raw materials required for sweet box making business)

मिठाई का डब्बा बनाने के लिए रॉ मैटेरियल्स के रूप में हमें गत्ते की जरूरत पड़ती है| हमारे आसपास यह गत्ता आसानी से उपलब्ध होता है| साधारणता उसकी कीमत मार्केट में ₹20 किलो ₹27 किलो में मिल जाता है|

इसके लिए कई तरह का गत्ता इस्तेमाल में लाया जाता है| इसकी जरूरत के हिसाब से गत्ते की मोटाई का चुनाव करते हैं| कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि इसकी कीमत गत्ते की क्वालिटी पर निर्भर करता है|

रॉ मैटेरियल्स को खरीदने के लिए आप इंडिया मार्ट की वेबसाइट पर जाकर सर्च कर सकते हैं|

मिठाई का डब्बा बनाने के लिए मशीन– (Machinery required for sweet box making business)

जिस मशीन से हम मिठाई का डब्बा बनाते हैं उसकी कीमत लगभग 2,50,000 से 4,50,000 तक होती है| आप इसे उत्पादन की क्षमता के हिसाब से खरीद सकते हैं| इस मशीन को अपने आसपास के मार्केट से खरीद सकते हैं|

अगर आपके आसपास की मशीन उपलब्ध नहीं है तो आप इंडिया मार्ट वेबसाइट पर जाकर के वहां से मशीन मैन्युफैक्चरर को फोन कर सारी जानकारी ले सकते हैं तथा उनसे मशीन खरीद सकते हैं|

जब आप मशीन मैनुफैक्चरर्स से मशीन खरीदते हैं तो वह मशीन आपके घर यानी जहां पर आप यह बिजनेस शुरू करना चाहते हैं वहां पर ट्रांसपोर्ट के द्वारा भेज देते हैं इसके लिए आपको ट्रांसपोर्टेशन चार्ज देना पड़ता है|

यह मशीन 3 किलो वाट बिजली कंज्यूम करती है| तो आप इसे अपने घर के डोमेस्टिक कनेक्शन से भी चला सकते हैं या थ्री फेज कनेक्शन से भी चला सकते हैं|

इस मशीन में आप डाय चेंज करके बहुत सारे तरह की एवं अलग अलग साइज के डब्बे बना सकते हैं जो कि मिठाई के लिए, पेस्ट्री के लिए, केक के लिए उपयोग में लाई जाती है|

लाइसेंस– (License required for sweet box making business)

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कंपनी रजिस्ट्रेशन एवं जीएसटी नंबर की जरूरत पड़ती है| बिना लाइसेंस के आप अपने गांव के यह छोटे शहर के दुकानदारों को सप्लाई कर सकते हैं लेकिन बड़े स्केल पर अगर यह बिजनेस शुरु करते हैं तो यह सारे लाइसेंस आपके लिए जरूरी होता है|

जब भी आप कोई बिजनेस शुरू कर दे उसके लिए जो भी औपचारिकता होती है उसको पूरा करके ही बिजनेस शुरू करें नहीं तो बाद में बहुत सारी परेशानी का सामना करना पड़ता है|

इन्वेस्टमेंट एंड प्रॉफिट– (Investment and profit in sweet box making business)

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको जो मशीन खरीदनी पड़ती है उसकी कीमत ढाई लाख से लेकर के 4.50 लाख रुपए तक होती है| इसमें जो रॉ मैटेरियल्स उपयोग में आता है उसकी कीमत ₹20 किलोग्राम से लेकर के ₹27 किलोग्राम तक होती है|

आप एक किलोग्राम रॉ मटेरियल से 1 ग्राम का 900 डब्बा बना सकते हैं| 2 ग्राम का 450 डब्बा बना सकते हैं| 1 डब्बा बनाने की कीमत करीब करीब 25 पैसा आता है| आप उसे मार्केट में 1 रुपए में बेच सकते हैं|

इस तरह से आप 1 घंटे में कम से कम ₹500 तक कमा सकते हैं| इसी तरह अगर आप 8 घंटे काम करते हैं तो आप दिन के ₹5000 से लेकर ₹10000 तक कमा सकते हैं| यह सारी कमाई उत्पादन की क्षमता एवं उसकी बेचने की क्षमता पर निर्भर करता है|

मार्केटिंग– (Marketing for sweet box making business)

इसकी मार्केटिंग के लिए आप अपने आसपास के मिठाई दूकान में संपर्क कर सकते हैं | आप इसके लिए एक स्टाफ को रख सकते हैं| जो 10 से 25 किलोमीटर की दूरी में इस बिजनेस के लिए मार्केटिंग करें|

इसके अलावा आप मिठाई का डब्बा होलसेलर से संपर्क कर सकते हैं| अगर आप ज्यादा मात्रा में आर्डर चाहते हैं तो आप इंडिया मार्ट (Indiamart.com), ट्रेड मार्ट (Trademart.com), जस्ट डायल (Justdial.com) कंपनी में रजिस्टर करा सकते हैं|

अगर आपके पास बजट की कमी नहीं है तो इन वेबसाइट में रजिस्टर करना काफी फायदेमंद होता है| क्योंकि जब आप कोई नया बिजनेस स्टार्ट करते हैं तो कस्टमर तक पहुंचने में बहुत सारा टाइम लग जाता है|

ऐसे में इस वेबसाइट से बहुत सारा ऑर्डर मिल सकता है| इन कंपनियों में बहुत सारे प्लान होते हैं जिन्हें आप अपने बजट के अनुसार चुन सकते हैं एवं अपने बिजनेस को अच्छे से आगे बढ़ा सकते हैं|

इन सभी प्लान को लेने के लिए आप आप उनकी वेबसाइट पर जाकर फ़ोन कर सकते हैं|

उनके कार्यकारी अधिकारी आपके पास आकर आपको प्लान समझाएंगे उसके बाद आप अपने बजट के हिसाब से प्लान का चुनाव कर सकते हैं| अगर आपके पास कम बजट भी है तो सबसे कम पैसे वाला प्लान तो लिया ही जा सकता है|

 

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,490
पोस्ट्स
1,524
सदस्य
204
नवीनतम सदस्य
kashish
Back
Top