खोया बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करें? How to Start Khoya Making Business Ideas in Hindi

How to Start Khoya Making Business in Hindi खोया बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करें?

हमारे यहां करीब करीब 80% मिठाई को खोया से तैयार किया जाता है| इसके अलावा खोया का इस्तेमाल हलवा बनाने तथा आइसक्रीम बनाने में भी किया जाता है| भारत में मिठाई को लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं इसलिए मिठाई की दुकान सभी मोहल्ले या छोटे मार्केट में मिल जाती है| शुद्ध रूप से मिठाई बनाने के लिए खोया की जरूरत होती है जो दूध को उबालकर तैयार किया जाता है| अभी भी हलवाई लोग हाथ से ही खोया को तैयार करते हैं| लेकिन पर्व त्यौहार के समय जितनी खोया की जरूरत होती है उतनी मिल नहीं पाती| अगर आप Khoya Making Business शुरू कर इसे मशीन से बनाते हैं तो इसकी मांग को आसानी से तथा कम समय में ज्यादा प्रोडक्शन कर पूरा कर सकते हैं|

खोया बिजनेस के लिए मार्केटिंग सर्वे (Market Survery for Khoya Making Business)

खोया बिजनेस को शुरू करने से पहले मार्केट सर्वे जरूर करना चाहिए|

=> मार्केट में खोया की कितनी डिमांड है?

=> खोया बनाने के बाद इसे कहां बेच सकते हैं?

=> आपके आसपास कितनी मिठाई की दुकान है?

=> इन दुकानों में 1 दिन में खोया की कितनी खपत होती हैं?

=> मार्केट में खोया के कितने होलसेलर एवं रिटेलर हैं जिन्हें आप खोया सप्लाई कर सकते हैं?

आप अपने आसपास के 5 किलोमीटर के रेंज में सभी दुकान पर संपर्क करें जो खोया का उपयोग करते हैं| उनसे खोया की Quality एवम Quantity की जानकारी लें| इससे आपको एक Idea मिलेगा कि वह किस तरह का खोया लेना चाहते हैं?

मार्केट में कई तरह का खोया मिलता है| आजकल तो मार्केट में नकली खोया भी मिलता है दुकानदार को भरोसा दें कि आप शुद्ध खोया सप्लाई करेंगे जिससे दुकानदार आपकी ओर आकर्षित होंगे|

खोया बनाने के लिए रॉ मटेरियल (Raw Materials for Khoya Making Business)

खोया बनाने के लिए रॉ मैटेरियल्स में सिर्फ दूध की जरूरत होती है| दूध की Quality पर भी खोया की Quality निर्भर करती है| 1 किलो दूध में 8% फैट का दूध रहता है तो 400 से 500 ग्राम खोया बनता है| अगर 6% फैट रहता है तो 300 ग्राम खोया बनता है|

रॉ मैटेरियल्स कहां से खरीदें? (Where to buy Milk for Khoya Making Business)

आप गाय या भैंस के दूध के लिए अपने गांव या आस-पास के कस्बे में संपर्क कर सकते हैं| इसके अलावा शहर में कई सारे डेरी चलते हैं तो आप वहां से संपर्क कर सकते हैं|

आप पैकेट वाला दूध जैसे अमूल, मदर डेरी, डीएमएस एवं अन्य कंपनियों के दूध का उपयोग खोया बनाने के लिए कर सकते हैं|

इसमें भी अगर फुल क्रीम का दूध इस्तेमाल करेंगे तो ज्यादा खोया बनेगा अगर टोंड दूध का इस्तेमाल करेंगे तो कम खोया बनेगा|

रॉ मैटेरियल्स की कीमत (Cost of Raw Materials in Khoya Making Business)

दूध की कीमत हर जगह अलग-अलग होती है फिर भी भैंस का दूध आपको ₹50 ₹60 किलो के बीच मिल सकता है तथा गाय का दूध ₹40 से ₹50 के बीच मिल सकता है| पैकेट वाला दूध भी लगभग इन्हीं दामों में मिल जाता है|

अगर गाय या भैंस का दूध ना मिले तो पैकेट वाला दूध लेकर इस बिजनेस को शुरू किया जा सकता है|

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कितना जगह चाहिए? (Space required to start Khoya Making Business)

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए करीब करीब 450 स्क्वायर फीट जगह की जरूरत होती है| मशीन के लिए 5×5 का जगह काफी होता है लेकिन दूध को स्टोर करने के लिए भी जगह चाहिए|

उसके अलावा खोया बनने के बाद उसको रखने के लिए भी जगह चाहिए| आप शुरुआत में 10×10 स्क्वायर फिट का जगह लेकर यह काम शुरू कर सकते हैं | उसके बाद जैसे जैसे आपका बिजनेस बढ़ने लगे आप ज्यादा जगह ले सकते हैं|

खोया बनाने के लिए कौन सी मशीन की जरूरत पड़ती है? (Machine required for Khoya Making Business)

खोया बनाने के लिए खोया बनाने की मशीन मार्केट में उपलब्ध है| आप अपने उत्पादन के आधार पर इसे कस्टमाइज़ करवा सकते हैं| जैसे 50 लीटर, 100 लीटर, 120 लीटर, 150 लीटर कैपेसिटी का मार्केट में उपलब्ध है|

जितनी दूध का खोया बनाना चाहते हैं उतने लीटर का मशीन बनाने के लिए आप आर्डर दे सकते हैं|

मार्केट में खोया बनाने वाली मशीन की बहुत सारी वैरायटी उपलब्ध है जैसे stainless स्टील, लोहे की एवं मिक्स| आप अपने बजट के हिसाब से मशीन का चुनाव कर सकते हैं|

खोया बनाने की मशीन की कीमत (Cost of Khoya Making Machine)

वैसे तो खोया बनाने की मशीन की कीमत इसकी कैपिसिटी पर निर्भर करता है| लेकिन अगर 150 लीटर कैपेसिटी का लेते है तो 40,000 से लेकर 95,000 तक में खरीद सकते हैं|

मशीन को बनाने में स्टैंडर्ड स्टील एवं लोहे का इस्तेमाल होता है| मशीन की कीमत इसी पर निर्भर करती है कि मशीन में किस ग्रेड का स्टील अथवा लोहा का उपयोग हो रहा है| आप अपने बजट एवं जरूरत के हिसाब से इसे कस्टमाइज़ करवा सकते हैं|

इस मशीन के अलावा खोया को स्टोर करने के लिए डीप फ्रीजर की जरूरत पड़ेगी तथा दूध को गर्म करने के लिए गैस सिलेंडर चाहिए|

इस मशीन में दो बर्नर लगे रहते हैं| दूध को गर्म करने के लिए आप गैस या डीजल का इस्तेमाल कर सकते हैं| दोनों सिस्टम इस मशीन में लगा रहता है तो आप अपने हिसाब से जो सस्ता एवं convenient लगे उसका उपयोग कर सकते हैं|

मशीन को चलाने के लिए इलेक्ट्रिक की जरूरत पड़ती है| उसे आप घर में उपयोग होने वाली सिंगल फेज इलेक्ट्रिक से चला सकते हैं|

150 लीटर दूध से कितना खोया बनता है?

1 किलो दूध से 300 ग्राम खोया बनता है| इस तरह अगर 150 लीटर दूध का खोया बनाते हैं तो 45 किलो खोया बन जाता है|

खोया बनाने की प्रक्रिया (Process of Khoya Making)

सबसे पहले इस में उपयोग होने वाले बर्तन की अच्छी तरह से साफ सफाई कर ले| शुद्धता का ध्यान रखेंगे तभी आप का प्रोडक्ट अच्छा, टेस्टी एवं हेल्दी बनेगा|

=> इसके बाद उस बर्तन में 150 लीटर दूध डाल दे|

=> अगर आप गैस का उपयोग कर रहे हैं तो गैस का कनेक्शन करें अथवा डीजल का उपयोग कर रहे है तो डीजल का कनेक्शन करें|

=> इस मशीन में 2 बर्नर होता है| एक आगे होता है तथा एक पीछे होता है| दोनों बर्नर के नौब को ऑन कर माचिस की तीली से जलाएं|

=> बर्नर की आंच को अपने हिसाब से सेट करें|

=> करीब करीब 1 घंटे के बाद आपका खोया तैयार हो जाता है|

=> आप खोया बनाते समय मशीन पर नजर रखिए कहीं ज्यादा आंच से खोया जल ना जाए|

खोया की पैकेजिंग (Packaging of Khoya)

खोया बनने के बाद आप इसे वेट मशीन से 5 kg या 10 kg का पैक बनाकर मार्केट में सप्लाई कर सकते हैं| इसे पैक करने के लिए प्लास्टिक के बैग का उपयोग किया जाता है|

खोया की ब्रांडिंग (Branding Of Khoya in Khoya Making Business)

अगर आप बड़े पैमाने पर खोया का उत्पादन करते हैं तो इसे ब्रांड नेम के साथ बेच सकते हैं| इसके लिए आपको अपना ब्रांड रजिस्टर कराना पड़ेगा|

इन्वेस्टमेंट (Investment in Khoya Making Business)

इस बिजनेस के लिए आपको मशीन के अलावा डीप फ्रीजर एवं गैस सिलेंडर की जरूरत पड़ती है| इसके अलावा आपको दूध स्टोर करने के लिए बर्तन की जरूरत पड़ेगी| इन सबको मिलाकर करीब करीब 1,50,000 रुपए इन्वेस्ट करके इस बिज़नेस को शुरू किया जा सकता है|

प्रॉफिट रिपोर्ट (Profit Report of Khoya Making Busines)

हम यहाँ 1 घंटे का प्रॉफिट रिपोर्ट बना रहे हैं|

150 लीटर मिल्क की कीमत- 150X Rs.50 = Rs.7500/-

Gas (LPG) 2 Kg - Rs.140

Electricity - Rs.10

Labour Charge - Rs.50

Rs. 7700/- (Production Cost)

150 लीटर दूध से आप 1 घंटे में 45 किलो खोया बना सकते हैं| इसके बाद इसे मार्केट में कम से कम ₹200 किलो बेच सकते हैं|

45 Kg khoya Selling price = 45 X Rs.200= Rs.9,000

Total profit = 9000 – 7700 = Rs.1300/- (1 Hour)

आप 1 घंटे में कम से कम 1300 रुपए कमा सकते हैं| इस तरह से अगर आप ज्यादा खोया का उत्पादन करते है तो बहुत ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं|

मार्केटिंग (Marketing for Khoya Making Business)

मार्केटिंग के लिए आप अपने एरिया के होलसेलर से संपर्क कर सकते हैं| आप अपने आसपास के 5 किलोमीटर की रेंज में जितने भी मिठाई की दुकान हो, उनसे संपर्क कर सकते हैं|

अगर आप 10 से 20 मिठाई दुकान से कांटेक्ट कर लेते हैं तो आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी|

आप अपनी खुद की दुकान खोल कर खोया, पनीर, दूध एवं दही का व्यापार शुरू कर सकते हैं| इससे आपको कम कीमत में दूध मिल जाएगा एवं प्रॉफिट मार्जिन भी ज्यादा मिलेगा|

लाइसेंस (License for Khoya Making Business)

अगर आप इस बिजनेस को छोटे स्तर पर शुरू करते हैं तो कोई लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती है| लेकिन अगर आप इस बिजनेस को बड़े स्तर पर शुरू करते हैं तो आपको FSSAI लाइसेंस लेना पड़ेगा|

इसके अलावा अगर आप अपना खोया ब्रांड नेम से बेचना चाहेंगे तो आपको अपना ब्रांड रजिस्टर कराना पड़ेगा| इसके साथ-साथ कंपनी रजिस्ट्रेशन एवं जीएसटी नंबर भी लेना पड़ेगा|

 

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,490
पोस्ट्स
1,524
सदस्य
204
नवीनतम सदस्य
kashish
Back
Top