How to Start Paper Plate Making Business पेपर प्लेट, दोना, थाली बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करें?
Paper Plate का उपयोग दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है| Paper Plate को डिस्पोजेबल प्लेट भी कहा जाता है| चाहे शादी हो या कोई पार्टी, पिकनिक या जन्मदिन, भगवान की पूजा हो या भंडारा, हर जगह हम Paper Plate, थाली, दोना का उपयोग करते है| तो आप Paper plate making business शुरू कर अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं|Paper Plate की डिमांड ज्यादा होने के कारण इसे अनेक तरह से बनाया जाता है| फंक्शन के हिसाब से आप इसे customized कर बेच सकते है| अगर बच्चों की पार्टी हो तो आप उसमें कार्टून करैक्टर प्रिंट किया हुआ पेपर इस्तेमाल कर सकते है| पार्टी थीम के अनुसार भी प्लेट पर प्रिंटिंग कर उसे इस्तेमाल कर सकते है|
इस तरह के Innovative idea इस्तेमाल कर मार्किट में अपनी एक अलग जगह बना सकते है| जब से सरकार ने प्लास्टिक पर पाबन्दी लगायी है तब से इसकी डिमांड और ज्यादा बढ़ गयी है| अलग अलग साइज़ और डिजाईन में मिलने के कारण इसका इस्तेमाल काफी बढ़ गया है और सब जगह आसानी से उपलब्ध है|
डिमांड अधिक होने के कारण पेपर प्लेट की मैन्युफैक्चरिंग में अच्छा खासा प्रॉफिट हो जाता है| इसमें कोई आशंका नहीं की अच्छे मार्जिन के लिए आपकी Marketing strategy भी अच्छी होनी चाहिए|
किसी भी बिज़नेस को शुरू करने से पहले उस बिज़नेस से सम्बंधित सारी जानकारी होना अति आवश्यक है| अगर आप भी इन बातों का ध्यान रखेंगे तो आप अच्छे से बिज़नेस कर पाएंगे| ध्यान रखना इसलिए जरुरी है क्योंकि बहुत सारे बिज़नेस इन जानकारी के अभाव में शुरू होने से पहले ही बंद हो जाते हैं|
इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए हमे कौन सी मशीन की जरुरत पड़ती है? मशीन लेने में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और मशीन कंहा से लेना चाहिए?
इसके लिए कौन सा रॉ मटेरियल की जरुरत होती है और वो आसानी से कंहा से मिल सकता है? इसके लिए कितने स्पेस की जरूरत होती है, और वह स्पेस कहां पर होना चाहिए? इन सब बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है|
इसके लिए कौन कौन से लाइसेंस की जरूरत पड़ती है और इसकी मार्केटिंग कहां पर कर सकते हैं? अगर हम इस बिजनेस को शुरू करते हैं तो इसमें कितना इन्वेस्टमेंट होता है, और कितना मुनाफा होता है|
सबसे पहले मार्केट सर्वे करें (Market Survey)
किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले हमें मार्केट सर्वे करना चाहिए| मार्केट सर्वे करने का मतलब यह होता है कि जिस प्रोडक्ट को हम बनाने जा रहे हैं उस प्रोडक्ट की मार्केट में कितनी डिमांड है| इस प्रोडक्ट को हम मार्केट में कहां बेच सकते हैं?इसके खरीदार कौन कौन हो सकते हैं? आपको यह भी ध्यान रखना पड़ेगा कि आप किस तरह के प्लेट की मैन्युफैक्चरिंग करेंगे? आपके आसपास के मार्केट में कितने GSM की पेपर प्लेट, थाली, दोना और किस डिजाईन की ज्यादा डिमांड है?
कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि जितना प्लेट, थाली, दोना आप मैनुफैक्चरिंग करेंगे उसको हम कहां बेचेंगे इसका इंतजाम हमें पहले से करना होता है यही मार्केट सर्वे होता है| अगर आपने मार्किट सर्वे अच्छे से कर लिया तो समझिये आपके बिज़नेस को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है|
पेपर प्लेट बनाने के लिए मशीन (Paper Plate Making Machine)
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे पहले पेपर प्लेट मशीन की जरूरत पड़ती है| अगर आप कम इन्वेस्टमेंट मैं यह बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आप मैनुअल मशीन लेकर के भी इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं|अगर आपके पास ज्यादा डिमांड है तो आप अपने बजट के अनुसार ऑटोमेटिक मशीन लेकर के बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं| ऑटोमेटिक मशीन में दो तरह की मशीन उपलब्ध है एक सिंगल डाई मशीन होता है और एक दूसरा डबल डाई मशीन होता है|
अगर आप सिंगल डाई मशीन लेते हैं तो उसमें एक डाई फ्री मिलती है और अगर आप डबल डाई मशीन लेते हैं तो उसमें दो डाई फ्री मिलता है| इसमें आप डाई को चेंज कर कर के अलग-अलग साइज़ के प्लेट का उत्पादन कर सकते हैं| Extra डाई आपको अलग से लेनी पड़ती है|
सिंगल डाई मशीन की कीमत लगभग ₹35,000 से ₹40,000 तक होती है और डबल डाई मशीन की कीमत ₹55,000 से ₹60,000 तक होती है| मैनुअल मशीन की कीमत ₹10,000 से ₹30,000 के लगभग में होती है|
मशीन लेने में यह ध्यान रखे की मशीन मैन्युफैक्चरर की After Sales Service अच्छी हो| हालांकि ये पता लगाना बहुत ही मुश्किल काम है| कम से कम 8-10 Machine Manufacturer से quotation मंगवाकर Compare करें उसके बाद जो आपको Best लगे उससे मशीन मंगवाएं|
पेपर प्लेट बनाने के लिए रॉ मटेरियल (Paper Plate Raw Material)
पेपर प्लेट के रॉ मटेरियल के लिए सिल्वर पेपर इस्तेमाल होता है| ये सिंगल साइड PE कोटेड होता है| इसमें डुप्लेक्स बेस्ट पेपर भी इस्तेमाल होता है जो कि प्रिंटेड होता है| इसके अलावा केला पत्ता डिजाइन का पेपर भी इस्तेमाल होता है|ये 80 GSM (Gram Per Square Meter) से 200 GSM तक इस्तेमाल होता है| इसमें पेपर की क्वालिटी GSM पर निर्भर करता है| जितना ज्यादा GSM का पेपर इस्तेमाल करते हैं पेपर की क्वालिटी उतनी अच्छी होती है|
शुरुआत में आप 15000 रुपये का रॉ मटेरियल लेकर अपना उत्पादन शुरू कर सकते हैं| फिर जैसे जैसे आपके प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ेगी आप ज्यादा रॉ मटेरियल लेकर उत्पादन बढ़ा सकते हैं|
Silver Paper Price- Rs. 38/- kg
इसके अलावे packing material की जरूरत होती है| पेपर प्लेट रॉ मटेरियल आपके आस पास आसानी से मिल जाती है अगर नहीं मिलती है तो आप इंडियामार्ट पर सर्च कर सकते हैं|
पेपर प्लेट उद्योग लगाने के लिए सही जगह का चयन (Best Location for Paper Plate Making Business)
पेपर प्लेट बिज़नेस शुरू करने के लिए सरकार के नियम के अनुसार जगह का चयन करेंगे तो बाद में कोई परेशानी नहीं होगी| मतलब इस बिज़नेस के लिए Industrial Area में जगह तलाश करें| जगह मिल जाने के बाद फैक्ट्री का नक्सा बनाएं मसलन मशीन कहा रखेंगे तथा रॉ मटेरियल कहा रखेंगे?सुरक्षा का ध्यान जरूर रखे| इसमें मशीन के लिए तो 10*10 का जगह काफी होगा लेकिन रॉ मटेरियल और तैयार माल (पेपर प्लेट, थाली, दोना) एवं पैकेजिंग के लिए भी जगह चाहिए| उस हिसाब से कम से कम 450 स्क्वायर फीट जगह पर्याप्त होगी|
ये मशीन सिंगल फेज इलेक्ट्रिक कनेक्शन से चल जाती है तो उसके हिसाब से Commercial Electric meter के लिए भी अप्लाई करना पड़ेगा|
पेपर प्लेट उद्योग लगाने के लिए कौन सा लाइसेंस चाहिए (License for Paper Plate Making Business)
सबसे पहले कंपनी रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा, उसके अलावा अगर अपने ब्रांड से पेपर प्लेट बेचना चाहते है तो ब्रांड रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा| आप बिना ब्रांड रजिस्ट्रेशन के भी काम शुरू कर सकते हैं|आपको उद्योग आधार में रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए| इसके अलावा आपको GST नंबर भी लेना पड़ेगा| अगर आप सारे रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस ले लेते है तो फिर आपको मैन्युफैक्चरिंग बिज़नेस में कोई परेशानी नहीं होगी, और जरूरत पड़ने पर आप इस आधार पर बैंक से लोन ले सकते हैं|
सरकार ने नए बिज़नेस शुरू करने के लिए बहुत सारी योजनाए चला रखी हैं जैसे- आप बैंक से मुद्रा लोन ले सकते है|
पेपर प्लेट उद्योग लगाने के लिए मार्केटिंग (Marketing for Paper Plate Making Business)
अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग करना बहुत जरुरी है| जब आप उद्योग शुरू करते है तो आप कुछ दिनों तक कम मुनाफा लेकर माल बेचे एवं अच्छी क्वालिटी दें तो आपका बिज़नेस तेजी से आगे बढेगा|आप पेपर प्लेट, थाली एवं दोना को बेचने के लिए डिस्पोजेबल होलसेलर के साथ साथ रेस्टोरेंट, फूड स्टाल, ढाबा एवं कैटरर से संपर्क कर सकते हैं| आप अपनी खुद की दुकान खोल करके भी इसे बेच कर सकते हैं| मार्केटिंग के लिए एक व्यक्ति को रखे जों सिर्फ मार्केटिंग का काम देखे|
पेपर प्लेट उद्योग में कितना मुनाफा (Profit in Paper Plate Making Business)
अगर आप सिंगल डाई मशीन लेकर अपना उद्योग शरू करते है तो इस मशीन से 1 घंटे में 1000 से 1500 प्लेट्स बना सकते हैं| इसी तरह से अगर आप डबल डाई मशीन से बिज़नेस शुरू करते है तो 1 घंटे में 2500 से 3000 दोना बना सकते हैं|इसी तरह से अगर आप 8 घंटे प्रोडक्शन करते है तो 8000 प्लेट्स या दोना बना सकते हैं| अगर एक पैकेट में 100 प्लेट्स डालकर पैक करते हैं तो 80 पैकेट्स बनेंगे| अगर आप 80 पैकेट को 40 रुपए के हिसाब से भी बेचेंगे तो 3200 रुपए होते हैं|
अगर आप Labour Charge+ Shop Rent+ Electricity+ Packaging+ Transport Charge + Other Expense लगाकर 2200 भी घटा दें तो कम से कम 1000 रुपए 1 दिन में कम सकते हैं| मतलब महीने का 30,000 रुपए आप कमा सकते हैं|
जितना भी मुनाफा हमने दिखाया है यह एक आईडिया है| यह आपके मार्केटिंग स्ट्रेटेजी एवं लोकेशन के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता हैं|