How to start Sanitary Pad Making Business सेनेटरी पैड का बिज़नेस कैसे शुरू करें
अगर आप कोई नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो Sanitary Pad / Napkin making business आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है| सैनिटरी नैपकिन का मार्केट बहुत बड़ा है|यह ऐसी चीज है जिसकी डिमांड कभी कम नहीं होती है तो आप इस बिजनेस को शुरू कर मेक इन इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान दोनों में सहयोग कर सकते हैं| सबसे बड़ी चीज यह है कि आप इस बिज़नेस को कर करोड़ों महिलाओं की मदद कर सकते हैं |
सेनेटरीपैडबिज़नेस के लिए मार्केटिंग कैसे करें(Sanitary Pad Making Business Scope)
इस प्रोडक्ट को सभी महिलाएं तथा लड़कियां इस्तेमाल करती है तो इसकी डिमांड मार्किट में कभी कम नहीं होती हैं|इस बिजनेस को आप अपने घर से गांव से शुरू कर सकते हैं| हमें सबसे ज्यादा उन महिलाओं को अवेयर करना है जो इन पैड को इस्तेमाल नहीं करती हैं जिसकी वजह से बहुत ज्यादा गंदगी फैलती है और कई तरह की बीमारियां होने की संभावना भी होती है|
गांव की महिलाएं इसे नहीं खरीद पाती हैं क्योंकि उनको पता है कि यह काफी महंगा होता है तो आप उनको कम पैसे में यह पैड उपलब्ध करा सकते हैं|
आप उन्हें बता सकते हैं की पैड की क्या अहमियत होती है इसे क्यों इस्तेमाल करें? अक्सर लोग महिलाओं या बच्चों से इसके बारे में बात करने से शर्माते हैं, तो हमें इसके बारे में खुलकर बताना पड़ेगा समझाना पड़ेगा|
आप तीन चार महिलाओं को ट्रेंड करें और उनके द्वारा अपने समाज में अवेयरनेस लाने का प्रयास करें| आज महिलाएं हर एरिया में आगे बढ़ रही हैं तो इन चीजों में भी पीछे क्यों रहे?
इस बिज़नेस के बारे में लोगों को कैसे बताएं (Start Awareness Program for Sanitary Pad)
असल में पीरियड आना एक प्राकृतिक चीज है जो हर एक लड़की के जीवन में आता है| हमें इसके बारे में प्यार से अपने बच्चों को बताना चाहिए , समझाना चाहिए कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है इसमें आप पैड का इस्तेमाल कर स्वच्छता के साथ इन चीजों को आसान बना सकते हैं|पहले पैड्स बहुत महंगा आता था इसलिए लोग इस्तेमाल नहीं करते थे लेकिन अब आप उनको काफी सस्ते में सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध करा कर के लाखों – करोड़ों महिलाओं की मदद कर सकते हैं|
सेनेटरीपैड का बिज़नेस कैसे शुरू करें (How to start Sanitary Pad Making Business)
दोस्तों, इस बिज़नेस को आप तीन तरह से कर सकते हैं पहला मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाकर, दूसरा इसका होलसेलिंग कर और तीसरा इसकी रिटेलिंग कर|अगर आप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाकर इस बिजनेस को स्टार्ट करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए मैनुअल, सेमी आटोमेटिक या ऑटोमेटिक मशीन खरीदनी होगी इसके बाद आप अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं|
इसमें मैनुअल मशीन से प्रोडक्शन काफी कम होता है अगर आपका बजट कम 20000 से 50000 रुपए है तो आप मैन्युअल मशीन लेकर इस बिज़नेस को स्टार्ट कर सकते हैं|
अगर आपका बजट 200000 से 300000 रुपए है तो सेमी आटोमेटिक मशीन से इस बिज़नेस को शुरू कर सकते हैं| इसके लिए जो भी रॉ मैटेरियल्स चाहिए वह जिससे आप मशीन खरीदेंगे वो उपलब्ध करा देते है| अगर वहां से ना मिले तो इंडियामार्ट की वेबसाइट पर जाकर खोज सकते हैं|
अगर आप आटोमेटिक मशीन से शुरुआत करना चाहते हैं तो आप लगभग 900000 रुपए से यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं|
Selling Sanitary Pad as a wholesaler
आप होलसेलिंग कर इस बिजनेस को कैसे शुरू कर सकते हैं इसके बारे में सारी जानकारी दूंगा| मार्किट में कौन कौन से तरह के PADS उपलब्ध है? उसको आप कितने में खरीद सकते हैं और उसको कितने में सेल कर सकते हैं| दोस्तों, मार्केट में जो PADS उपलब्ध है|सेनेटरीपैडकी कीमत कितनी होती है (Price Range of PADS in Wholesaler Markets)
Regular Pad 240 MM- 1.30 PaisaRegular Pad 280 MM- 1.85 Paisa
Ultra Thin with anion 240 MM- 2.50 Paisa
Ultra Thin 280 MM- 2.80 Paisa
Ultra Thin 320 MM- 3.10 Paisa
अगर आप 1 रुपया 30 पैसा के PAD को 3 रुपए में बेचते हैं तो 1 रुपया 70 पैसा का मुनाफा होता है| तो अगर आप एक दिन में 1000 PADS भी बेचते है तो आप 1700 रुपए कमा सकते हैं|
तो अगर आप इसका होलसेल बिजनेस करना चाहते हैं तो आप मैन्युफैक्चरर से खरीद कर रिटेलर को बेच सकते हैं|