How to Start Pani Puri Making Business in Hindi पानी पूरी बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?
पानी पूरी भारत का प्रसिद्ध खाद्य पदार्थ है| खासकर भारतीय महिलाएं इसे खाना बेहद पसंद करती हैं| इसे बेचने वाले हर गली मोहल्ले में मिल जाते हैं| खास करके शाम के समय सभी जगहों पर इसकी मांग बहुत ज्यादा बढ़ जाती है| आप Pani puri making business को बहुत ही कम पूंजी लगाकर शुरू कर सकते हैं और अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं|पानी पूरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है| इसे अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है जैसे गोलगप्पा, फुचका इत्यादि|
पानी पूरी की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें कोई ब्रांड नहीं होता है अगर आप क्वालिटी मेंटेन करेंगे तो यह काफी तेजी से बढ़ने वाला बिज़नस है|
पानी पूरी बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें? (How to start pani puri making business)
इस बिजनेस को आप तीन तरह से शुरू कर सकते हैं-
आप Pani puri business को एक as a manufacturer शुरू कर सकते हैं इसका प्रोडक्शन करके, पैकेजिंग करके आप होलसेलर को सप्लाई कर सकते हैं|
आप इस बिजनेस को as a wholesaler भी शुरू कर सकते हैं तथा रिटेलर को सप्लाई कर सकते हैं|
आप as a retailer भी इस बिजनेस को स्टार्ट कर सकते हैं| आप खुद का स्टॉल लगाकर भी इस बिजनेस को कर सकते हैं| अगर आपके पास बजट की कमी नहीं है तो आप पूरे शहर में कई स्टाल लगाकर काफी सारे जरूरतमंद को रोजगार दे सकते हैं|
पानी पूरी बनाने का बिजनेस को शुरू करने के लिए कितना जगह चाहिए? (Space required for pani puri making business)
आप इस बिजनेस को अपने घर से स्टार्ट कर सकते हैं| पानी पुरी बनाने वाली मशीन के लिए कम से कम 10X10 स्क्वायर फीट की जरूरत होती है| इसके अलावा रॉ मैटेरियल्स तथा तैयार माल को रखने के लिए भी जगह चाहिए|कुल मिलाकर आपको 450 स्क्वायर फीट जगह की जरूरत होगी| जिसमें आप आटा या सूजी को थोक मात्रा में रख सकते हैं तथा पूरी तरह से तैयार पानी पूरी को रखने के साथ साथ पानी पूरी की पैकेजिंग भी कर सकते हैं|
पानी पूरीबनाने के लिए रॉ मैटेरियल्स (Raw materials for pani puri making business)
पानी पूरी बनाने के लिए रॉ मैटेरियल्स के रूप में हमें आटा, सूजी एवं पानी की आवश्यकता होती है| जो आप अपने लोकल मार्केट से आसानी से खरीद सकते हैं| आप इसे थोक मात्रा में खरीदने के लिए मैन्युफैक्चरर या होलसेलर से संपर्क कर सकते हैं|यहां से आपको काफी किफायती दामों में यह सारा सामान मिल सकता है| मार्केट में आटा ₹20 किलो तथा सूजी ₹75 किलो तक मिल जाता है | इसका दाम अलग अलग क्षेत्रों में कम या ज्यादा हो सकता है|
पानी पूरीबनाने के लिए मशीनरी (Machinery for pani puri making business)
पानी पूरी बनाने के लिए दो मशीनों का उपयोग किया जाता है| पहला मशीन आटा मिक्सर, सूजी मिक्सर होता है, जिसमें हम आटा या सूजी को पानी के साथ मिलाकर कर इसे गूथने का काम करते हैं| दूसरा मशीन पानी पूरी बनाने की मशीन होती है|पानी पूरीबनाने वाले मशीन की कीमत (Cost of pani puri making machine)
पानी पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आटा मिक्सर मशीन का इस्तेमाल करते हैं| जिसकी कीमत मार्केट में लगभग ₹27000 के आसपास होता है| तथा दूसरा मशीन पानी पूरी बनाने की मशीन होती है जिसकी कीमत लगभग ₹55000 होता है|मशीन कहां से खरीदें? (Where to buy pani puri making machine)
आप इस मशीन को अपने आसपास के मैन्युफैक्चरर से खरीद सकते हैं| इसके अलावा आप www.indiamart.com, www.tradeindia.com, www.justdial.com आदि वेबसाइट पर जा करके आप अपने आसपास के मैन्युफैक्चरर को खोज सकते हैं, तथा इनसे संपर्क कर इसके बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|पानी पूरी बनाने का बिजनेस के लिए मार्केट सर्वे (Market survey for pani puri making business)
दोस्तों किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले मार्केट सर्वे करना बहुत जरूरी होता है| बिना मार्केट सर्वे किए हुए कोई भी बिजनेस शुरु नहीं करना चाहिए|हमें मार्केट सर्वे मैं किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
=> आप किस स्केल पर इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं या आप कितनी पूंजी लगाना चाहते हैं|
=> आप इस बिजनेस को शुरू करने से पहले होलसेलर से मिले आपको पता चलेगा किस की मार्केट में कितनी डिमांड है|
=> आपका प्रोडक्शन कॉस्ट कितना पड़ेगा तथा मार्किट में बेचने के बाद कितना मुनाफा मिल सकता है?
=> आप अपना प्रोडक्ट किसे बेचेंगे?
=> मार्किट में कितने खरीदार आपका माल लेने के लिए तैयार है?
इन सब की जानकारी मार्केट सर्वे करने के बाद ही पता चल सकता है|
पानी पूरीको मशीन से बनाने की प्रक्रिया (Process of pani puri making by machine)
=> सबसे पहले आटा या सूजी को मिक्सर मशीन में डालते हैं| इस के बाद उसमें आवश्यकतानुसार पानी को डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाया जाता है|=> आटा गूंथने के बाद इसे मिक्सर मशीन से निकाल लिया जाता है| यह ध्यान रखें कि गुथा हुआ आटा थोड़ा सख्त होना चाहिए, मुलायम नहीं होना चाहिए|
=> इसके बाद गुथे हुए आटे को पानी पूरी बनाने की मशीन में डाला जाता है|
=> इसके बाद पानी पूरी मशीन से गोल-गोल पूरी कट कर बाहर निकल आता है|
=> इसके बाद इसे तल लिया जाता है| इस तरह से पानी पूरी तैयार हो जाता है|
=> इसके बाद इसे पैकेजिंग करके आप पानी पूरी मार्केट में सप्लाई कर सकते हैं|
पानी पूरीकी पैकेजिंग कैसे करेंगे? (Pani puri packaging process)
पानी पूरी को प्लास्टिक में पैक करके भी सप्लाई कर सकते हैं| छोटी-छोटी प्लास्टिक में पैक कर रिटेलर को दे सकते हैं| अगर आप होलसेल रेट को सप्लाई करते हैं तो आपको बड़ी प्लास्टिक की जरूरत पड़ेगी|पानी पूरीमशीन सेपानी पूरीका उत्पादन (Production of pani puri)
आप 1 किलो सूजी में लगभग 110 पानी पूरी बना सकते हैं तथा 1 घंटे में 4000 पानी पूरी बना सकते हैं| 4000 पानी पूरी बनाने के लिए 38 किलोग्राम सूजी की जरूरत पड़ेगी|पानी पूरी बनाने का बिजनेस में कितना प्रॉफिट होगा? (Profit in pani puri making business)
आप अगर 38 किलो सूजी की पानी पूरी बनाते हैं तो तेल की कीमत, बिजली की खपत, कमरे का रेंट एवं सारा चार्ज जोड़ने के बाद लगभग 2500 रुपए की लागत आती है|इस बिज़नेस में आप 4000 पानी पूरी 1 घंटे में बना कर करीब करीब ₹700 का लाभ कमा सकते हैं| अगर आप 8 घंटे काम करें तो करीब करीब ₹5000 कमा सकते हैं|
दोस्तों यह जो प्रॉफिट बताया गया है वह केवल आईडिया है|
क्योंकि शहर एवं गांव में प्रोडक्शन में लगने वाली लागत भी कम या ज्यादा हो सकती है| जिस हिसाब से लागत लगती है उस हिसाब से प्रॉफिट होता है| जैसे गांव में कम लागत लगती है तो उस हिसाब से कीमत भी कम मिलती है|
शहर में लागत ज्यादा लगती है तो उस हिसाब से प्रॉफिट भी ज्यादा मिलता है|
हमारा प्रॉफिट इन सब बातों पर भी निर्भर करता है कि जितना प्रोडक्शन आप करते हैं उतना खपत भी होना चाहिए|
अगर आप ज्यादा मेहनत करते हैं तथा सभी चीजों को अच्छी तरह से मैनेज करते हैं तो इस बिज़नेस में अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं|
पानी पूरी बनाने का बिज़नेस में किन किन बातो का ध्यान रखें?
=> आप मार्केट के डिमांड के हिसाब से आटा या सूजी की पानी पूरी बनाएं|=> क्योंकि यह खाने की चीज है तो हाइजीन एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें|
=> पानी पूरी बनाने में क्वालिटी का ध्यान रखें|
पानी पूरी बनाने का बिज़नस के लिए मार्केटिंग (Marketing for pani puri making business)
पानी पूरी की मार्केटिंग के लिए आप अपने आसपास के होलसेलर से संपर्क कर सकते हैं| आप रिटेलर से भी संपर्क कर सकते हैं| आप इस बिजनेस के लिए आस पास के पानी पूरी बिक्रेता से भी संपर्क कर सकते हैं|आप खुद भी स्टॉल लगाकर इस बिजनेस को स्टार्ट कर सकते हैं तथा बहुत सारे गरीब लोगों को अपने साथ जोड़ कर उन्हें रोजगार मुहैया करा सकते हैं| आप ज्यादा भीड़ भाड़ वाली जगह में स्टाल को लगा सकते हैं जैसे- मार्केट मे बस स्टैंड में, रेलवे स्टेशन के पास, स्कूल के पास, कॉलेज के पास, सिनेमा हॉल के पास, मंदिर के पास, गुरुद्वारा के पास|
आप इस बिजनेस को कम लागत में शुरू कर आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं|
पानी पूरी बनाने का बिज़नस के लिए ट्रेनिंग (Training for pani puri making business)
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं तो आप जहां से मशीन खरीदते हैं वह लोग प्रॉपर ट्रेनिंग प्रोवाइड करते हैं| जैसे आप मिक्सर मशीन में कितना आटा सूजी डालेंगे तो कितना पानी डालना पड़ेगा?आटा गूंथने के बाद पानी पूरी मशीन में गूंथा हुआ आटा कहां डालते हैं? यह सारी बातें मशीन मैन्युफैक्चरर अच्छे से बताते हैं| इसके अलावे मशीन की देखभाल कैसे करते हैं? क्या उसको मेंटेनेंस की जरूरत होती है? अगर मेंटेनेंस करते हैं तो कैसे करते हैं? इन सब सारी चीजों की ट्रेनिंग मशीन मैन्यूफैक्चरर देते हैं|
पानी पूरी की मशीन चलाने में क्या ध्यान देना चाहिए? (Precaution for pani puri making machine)
जब आप पानी पूरी की मशीन चलाते हैं तो उसमें एक बेल्ट लगा होता है, जिस पर पूरी कट कर बाहर आता है| वह कभी -कभी बाएं या दाएं चला जाता है, उसके कटने का डर बना रहता है|इसको एडजस्ट करने के लिए कुछ नेट बोल्ट को loose या tight करना पड़ता है| जिससे इस का संतुलन बना रहे| जब आप मशीन खरीदने जाते हैं तो इसके बारे में ज्यादा जानकारी आप मशीन मैनुफैक्चरर्स से ले सकते हैं|