उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिला पर सुंदर शायरी स्टेटस कोट्स

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश राज्य में अलीगढ़ जिले में शहर है। अलीगढ़ नगर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कारण विश्व प्रसिद्ध है और अपने तालों (Locks) के लिये भी। अलीगढ़ जनपद को खैर, अतरौली, गभाना, इगलास और कोल तहसीलों में विभाजित किया हुआ है। अलीगढ़ प्राचीन नाम से ‘कोइल’ या ‘कोल’ भी कहलाता है। अलीगढ़ शहर, उत्तरी भारत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में है। यह दिल्ली के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह शहर ‘नरोरा पावर प्लांट’ से लगभग 50 किमी की दूरी पर है। अलीगढ़ भारत का ५५वाँ सबसे बड़ा शहर[1] है। इसके पास ही अलीगढ़ नाम का एक क़िला है। कोल नाम की तहसील अब भी अलीगढ़ ज़िले में है। अलीगढ़ नाम ‘नजफ़ खाँ’ का दिया हुआ है। 1717 ई. में ‘साबित खाँ’ ने इसका नाम ‘साबितगढ़’ और 1757 में जाटों ने ‘रामगढ़’ रखा था। उत्तर मुग़ल काल में यहाँ सिंधिया का कब्ज़ा था। उसके फ़्रांसीसी सेनापति पेरन का क़िला आज भी खण्डहरों के रूप में नगर से तीन मील दूर है। इसे 1802 ई. में लॉर्ड लेक ने जीता था। यह क़िला पहले रामगढ़ कहलाता था।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिला पर सुंदर शायरी स्टेटस कोट्स


यहां सब मिलता हैं,
सिवाय नफरत के।
My City Aligarh

जन्मभूमि ने भले ही ज़िन्दगी दी है,
मगर जीना कर्मभूमि ने सिखाया है।

ज़िक्र ए चाय हो….और लब खामोश रहें??
क्या बात करते हो जनाब😅 अलीगढ़ की पहचान है ये😉

हो गए मजबूर दाने दाने के लिए,
चार कंधे भी नहीं मिले अर्थी उठाने के लिए,
छोड़ कर आए थे जो अलीगढ़ को पिछड़ा बोल कर
आज तड़प रहे हैं अलीगढ़ जाने के लिए।

जहाँ सीधे-सादे लोगो का है डेरा,
खुशहाली से भरा वो अलीगढ़ मेरा हैं।

अलीगढ़ में, पैसे से जेब हल्की और दिल के बड़े होते है,
गैरों के मुसीबत में भी अपनों की तरह खड़े होते है।

माना शहर में तुम्हारा वो तरक्की वाला मकान है,
मगर अलीगढ़ में गरीबों के जीवन में भी सुकून और शान है।

खुदा से ही इतनी ताकत पाते है,
अलीगढ़ वाले हर मुसीबत से लड़ जाते है।

जो लोग दिल्ली की दवा से ठीक नही हो पाते है,
वो लोग अक्सर अलीगढ़ की हवा से ठीक हो जाते है।

दिल खुश हो जाता है अलीगढ़ के मेले में,
ख़ुशी का पता ही नही शहर के झमेले में।

जो कल तक टूटा सा था वो जुड़ रहा है,
अब जाकर विकास अलीगढ़ की ओर मुड़ रहा है।

मेरी शहर सी ज़िंदगी में,
वो एक अलीगढ़ सी है।
शांत, स्वच्छ और मासूम।

अलीगढ़ और शहर के लोगों में
उतना ही अंतर होता है
जितना धरती और गमले में
उगे हुए पौधे में होता है।

यूँ तो समेट लाए हर चीज़ अलीगढ़ से मगर,
चादर तुम्हारे नाम के दरगाह पे ही रह गए ❤️

ये दौड़ता हुआ शहर है जनाब,
चलना हो तो आओ अलीगढ़ कभी।

दरवाजे से छुपकर देखती है वो रोज मुझे, ♥️♥️
ये अलीगढ़ का इश्क है जनाब, दिल्ली की नौटंकीयां नहीं..!!

बंद कमरों में कहाँ ऐसी सदाएं होंगीं,
ये मेरे अलीजढ के बरगद की हवांए होंगी।

दिल्ली की दवा और अलीगढ़ की हवा बराबर होती है।

हमारे लिए तो अलीगढ़ हमारी ज़िंदगी है साहब।

अक़्सर याद आते हैं, हॉस्टल के वो दिन…
दोस्तों के साथ बड़े ही अच्छे गुज़रे वो दिन…
बिखरे हुए कमरे में गप्पे लगाना…
एक दूसरे से छीन छीन कर खाना..
देर रात तक जाग-कर,आधे दिन तक सोते रहना…
वो पीएचडी के दिन,अक़्सर याद आते हैं..
बिना पढ़े पीएचडी का रोना रोते रहना…
सबके साथ मिलकर वही सुपरवाइजर का रोना,रोना…
कैसे होगी यार ये पीएचडी, हर बात पे यही रोना…
पूरा दिन पढ़कर भी एक अक्षर ना लिख पाने के गम में,कैंटीन से चाय पर चाय पीना..
अक़्सर याद आते हैं, हॉस्टल के वो दिन…
घंटी बजते ही खाने के लिए दौड़ जाना..
स्पेशल डिनर का जरूरत से ज्यादा खा लेना…
फिर घंटा भर खाना हजम करने के लिए टहलते रहना…
बिना बात के दोस्तों के साथ घूमने निकल जाना…
एक ही स्कूटी पर सब दोस्तों का लटक जाना…
बिना बात के दोस्तों से ट्रीट ले लेना…
यूनिवर्सिटी कैंपस में टहलना…बिना बात के नए रास्तों पर निकल जाना…
दोस्तों के साथ बिना बात के ठहाके लगाना…
ऐसे ही हस्ते मुस्कुराते रोते चिल्लाते कब वो दिन बीत गए…
अक़्सर याद आते हैं, हॉस्टल के वो दिन…

किसी नशे की लत तो आम बात हैं साहब पर नशा जब किसी शहर का लगे तो समझ लेना वो अलीगढ़ हैं।

हमें शौक नही दुबई अमेरिका घुमने का
हम तो अलीगढ़ जिला के दीवाने हैं।

बहुत खुबसूरत हैं मेरे ख्यालो की दुनिया
बस अलीगढ़ से शुरू और अलीगढ़ पर ही खत्म।
 

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,883
सदस्य
239
नवीनतम सदस्य
Sanjay Banjara
Back
Top