जैसा कि आप जानते हैं कि इंग्लिश कैलेंडर के अनुसार नए दिन की शुरुआत रात के 12:00 बजे के बाद से शुरू होता है, जबकि इस्लामी या हिजरी कैलेण्डर के अनुसार नए दिन की शुरुआत सूरज डूबने के बाद से होता है. इस्लामिक कैलेंडर को ही हिजरी कैलेंडर भी बोलते हैं . हिजरी कैलेंडर चांद के आधार परहै. इसमें 1 साल में चांद के 12 महीने होते हैं. 1 साल 354 दिन या 355 दिन का होता है. 1 महीना 29 या 30 दिनों का होता है. इस्लामिककैलेंडर में इंग्लिश कैलेंडर की तुलना मेंएक 11 दिन कम होते हैं
हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहू अलैही वसल्लम के अपने साथियों के साथ मक्का से मदीना जाने की घटना को हिज़रत कहते हैं. जिस साल हजरत मुहम्मद (स.अ.स.) अपने साथियों के साथ मक्का से मदीना तशरीफ़ ले गए उसी साल से हिजरी कैलेंडर की शुरुआत हुई. हिजरी साल को शॉर्ट में एच (H) या एएच(AH) से दिखाया जाता है. हिजरत से पहले के साल को बीएच (BH) लिखा जाता है इसका मतलब है हिजरत से पहले (Before Hizrat).
(AH= latin= Anno Hegirae, Meaning- “in the year of the Hijra” )
जब हिजरी कैलेंडर का पहला साल शुरू हुआ उस समय अंग्रेजी कैलेंडर का 622 CE चल रहा था . 1 मुहर्रम 1 हिजरी हिजरी को अंग्रेजी तारीख 16 जुलाई 622 था .वर्तमान में 1442 हिजरी चल रहा है. 1442 हिजरी साल 9 अगस्त 2021 तक चलेगा. 10 अगस्त 2021 से 1443 हिजरी शुरू हो जायेगा. इंग्लिश तारीख को हिजरी में या हिजरी को इंग्लिश में कन्वर्ट करने के लिए बहुत सारे वेबसाइट उपलब्ध हैं. आप इनका उपयोग कर सकते हैं .
दिनों के नाम
Hindi Name | Urdu Name | Arbic Name (meaning) | English name | |
1 | रविवार | इतवार | अल अहनद ( पहला ) | Sunday |
2 | सोमवार | पीर | अल सनियिन ( दूसरा ) | Monday |
3 | मंगलवार | मंगल | अस्सलासा (तीसरा) | Tuesday |
4 | बुधवार | बुध | अल अरबिआ ( चौथा ) | Wednesday |
5 | वृहस्पतिवार | जुमेरात | अल ख़मिस ( पांचवां ) | Thursday |
6 | शुक्रवार | जुमा | अल जुमअह (जमावड़ा) | Friday |
7 | शनिवार | शनिचर | अल सबत ( रेस्ट ) | Saturday |
इस्लामी महीनों के नाम
अरबी महीनों के नाम | ||
1 | मुहर्रम | मोहर्रम के महीने में हर तरह की लड़ाई, युद्ध मना है. हराम है . इस महीने में युद्ध को हराम माना गया है. |
2 | सफर | |
3 | रबी अल अव्वल | इसी महीने में हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलेही वसल्लम की पैदाइश है और वफात भी. |
4 | रबी उस्सानी | |
5 | जुमा दल उला | |
6 | जुमा दल उखरा | |
7 | रजब | रजब के महीने में भी लड़ाई झगड़े, युद्ध वर्जित हैं |
8 | शाबान | |
9 | रमज़ान | रमजान के महीने में रोजे रखे जाते हैं .रोजा हर मुसलमान पर फर्ज है. यह बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है. इसी महीने में कुरान पाक नाजिल हुआ था |
10 | शव्वाल | इस महीने की 1 तारीख को ईद मनाई जाती है |
11 | जु अल कदा | इस महीने में भी लड़ाई पर प्रतिबंध है. इस महीने में कोई युद्ध नहीं लड़ा जाता. |
12 | जु अल हिज्जा | इस महीने में हज किया जाता है इस महीने की 10 तारीख को कुर्बानी की जाती है जिसे आम भाषा में बकरीद भी कहा जाता है |
इस्लामी याहिजरी कैलेंडर के दिनों और महीनों के अरबी नाम आपने जान लिया . ऊपरके चार्ट से जाहिर है की हिजरी कैलेंडर में पहला महीना मोहर्रम का है और आखरी महीना जु अलहुज्जा हैं .
इसे अपने सभी लोगों के साथ शेयर करें जिससे दूसरे मोमिन भी फायदा उठा सकें।
मॉडरेटर द्वारा पिछला संपादन: