Essay on Navratri in hindi – नवरात्री त्यौहार पर निबंध (नवरात्री का महत्व)

oie_hmMJEMSZrXAr-min-min.jpg


Essay on Navratri in hindi: नवरात्री यानि ९ दिन। यह हिन्दू संस्कृति का एक बड़ा त्यौहार है जिसे लोग धूम- धाम से एक पर्व की तरह मनाते है।

नवरात्री के नौ दिनों में माँ दुर्गा के ९ अवतारों की पूजा की जाती है और भजन गाए जाते है।

नवरात्री एक संस्कृत शब्द है जिसमे ‘नव’ का अर्थ है ‘नौ’ और ‘रात्रि’ का अर्थ है ‘रात’ .

इस त्यौहार के आखिरी दिन विजयदशमी जिसे दशहरा भी कहते है, मनाया जाता है। इस दिन रावण के पुतले बनाकर गली गली में जलाये जाते है।

माँ दुर्गा शक्ति का रूप है। माँ दुर्गा की पूजा मतलब शक्ति की पूजा। सभी बुरे विचारों को जलाकर मन का अन्धकार दूर करने का सन्देश हमें ये त्यौहार देता है।


माता दुर्गा के 9 रूपों के नाम
  1. शैलपुत्री
  2. ब्रह्मचारिणी
  3. चन्द्रघंटा
  4. कूष्मांडा
  5. स्कंदमाता
  6. कात्यायनी
  7. कालरात्रि
  8. महागौरी
  9. सिद्धिदात्री
माता के इन 9 रूपों में से हर एक रूप की पूजा 9 दिन की जाती है।
  1. पहला दिन: शैलपुत्री
  2. दूसरा दिन : ब्रह्मचारिणी
  3. तीसरा दिन : चन्द्रघंटा
  4. चौथा दिन : कूष्मांडा
  5. पांचवा दिन : स्कंदमाता
  6. छठा दिन : कात्यायनी
  7. सातवा दिन : कालरात्रि
  8. आंठवा दिन : महागौरी
  9. नौवा दिन : सिद्धिदात्री

नवरात्री कैसे मनाई जाती है​

भारत में नवरात्र-पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है । नवरात्र का पहला पर्व चैत्र मास में मनाया जाता है।

इसका आरंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है । हिंदू जन अपने-अपने घरों में कलश स्थापना कर दुर्गा-पाठ या तो स्वयं करते हैं।

नवरात्र का दूसरा पर्व आश्विन मास में मनाया जाता है । इसका आरंभ आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होता है ।

भारत में कई जगहों पर दुर्गा माँ के पंडाल मनाये जाते है। लोग वह पर माता दुर्गा की पूजा करते है।

नवमी को दुर्गा-पाठ तथा हवन के पश्चात् इसका समापन होता है । यह उत्तर भारत में ही नहीं, गुजरात, बंगाल, महाराष्ट्र आदि राज्यों में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

नवरात्री त्यौहार दिनों कुछ लोग में फल या पानी पीकर उपवास करते है।

त्यौहार के अंतिम दिन पर ‘कन्यापूजन’ किया जाता है। इस वक़्त ९ छोटी कन्याओंको माता के ९ रूप मानकर उनकी पूजा की जाती है और उन्हें भोजन कराया जाता है। उन्हें हलवा, पूरी, मिठाइयां खाने को दी जाती है।

दसवे दिन माँ दुर्गा की मूर्तियों को पानी में विसर्जित किया जाता है।


नवरात्री के समय आयोजित किये जाने कार्यक्रम​

भारत के अलग अलग राज्यों में नवरात्री अलग अलग ढंग से मनाई जाती है। खास कर गुजरात में इस त्यौहार का रूप बड़ा ही मनोहारी होता है।

गुजरात में नवरात्री के नौ दिन बड़े पैमाने पर गरबा डांडिया खेले जाते है। बहोत सारे लोग इसमें शामिल होके इस त्यौहार का आनंद उठाते है।

भारत के कई जगहों पर इन दिनों पारंपरिक कार्यक्रम जैसे नृत्य और गीत भी आयोजित किये जाते है।

शाम के समय लोग दांडिया खेलने में मशगूल रहते है। जवान , बूढ़े सभी लोग बन ठनकर दांडिया का आनंद लेते दिखाई देते है।

कुछ जगहों पर गरबा यानि दांडिया की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है। यह उत्सव सार्वजनिक रूप से भी मनाया जाता है।

कुछ सार्वजनिक मंडल दुर्गा माँ की मूर्ती स्थापित करते है और उसकी नौ दिन पूरी भक्ति से पूजा-अर्चा करते है।

नवरात्री के 9 रंग​

नवरात्री के नौ दिन अलग अगल रंगो में रंग जाते है। माँ दुर्गा को हर दिन अलग रंग की पोशाक पहनाई जाती है। इन सभी रंगो का महत्व होता है।
  1. ग्रे (grey)
  2. नारंगी (orange)
  3. सफ़ेद (white)
  4. लाल (red)
  5. रॉयल ब्लू (royal blue)
  6. पीला (yellow)
  7. हरा (green)
  8. गुलाबी (pink)
  9. बेंगनी(purple)
ये वो 9 रंग है।

इन रंगो का क्रम हर साल अलग रहता है लेकिन रंग वही रहते है। सभी स्त्री पुरुष बच्चे बूढ़े इन रंगो के अनुसार ही कपडे पहनना पसंद करते है।

नवरात्री की शुरुआत कब और कैसे हुई​

नवरात्री के सम्बन्ध में दो कथा प्रचलित है।

पहली कथा के अनुसार माँ दुर्गा ने नवरात्री के दिन ही महिषासुर नामक राक्षस का वध करके देवताओं और दुखी लोगों को महिषासुर के प्रकोप से मुक्ति दिलाई थी।

दूसरी कथा के अनुसार भगवान राम ने अपने भाई लक्ष्मण और वानरसेना के साथ आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक माँ दुर्गा की उपासना की थी और इसके बाद दसवे दिन रावण का वध किया था। इसलिए दसवे दिन दशहरा का पर्व मनाया जाता है।

Final Words​

नवरात्री हिन्दुओ के सभी त्योहारों में एक अलग स्थान रखता है। यहाँ एक नौ दिन मनाया जाने वाला, अपार आनंद देनेवाला पर्व है। माँ दुर्गा के रूप में शक्ति की पूजा करने का पर्व है।

साथियों, essay on navratri in hindi ये निबंध आपको कैसा लगा कमेंट में जरूर बताये।
 
मॉडरेटर द्वारा पिछला संपादन:

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top