Verbs Meaning in hindi with examples, Types- verb का मतलब हिंदी में

Verbs Meaning in hindi with examples, Types- verb का मतलब हिंदी में


Verbs को हिंदी में ‘क्रिया’ कहा जाता है। वाक्य में कर्ता ने जो क्रिया की होती है उसे ही ‘verb’ बोलते है। हर एक वाक्य में क्रिया का प्रयोग होता है।

उदाहरण :
  1. I run fast.
  2. Seema catches the ball very well.
  3. Mohan watched the movie.
  4. John bats well.5] Uncle burnt papers.
इन सारे वाक्यों में बोल्ड किये गए शब्द verbs है।

verbs के मुख्य दो प्रकार होते है –
  1. Main Verb (मुख्य क्रिया)
  2. Helping Verb (सहायकारी क्रिया)

1. Main Verb​

वाक्य में जो शब्द मुख्य क्रिया बताता है उसे Main Verb कहा जाता है।

The word in the sentence which give the central idea of action is called Main verb.

जैसे –
  1. I like mango.
  2. You wrote an essay.
  3. Father slapped me.
  4. Gourav reads newpaper daily.
  5. Mr. Sharma found his pen.
Main verb के दो प्रकार है –
  1. Transitive Verb (सकर्मक क्रिया)
  2. Intransitive Verb (अकर्मक क्रिया)

1. Transitive Verb (सकर्मक क्रिया)​

जो क्रिया अपना अर्थ पूरा करने के लिए एक या अधिक कर्म का यानि object का इस्तेमाल करती है उसे Transitive Verb (सकर्मक क्रिया) कहा जाता है।

The verb which uses one or more objects to complete its meaning is called Transitive Verb (transitive verb).

Object कैसे पहचाने?​

दिए गए वाक्य में क्रिया ढूंढकर उसे ‘क्या’ ये प्रश्न पूछने पर जो जवाब मिलता है वही कर्म (object) होता है।

When we ask a question ‘why’ to the main verb of a given sentence, the answer we get is nothing but object.

जैसे – We planted trees.

इस वाक्य में ‘planted’ ये मुख्य क्रिया है। अगर हम इसे ‘what Planted ?’ ये सवाल किया तो जवाब होगा ‘trees’. इस तरह से ‘trees’ इस वाक्य का object है।

जैसे –
  1. I read books everyday.
  2. We found a colorful box in my room.
  3. Sneha cooked tasty dish yesterday.
  4. I visited Pune last year.
  5. Meeta saw a horror scene.
इन वाक्यों में ‘books’, ‘box’ , ‘dish’, ‘Pune’, ‘scene’ ये सब कर्म (objects) है।

इस तरह से ‘read’, ‘found’, ‘cooked’, ‘visited’, ‘saw’ ये सारे ये सारे Transitive Verbs होते है।

2. Intransitive Verb (अकर्मक क्रिया)​

जिन क्रियाओं को अपना अर्थ पूरा करने के लिए किसी object जरूरत नहीं पड़ती उन्हें Intransitive Verb (अकर्मक क्रिया) कहा जाता है।

Verbs that do not require any object to complete their meaning are called Intransitive Verb.

जैसे –
  1. I cried.
  2. We ran fast.
  3. She laughed a lot.
  4. Wind blew.
  5. Kite flies in sky.
अंग्रेजी में Main Verb के तीन रूप होते है –
  1. Basic Verb जिसे V1 भी बोला जाता है।
  2. Past Form जिसे V2 बोलते है।
  3. Past Participle को V3 कहा जाता है।

2. Helping Verb (सहायकारी क्रिया)​

वाक्य में जो शब्द मुख्य क्रिया का अर्थ पूरा करने में सहायक होता है उसे Helping Verb (सहायकारी क्रिया) कहते है। इन्हे auxiliary verb भी कहा जाता है।

The word in the sentence that helps to complete the meaning of the main verb is called Helping Verb.

जैसे –
  1. I am singing a song.
  2. Seeta do not like fruits.
  3. We are going for picnic today.
  4. Chandan was fighting with his friend.
  5. He has completed his work.
Verbs Meaning in hindi को पढ़ने के साथ साथ तीनों काल Present Tense, Past Tense और Future Tense को भी अच्छे से जाने।

Final words on Verbs Meaning in hindi with examples​

Verbs को हिंदी में ‘क्रिया’ कहा जाता है। वाक्य में कर्ता ने जो क्रिया की होती है उसे ही ‘verb’ बोलते है।

verbs के मुख्य दो प्रकार होते है –
  1. Main Verb (मुख्य क्रिया)
  2. Helping Verb (सहायकारी क्रिया)
 
मॉडरेटर द्वारा पिछला संपादन:

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top