सुभप्रभात मित्रों तो कैसे हो आप सभी, तो आज हम आपके लिए वेदों से संबंधित प्रश्न उत्तर लेके आए है तो आईए देखते हैं।
वेदों से संबंधित प्रश्न उत्तर
1. वेद किसे कहते है ?
उत्तर- ईश्वरीय ज्ञान की पुस्तक को वेद कहते है।2. वेद – ज्ञान किसने दिया ?
उत्तर- ईश्वर ने दिया।3. ईश्वर ने वेद-ज्ञान कब दिया ?
उत्तर- ईश्वर ने सृष्टि के आरंभ में वेद-ज्ञान दिया।4. ईश्वर ने वेद ज्ञान क्यों दिया ?
उत्तर- मनुष्य-मात्र के कल्याण के लिए।5. वेद कितने है ?
उत्तर- चार ।1. ऋग्वेद
2. यजुर्वेद
3. सामवेद
4. अथर्ववेद
6. वेदों के ब्राह्मण
उत्तर –वेद ब्राह्मण
1.ऋग्वेद – ऐतरेय2. यजुर्वेद – शतपथ
3. सामवेद – तांड्य
4. अथर्ववेद – गोपथ
7. वेदों के उपवेद कितने है।
उत्तर – चार।वेद उपवेद
1.ऋग्वेद आयुर्वेद2.यजुर्वेद धनुर्वेद
3.सामवेद गंधर्ववेद
4.अथर्ववेद अर्थवेद
8. वेदों के अंग हैं ।
उत्तर – छः ।1. शिक्षा
2. कल्प
3. निरूक्त
4. व्याकरण
5. छंद
6. ज्योतिष
9. वेदों का ज्ञान ईश्वर ने किन किन ऋषियो को दिया ?
उत्तर- चार ऋषियों को।वेद ऋषि
1.ऋग्वेद अग्नि2.यजुर्वेद वायु
3.सामवेद आदित्य
4.अथर्ववेद अंगिरा
10. वेदों का ज्ञान ईश्वर ने ऋषियों को कैसे दिया ?
उत्तर- समाधि की अवस्था में ।11. वेदों में कैसे ज्ञान है ?
उत्तर- सब सत्य विद्याओं का ज्ञान-विज्ञान |12. वेदो के विषय कौन-कौन से हैं ?
उत्तर- चार ।विषय
1.ज्ञान2.कर्म
3.उपासना
4.विज्ञान
13. वेद पढ़ने का अधिकार किसको है ?
उत्तर- मनुष्य-मात्र को वेद पढ़ने का अधिकार है।14. क्या वेदों में मूर्तिपूजा का विधान है ?
उत्तर- बिलकुल है, ।15. क्या वेदों में अवतारवाद का प्रमाण है ?
उत्तर- नहीं ।16. सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?
उत्तर- ऋग्वेद ।17. वेदों की उत्पत्ति कब हुई ?
उत्तर- वेदो की उत्पत्ति सृष्टि के आदि से परमात्मा द्वारा हुई । अर्थात 1 अरब 96 करोड़ 8 लाख 43 हजार वर्ष पूर्व ।18. वेद-ज्ञान के सहायक दर्शन-शास्त्र ( उपअंग ) कितने हैं और उनके लेखकों का क्या नाम है ?
उत्तर1. न्याय दर्शन – गौतम मुनि ।
2. वैशेषिक दर्शन – कणाद मुनि।
3. योगदर्शन – पतंजलि मुनि ।
4. मीमांसा दर्शन – जैमिनी मुनि ।
5. सांख्य दर्शन – कपिल मुनि ।
6. वेदांत दर्शन – व्यास मुनि।
19. शास्त्रों के विषय क्या है ?
उत्तर- आत्मा, परमात्मा, प्रकृति, जगत की उत्पत्ति, मुक्ति अर्थात सब प्रकार का भौतिक व आध्यात्मिक ज्ञान-विज्ञान आदि।20. प्रामाणिक उपनिषदे कितनी है ?
उत्तर- केवल ग्यारह ।21. उपनिषदों के नाम बतावे ?
उत्तर1. ईश ( ईशावास्य)
2. केन
3. कठ
4. प्रश्न
5. मुंडक
6. मांडू
7. ऐतरेय
8. तैत्तिरीय
9. छांदोग्य
10. वृहदारण्यक
11. श्वेताश्वतर ।
22. उपनिषदों के विषय कहाँ से लिए गए है ?
उत्तर- वेदों से ।23. चार वर्ण ।
उत्तर1. ब्राह्मण
2. क्षत्रिय
3. वैश्य
4. शूद्र
24. चार युग ।
उतर –1. सतयुग – 17,28000 वर्षों का नाम ( सतयुग ) रखा है।
2. त्रेतायुग- 12,96000 वर्षों का नाम ( त्रेतायुग ) रखा है।
3. द्वापरयुग – 8,64000 वर्षों का नाम है।
4.कलयुग – 4, 32000 वर्षों का नाम है।
कलयुग के 5122 वर्षों का भोग हो चुका है अभी तक। 4,27024 वर्षों का भोग होना है।
25. पंच महायज्ञ
उत्तर –1. ब्रह्मयज्ञ
2. देवयज्ञ
3. पितृयज्ञ
4. बलिवैश्वदेवयज्ञ
5. अतिथियज्ञ