What is Subject and Predicate in hindi and English with Examples

किसी भी पूरे वाक्य के दो भाग माने जाते है –
  • subject
  • predicate
वाक्य में जिसके बारे में बात हो रही है वो subject यानि कर्ता कहलाता है।

Subject यानि कर्ता के बारे में जो कुछ भी विस्तृत जानकारी वाक्य से मिलती है उसे कहते है – predicate

What is Subject and Predicate in hindi and English with Examples


Subject कैसे ढूंढे?​

subject को पहचानने के लिए पहले वाक्य में से क्रिया को ढूँढना जरूरी है। क्रिया को किसने?, कौन? ये प्रश्न पूछने के बाद जो जवाब मिलता है वही subject होता है।

जैसे-

अरुण ने पानी पिया।

इस वाक्य में ‘पीना’ ये क्रिया है। इस क्रिया को अगर हम ‘किसने पिया?’ ये सवाल करेंगे तो जवाब मिलेगा ‘अरुण’ . इसका मतलब ‘अरुण’ ये इस वाक्य का subject है।

यही चीज़ अब इंग्लिश वाक्य लेके समझते है।

Arun drank water.

इस वाक्य में drank ये क्रिया यानि verb है। अब हम इस क्रिया को ‘who?’ ये सवाल करेंगे तो जवाब है ‘Arun’. यानि इस वाक्य का subject है ‘Arun’

Subject की जगह पर नाम या सर्वनाम हो सकता है।


Predicate कैसे ढूंढे?​

जब subject को ढूंढ लिया तो predicate ढूँढना और भी आसान है। जो वाक्य हमारे सामने है उसमे से subject को छोड़ के बाकि का पूरा भाग predicate होता है।

इसमें क्रिया भी शामिल होती है।

जैसे-
  • My parents love me a lot.
  • Gold is precious jewel.
  • Fishes live in water.
  • Students are hungry.
आज्ञार्थी वाक्यों में subject हमेशा ‘you’ होता है।
Example​
Subject​
Predicate​
I live in Mumbai.​
I​
live in Mumbai.​
My parents care for me.​
My Parents​
care for me.​
Every one of you should obey teachers.​
Everyone of you​
should obey teachers.​
One of my friends is an engineer.​
One of my friends​
is an engineer.​
All of us are happy.​
All of us​
are happy.​
You and I can go there.​
You and I​
can go there.​
My parents and my teachers teach well.​
My parents and my teachers​
teache well.​
We know the real story.​
We​
know the real story.​
Keep silence.​
You​
keep silence.​
Don’t litter here.​
You​
don’t litter here.​

Exercise​

Find Subject and Predicate from below sentences.
  1. Fatima went to her village.
  2. These students are studious.
  3. All the trains are late today.
  4. Every one of you is caring.
  5. Find the marbles.
  6. Schools are closed today.
  7. I like all weekdays.
  8. Anyone of you can come with me.
  9. You will convey my message.
  10. God has created this beautiful world.
 
मॉडरेटर द्वारा पिछला संपादन:

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top