RuBisCO क्या है | RuBisCO Full Form In Hindi

RuBisCO क्या है, इसका फुल फॉर्म क्या है, इसके क्या उपयोग है इन सभी चीज़ों से जुड़ी जानकारी मैं आपको इस पोस्ट में देने वाला हूं। अगर आप पूरी जानकारी लेना चाहते है तो इस पोस्ट को पूरा पढ़े।

RuBisCO Full Form In Hindi (RuBisCO का फुल फॉर्म क्या है?)​

RuBisCO इस धरती में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला enzymes है। RuBisCO का फुल फॉर्म Ribulose-1,5-bisphosphate carboxylase oxygenase (रिबुलोज-1,5-बिस्फोस्फेट कार्बोक्सिलेज ऑक्सीजनेज) होता है। RuBisCO, RuBP के कार्बोक्सिलेशन को उत्प्रेरित (catalyses) करता है।

अगर मैं आम भाषा मे बोलू तो ये केल्विन चक्र में ग्लूकोज के संश्लेषण में CO2 का निर्धारित करता है। इसमें O2 के लिए एक आत्मीयता (affinity) भी है और प्रकाश श्वसन (photorespiration) के दौरान ऑक्सीजनेज गतिविधि को दर्शाता है।


RuBP का फुल फॉर्म क्या है?​

RuBP का फुल फॉर्म Ribulose 1,5-bisphosphate (रिबुलोज 1,5-बिस्फोस्फेट) होता है। ये एक कार्बनिक पदार्थ (organic substance) है जो प्रकाश संश्लेषण में शामिल होते है। पौधों में प्रमुख रूप से CO2 में इसका इस्तेमाल होता है।

ये एक ऐसा Anion (ऋणायन) होता है है जिसका कोई रंग नहीं होता। कीटोन युक्त चीनी जिसमें पांच कार्बन परमाणु होते हैं उसे ही Ribulose कहा जाता है।

Enzyme Ribose के कार्य क्या है?​

रूबिस्को एंजाइम का उपयोग प्रकाश संश्लेषक कार्बन आत्मसात करने में होता है, जो डी-फॉस्फोग्लिसरिक एसिड (PGA) के दो अणुओं को बनाने के लिए, राइबुलोज 1,5-बिस्फोस्फेट (आरयूबीपी) के साथ CO2 की प्रतिक्रिया को उत्प्रेरित करता है।

Rubisco Protein क्या है?​

ये हरे पत्तों में पाए जाते है। यह पृथ्वी पर सबसे प्रचुर मात्रा में पाए जाने वाला प्रोटीन है। ये एक प्रकाश संश्लेषक एंजाइम होता है जो की प्रचुर मात्रा में हरे पत्तों में पाया जाता है।

अंतिम शब्द​

ये RuBisCO से जुड़े कुछ बहुत ही जरूरी बातें जो की आपको याद होनी चाहिए। अगर आप कक्षा 11 में है तो आप इसके बारे में बहुत विस्तार से पढ़ेंगे। मैं आशा करता हूं की आपको मेरा ये पोस्ट अच्छा लगा होगा अगर आपका कोई भी सवाल है तो वो भी नीचे कमेंट करके बताये मैं आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करूंगा।
 
मॉडरेटर द्वारा पिछला संपादन:

सम्बंधित टॉपिक्स

हाल के टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
599
पोस्ट्स
623
सदस्य
120
नवीनतम सदस्य
bhunesh soni
Back
Top