Windows 11 कैसे Download और Install करें?

मेरे दोस्तों जैसा की हम सभी जानते है की Windows 11 आ चुका है और आप सभी के मन मे ये सवाल जरूर होगा की हम इसे कैसे और कहाँ से Download/Install कर सकते है।

आज के इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले है की आप कैसे Windows 11 को Download करके उसे अपने PC/Laptop में install कर सकते है। हम आपके साथ एक एक step साझा करेंगे ताकि आप अच्छे से पूरे प्रक्रिया को समझ सके।

आपको मिलेगा Windows 11 Free में?​

Microsoft Windows 11 launched कर चुका है इसके में आप लोगों के अंदर काफी सवाल होंगे की आप कैसे इसे free में पा सकते है। असल मे अगर आपके पास Windows 10 है तो Microsoft Windows 11 आपको बिल्कुल मुफ्त यानी free में देगी।

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दू की ये काम Microsoft के द्वारा पहली बार नहीं किया जा रहा है। पहले भी Windows 10 के release के वक्त ये Windows 10 उन लोगों को free में मिला था जो की Windows 7 और Windows 8 का इस्तेमाल पहले से ही कर रहे थे।

अभी मैं आपको एक ऐसा method बताने जा रहा हूं जिसका इस्तेमाल करके कोई भी ये जान सकता है की क्या उसका PC/Laptop Windows 11 को support करेगा या नही।
  • सबसे पहले आपको Microsoft PC Health Checker Software को अपने PC या Laptop में इस्तेमाल करना होगा।
  • उस Software को खोलते है आपके PC/Laptop के सारे Specifications देखने को मिल जाएंगे।
  • वहीं ऊपर की तरफ आपको Compatibility का विकल्प मिलेगा वहाँ से आप ये जान पायंगे की क्या सच मे आपका PC/Laptop Windows 11 को Support करेगा या नही।

Windows 11 Install Kaise Kare​

अब आपको ये तो पता लग चुका है की Windows 11 को free में कैसे पाए लेकिन उसके बाद जो सबसे जरूरी सवाल आता है वो है की आप इसे अपने Laptop और PC में Install कैसे करेंगे? इसको डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। आपको केवल नीचे लिखें steps को ध्यान से फॉलो करना है।

Step 1: डाउनलोड Windows 11 फाइल​

सबसे पहले तो आपको Windows 11 की File को Download करना है। इसके लिए आपको नीचे लिंक दिया गया है।

Download Windows 11 File: Click

Step 2: Unzip Windows 11 फाइल​

ये एक ZIP File है जिसकी Size केवल 4.40 GB है। आप आपको इसे Unzip करना है।

Step 3: ‘Setup’ पर क्लिक करे​

Unzip करने के बाद आपको उस Folder में Windows 11 का New Icon देखने को मिलेगा उसपर Click कर ले।

आगे का प्रोसेस उस Page पर खुद ही लिख के आएगा बस आपको उसे Follow करना होगा।

इसके अलावा आप इसे Bootable Pendrive की मदद से भी Install कर सकते है। इसके लिए आपको Bootable Pendrive में Windows 11 OS होना जरूरी है।

Windows 11 Update Requirements In Hindi​

आपको Installation प्रक्रिया से पहले ये ध्यान देना होगा की क्या आपका PC और Laptop Windows 11 के Minimum Installation Requirement को पूरा कर पा रहा है या नही। सभी सबसे पहले इसी पर चर्चा करते है।

सबसे जरूरी चीज जो की आपके PC या Laptop में होनी चाहिए वो है Windows 10, तभी आप इसे Windows 11 से रिप्लेस कर पायंगे।

क्या आपका CPU 32 Bit का है तब आप Windows 11 install नही कर सकते। आपके CPU का 64 Bit का होना जरूरी है।

अगर मैं RAM की बात करूं तो आपको कम से कम 4 GB RAM की तो जरूरत होगी ही तभी जा के Windows 11 के installation की प्रक्रिया शुरू होगी।

आपके PC या Laptop में Windows 11 को Install करने के लिए 64 GB की Storage Free होनी चाहिए। नहीं तो आप इसे Install नहीं कर पायंगे।

अगर आप Windows 10 को Windows 11 से Update कर रहे है तो आपका इंटरनेट कनेक्शन बहुत अच्छा होना चाहिए नहीं तो Installation की process में आपको काफी परेशानी हो सकती है।

Windows 11 Features​

इसके Features के लिए मैं एक ही बात बोलूंगा की ये Windows 10 का Update Version है यानी जो भी Features आपको Windows 10 में अभी मिल रहे है उससे काफी बेहतर Features आपको यहां पर मिलेंगे।

कुछ Features के नाम इस प्रकार है:-

आपको Dark Mode मिलने वाला है।

आपको काफी कमाल का UI और UX Design देखने को मिलने वाला है।

नए Tap Mode का विकल्प भी आपके लिए खुल चुका है।

Windows 10 से ज्यादा Security का ध्यान Windows 11 में रखा गया है।

आपको नए Widget और Icons मिलने वाले है।

आपको Tablet Mode का विकल्प भी मिलने वाला है।

Microsoft Store में अब आपको Android App देखने को मिलेंगे।

Speed, Display और Auto HDR Gaming की बात करूं तो इसका भी काफी Updated version आपको Windows 11 में देखने को मिलेगा।

FAQ​

Windows 11 को कब launched किया गया था?
विंडोज 11 को जून 24, 2021 को माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन के द्वारा लॉन्चेड किया गया था।
Windows 11 का user interface कैसा है?
अन्य windows की तरह इसका user interface भी Graphical user interface है।

अंतिम शब्द​

यह था बहुत ही आसान प्रोसेस जिसकी मदद से आप Windows 11 को अपने PC/Laptop में Install कर सकते हो। मैंने आपको Windows 11 से जुड़ी सारी जानकारी देने की कोशिश की और साथ मे ये भी बताया की आप कैसे इसे free में पा सकते है। अगर आपका कोई अन्य सवाल हो तो वो भी हमें नीचे कमेंट करके बताए, हम आपको जल्द से जल्द जवाब देने की कोशिश करेंगे।
 
मॉडरेटर द्वारा पिछला संपादन:

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top