COVA Punjab App क्या है ये क्यों जरूरी है?

COVA Punjab App क्या है, इसे क्यों बनाया गया है, इसे क्यों मोबाइल में इनस्टॉल करना चाहिए, पंजाब सरकार ने इस एप्प को किस कारण से launched किया ये सारी की सारी जानकारी मैं आपको इस पोस्ट में देने वाला हूं।

COVA Punjab App क्या है?​

जैसा की हम सभी जानते है की कोरोना वायरस आज के वक्त में पूरी दुनिया मे फैला हुआ है, पंजाब सरकार ने इससे बचने के लिए और लोगों को जागरूक करने के लिए COVA Punjab App को बनाया। ये एप्प पंजाब में रहने वालों के लिए काफी ज्यादा जरूरी है।

COVA का मतलब​

इस एप्प में “COVA” का मतलब है कोरोना वायरस अलर्ट है, इस एप्प को पंजाब सरकार ने स्वास्थ और परिवार कल्याण विभाग के साथ मिल कर बनाया था। अगर आप पंजाब के निवासी है और अपने क्षेत्र के आस पास से जुड़ी कोरोना वायरस की जरूरी जानकारी पाना चाहते है तो इस आप को इनस्टॉल कर ले।

COVA Punjab App को किसने launched किया?​

इस एप्प को पंजाब के चीफ सेक्रेटरी करण अवतार सिंह जी ने launched किया था। इस एप्प को launched करने में पंजाब सरकार का सबसे बड़ा हाथ था।


COVA Punjab App को क्यों launched किया गया?​

सबसे बड़ा कारण था लोगों को जागरूक करना। जब Covid 19 शुरू हुआ था तो लोग इसके बारे में ज्यादा जागरूक नहीं थे। उस वक्त सरकार ने इस एप्प को लोगों को जागरूक करने के लिए launched किया था। इस एप्प में लोगों को पंजाब राज्य के कोरोना वायरस से जुड़ी सारे जरूरी जानकारी देखने को मिलती है। जो भी कुछ नए Covid Update आते है वो सब के सब आपको इस एप्प में वक्त-वक्त पर देखने को मिल जाएंगे।

हेल्पलाइन नंबर, Covid19 के लक्षण, नज़दीकी Covid अस्पताल और अन्य बहुत से जानकारी आपको इस एप्प के अंदर मिल जाएंगे। आपको इस एप्प में लाइव covid cases का डेटा भी देखने को मिलता है।

COVA Punjab App कैसे इनस्टॉल करें?​

ये एप्प iPhone और Android दोनो यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। अगर आपके पास iPhone है तो आप “App Store” में जाये, अगर आपके पास Android है तो “Play Store” में जाये।

Step 1: Play store/App Store Open करें​

अपने मोबाइल फ़ोन में Play store या App Store को खोले।

Step 2: Search “COVA Punjab”

आपको ऊपर search का बॉक्स मिलेगा उसमें आपको “COVA Punjab” लिखकर search करना है।

Step 3: Download “Government Of Punjab”​

Search करते ही आपके सामने इस तरह का App आ जायेगा। ये बात ध्यान दे की उस एप्प के नाम के नीचे ”Government Of Punjab” लिखा है या नहीं

अगर आपको इन स्टेप्स को फॉलो करने में कोई परेशानी हो रही है तो नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें। आप तुरंत App के page पर पहुँच जायंगे आपको कुछ search नहीं करना पड़ेगा।

Google Play

App Store

Note:- अगर आप Punjab राज्य से बाहर जा रहे है या फिर पंजाब राज्य आ रहे है तो आपके लिए ये एक बहुत ही ज्यादा जरूरी है। Covid19 जैसे हालात में पंजाब सरकार ने इसे इसलिए भी बनाया ताकि को राज्य में आ रहे लोगों और राज्य से जा रहे लोगों की पूरी लिस्ट बना सके।

FAQ​

COVA Punjab App में ‘COVA’ का क्या मतलब है?

COVA Punjab App में COVA का मतलब ‘Corona Virus Alerts’ है।

COVA Punjab App को किसने launch किया?

इस एप्प को पंजाब के चीफ सेक्रेटरी करण अवतार सिंह जी ने launched किया था।

क्या COVA Punjab App Free है?

जी हाँ, ये पंजाब सरकार के द्वारा बनाया गया बिल्कुल free app है।

अंतिम शब्द​

मैंने आपको COVA Punjab app के बारे में सारी जरूरी जानकारी देनी की कोशिश की। आपको मेरा ये पोस्ट अच्छा लगा है तो नीचे कमेंट करके हमें बताये।
 
मॉडरेटर द्वारा पिछला संपादन:

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top