BDO Ka Full Form In Hindi

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम बात करने वाले है BDO ka full form क्या है और यह किस क्षेत्र से सम्बन्ध रखता है? इसके अलावा हम इस बात पे भी चर्चा करेंगे की अगर कोई BDO बनना चाहता है तो उसे क्या करना होगा वो कैसे एक कुशल BDO बनाने में सफल बन सकता है अथवा हम इस क्षेत्र के आय के बारे में भी जानेंगे तो चलिए बिना किसी देरी के इस पोस्ट को शुरू करते है।

इससे पहले हम आपको एक जानकारी देना चाहते है की अगर आप BDO बनना चाहते है तो यह जरूरी है की आप इस पोस्ट को पूरा पढ़े और अपने मन के अंदर उठ रहे सारे सवालों का जवाब पा ले।

BDO का फुल फॉर्म क्या होता है?​

BDO का फुल फॉर्म ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (Block Development Officer) होता है। हिंदी में इसे हम खंड विकास अधिकारी भी कह सकते है। BDO की पोस्ट को सरकारी नौकरी में काफी सम्मान जनक माना जाता है। इस पोस्ट को पाने के लिए आपको गवर्नमेंट के द्वारा आयोजित कॉम्पिटिटिव एग्जाम पास करना पड़ता है, जो व्यक्ति ऐसा कर पाते है उन्हें ही इस नौकरी के काबिल समझा जाता है।

इस पोस्ट की भर्ती का जिम्मा राज्य सरकार पर होता है न केंद्र सरकार पर। आयोजित परीक्षा राज्य सरकार अपने हिसाब से ही आयोजित करती है, ऐसा जरूरी नहीं होता की सभी राज्य सरकारें एक वकत में ही परीक्षाएँ आयोजित करे।


बीडीओ अधिकारी कैसे बने?​

BDO अधिकारी बनना कोई बहुत कठिन काम नहीं है, आपको बस कुछ जरूरी बातो पर ध्यान देना है और हमारे द्वारा साँझा किये गए स्टेप्स को सफलतापूर्वक पूरा करना है जो की इस प्रकार है:-
  1. अपने राज्य सरकार के द्वारा जारी किये गए जॉब नोटिफिकेशन पर ध्यान दे और जैसे ही उसमे आपको BDO जॉब से जुड़े कोई नोटिफिकेशन दिखे तुरंत उसे डाउनलोड कर ले।
  2. अब बारी आती है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की, इसके बाद आप खुद से या फिर साइबर कैफ़े से भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
  3. एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी को दुबारा चेक करे।
  4. एप्लीकेशन में फोटो और हस्ताक्षर दोनों अपलोड करने के बाद आप उस फॉर्म का प्रिंटआउट निकल ले।
  5. अब आपको बस ऑनलाइन फीस जमा करना है इसके लिए भी आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर काफी सारे विकल्प मिल जायेंगे, अपने सुविधा के अनुसार एक को चुन कर फीस को जमा करके अपने रजिस्ट्रेशन को पूरा करे।

BDO की सैलरी कितनी होती है?​

BDO में आपके काफी सारे अलग-अलग स्तर होते है उसके अनुसार आपकी सैलरी भी तय की जाती है यह लगभग 10 हजार से लेकर 37 हज़ार के बीच में हो सकती है। जैसे जैसे आप BDO के रूप मेंकार्य करते रहेंगे वैसे वैसे साल दर साल आपकी सैलरी भी बढ़ती रहेगी।

BDO बनने के लिए क्या करना पड़ता है?​

अगर आप BDO एग्जाम देने के योग्य बनना चाहते है तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देना होगा जो की मैं आपके साथ नीचे साँझा कर रहा हूँ। आप एक बार इस एलिजिब्लिटी क्राइटेरिया को जरूर पढ़ ले।
  • परीक्षार्थी को अपने ग्रेजुएशन डिग्री पूरी करनी होगी उसके बाद ही वो इस परीक्षा में बैठने योग्य बन सकता है।
  • किसी भी स्ट्रीम के स्टूडेंट्स इस एग्जाम के लिए अप्लाई का सकते है चाहे वो आर्ट्स साइंस या कॉमर्स फील्ड से ही क्यों न हो इससे कोई फरक नहीं पड़ता।
  • परिक्षार्थी की उम्र 21 से लेकर 40 वर्ष के बीच में ही होनी चाहिए।
तो ये है वो तीन योग्यताएँ जिसे आपको अपने ध्यान में रखकर इस परीक्षा की तैयारी करनी चहिये।

BDO के क्या-क्या कार्य होते है?​

ब्लॉक में डेवलपमेंट में BDO ऑफिसर का काफी महत्वपूर्ण योगदान होता है ब्लॉक के देखरेख और उसके डेवलपमेंट की जिम्मदेरी इन्ही के कंधो पर होती है।
  • BDO का कार्य अथॉरिटी के द्वारा दिए गए प्लान्स को शुरू कारण और उसे ब्लॉक में लागु कारण भी होता है।
  • ब्लॉक में कृषि, शिक्षा, कृषि आपूर्ति का भंडार और वितरण ये सारे कार्य भी BDO के देख रेख में ही किया जाता है।
  • BDO ऑफिसर वकत वक्त पर पंचायत समिति व महासभा की बैठक में शामिल भी होते रहते है।
  • कार्य कार्यक्रम में भाग लेना भी इनके कार्य का हिस्सा होता है।
  • उत्पादन योजना और संबद्ध सेवाएं से जुड़े कार्यो की देखरेख भी इन्ही के कंधो पर होती हो।
  • अभियान में भाग लेना भी BDO के प्रमुख कार्यो में से एक है।

FAQ​

बीडीओ बनने के लिए कौन सी परीक्षा देनी होती है?

बीडीओ ऑफिसर की नयुक्ति के लिए राज्य सरकार “लोक सिविल सेवा परीक्षा” आयोजित करती है। ये परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है।

बीडीओ की तैयारी कैसे करे?

बीडीओ की परीक्षा उतनी कठिन नहीं होती है, आप इसकी तैयारी NCERT Books को लगाकर आराम से कर सकते है। आप जिस भी स्ट्रीम से हो उस स्ट्रीम के NCERT बुक्स को अच्छे से लगा ले आपको सफलता जरूर मिलेगी।

बीडीओ अधिकारी राजपत्रित या नहीं है?

विकास खंड कार्यालय अध्यक्ष को बीडीओ कहा जाता है , बीडीओ अधिकारी राजपत्रित होते है।
 
मॉडरेटर द्वारा पिछला संपादन:

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top