CCC क्या है | CCC Full Form In Hindi

CCC क्या है और इसका Full Form क्या है? आज के इस Post में मैं इसी के बारे में बताने जा रहा है। इस Post में मैं आपको CCC के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश करूँगा।

CCC Full Form​

CCC का Full Form Course On Computer Concepts होता है। National Electronics और Information Technology Institute जहाँ पर CCC की Study होती है यह सब Government के Electronics और Information Technology Ministry के अंदर आते है। इस Institute को कोई भी Join कर सकता है।

यह एक ऐसा Skill है जिसके आपको Computer और Programming के बारे में पढ़ाया जाता है। इस Course में Emails को भेजना, Typing, MS-Word अन्य जैसे कई कार्य सिखाये जाते है। आज के वक्त में Computer Coaching में भी आपको CCC Course करने के लिए मिल जाते है।

यह Course 80 घंटो का होता है। इसी 80 घंटो को प्रति महीने में बांट दिया जाता है। इस Course को करने के लिए कोई भी Minimum age नहीं है। आप किसी भी उम्र में यह Course कर सकते है। आप Online भी इस Course कर सकते है।


CCC की फीस कितनी है?​

CCC को करने के दो रास्ते है पहला रास्ता की आप Online Form भरे और घर बैठे एग्जाम की तैयारी करें नही तो किसी Institute को Join कर ले। अगर अब बाहर किसी इंस्टिट्यूट को join करते है तो आपको कम से कम 3000 से 3500 के बीच मे रुपए देने होंगे। ऑनलाइन में आपको केवल फॉर्म भरने के बाद 500 से 900 के बीच रुपए लगते है।

आप अपने हिसाब से जो भी आपको अच्छा लगे वो चुन सकते है। अगर आपको सरकारी नौकरी में दिलचस्पी है तो आपको CCC का यह course जरूर करना चाहिए।

इंस्टिट्यूट की खास बात यह होती है की वो आपको practically सब कुछ computer पर कर के बताते है जिसे समझना बहुत ही आसान होते है। अगर आप घर बैठे Online फॉर्म भरना चाहते है तो आपको मैं YouTube से CCC की तैयारी करने की सलाह दूंगा। ये एक बहुत ही अच्छा माध्यम है Online किसी भी चीज़ को सीखने का।

CCC के परीक्षा कैसे दे?​

ये CBT based exam होता है जिसे Online करवाया जाता है। आपको Online ही Computer पर 100 MCQ’s मिलेंगे उस MCQ के चार विकल्प होते है जिसमें से आपको एक चुनना होता है। इस परीक्षा में पास होने के लिए आपको 50% अंक अंक लाना जरूरी है। इस परीक्षा में आपको आपके Percentage के हिसाब से Grade भी मिलते है।

50 से 54% लाने वाले विद्यार्थियों को D Grade मिलता है। 55 से 64% लाने वाले विद्यार्थियों को C Grade मिलता है। 65 से 74% लाने वाले विद्यार्थियों को B grade मिलता है। 75 से 84% लाने वाले विद्यार्थियों को A Grade मिलता है।

CCC Course करने के फायदे​

CCC के Course के क्या क्या फायदे है ये भी आपको जानना चाहिए। नीचे मैंने सारे फायदे को एक एक करके बताया है। अगर आप जानना चाहते है तो अभी नीचे पढ़े।

1. Computer की Basic जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको CCC का Course करना चाहिए इससे आपको MS Office पर काफी हद तक Control मिल जाता है जो की आपके सरकारी Job के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।

2. 12th के बाद अगर आप आगे पढ़ने में समर्थ नही है तो आप यह Course करके किसी भी Company में Data Entry की जॉब कर सकते है।

3. एक बार इस Course को पूरा करने के बाद आपको NIELIT की मणत्या मिल जाती है साथ ही आपको Certificate भी मिलता है।

4. अगर आप किसी भी तरह की सरकारी नौकरी करना चाहते है तो आपको CCC का Course आवश्य करना चाहिए। इससे आपके Select होने की चान्सेस बढ़ जाते है।

कुछ जरूरी बातें​

1. Course On Computer Concepts के लिए Apply करने से पहले आपको Course की Category को दुबारा Recheck कर ले, क्योंकि आप दुबारा इसे बदल नही सकते।

2. अगर आप Online इस Course के लिए Form भरते है और बाद में इसे Cancel करते है तो आपको Refund में कोई पैसा नहीं मिलने वाला।

3. आपको 12th Class पास करना होगा, अगर आप Course On Computer Concepts के लिए Apply करना चाहते है तो यह Minimum Qualification आपको Fullfil करना ही होगा।

4. 50 घंटे के Classes में आपको केवल practical sections के बारे में बताया जाता है।

5. 5 घंटे के Classes में आपको tutorial class के बारेके बताया जाता है।

6. इस Course में 24 Hours आपको theory class के लिए मिलते है।

Online CCC Course के लिए कैसे Apply करें?​

1. NIELIT के Website पर जाए और Apply पर Click करें। उसके बाद Students Zone>Courses>Digital Literacy Courses

2. उसके बाद Course On Computer Concepts Course को Select कर ले।

3. Website पर दिये गया Instructions को ठीक से Read कर ले।

4. अब CCC Course के Application Form को सही से Fill कर ले।

5. अपने Signature, Thumb Impression और Image को Site पर Upload कर दे।

6. उसके बाद उस भरे हुए Form को Submit कर दे।

7. आपको एक Unique Registered Number दिया जाएगा।

8. आप चाहे तो Online या Offline दोनों तरीके से आप Payment कर सकते है।

Online CCC Exam के लिए कैसे Apply करें?​

1. अपने Registered Detail को Enter करके ID Generate कर ले।

2. अन्य Details को भी Fill कर ले।

3. Examination Form को Fill कर ले और उसे Double Check जरूर करें।

4. उस Form को Submit कर दे।

5. उसके बाद Examination Fee को Pay कर दे।

CCC का Syllabus​

1.Introduction To Computer Concepts
2.Introduction To Operating Systems
3.Basic Concepts About Word
4.Elementary Concepts Of Spreadsheets
5.Introduction To The Internet, Web Browsers and WWW
6.Communication To Collabration
7.Application Of Presentation
8.Application Of Digital Financial Services

FAQ​

क्या Government Job के लिए ये Course जरूरी है?​

जी हाँ, CCC के साथ O Level Course आपके Government Job लेने में काफी मदद कर सकता है। यहां पर मैं आपको एक और बात बताना चाहता हूं की आपको इन Course को हमेशा Government के जाने माने Institute से करना चाहिए, अगर आप Government Job पाना चाहते है तो।

क्या CCC Exam कठिन होता है?​

आज के वक्त में CCC का Online Test Paper काफी मुश्किल होने लगा है लेकिन फिर भी ये उतना मुश्किल नहीं होता है की आप Crack न कर पाए।

CCC और CCC+ में कौन सबसे बेहतर है?​

CCC आपको Computer की Basic Knowledge देता है वही दूसरी तरफ CCC+ और O Level इससे भी काफी बेहतर विकल्प है।

क्या C++ और CCC एक ही Course है?​

नहीं, बिल्कुल भी नहीं, C++ एक Computer Programming Language है लेकिन CCC एक Course है जिसमें हम कंप्यूटर के basic चीज़ों के बारे में बताया जाता है।

अंतिम शब्द​

CCC क्या है? और इसके लिए कैसे Apply करे यह सारी चीज़ें मैंने आपको इस Post में बताने की कोशिश की यह एक बहुत ही कमाल का Course है अगर आप Computer में Interest रखते है तो आपको यह Course जरूर करना चाहिए। मैं आशा करता हूँ की आपको मेरा यह Post अच्छा लगा होगा। अगर आपका कोई भी सवाल है तो नीचे Comment कर के हमें जरूर बताए।
 
मॉडरेटर द्वारा पिछला संपादन:

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top