EWS Certificate Online Kaise Banaye

EWS क्या है इसका Full Form क्या है, इसमे किन जाति के लोगों को लाभ दिया जाता है, EWS Certificate क्या है इसे online कैसे बना सकते है, EWS Certificate बनाने के लिए कौन से सरकारी Documents जरूरी है ये सारी की सारी चीजें में आपको इस Post में बहुत ही detail में बताने वाला हूं।

EWS क्या है?​

भारत एक अकेला ऐसा देश है जहाँ पर जाति के नाम पर आरक्षण (Reservation) देने का नियम है। भारत जैसे बड़े देश है जिसकी आबादी साल दर साल बढ़ती ही जा रही है। 2019 में हमारी सरकार ने एक बहुत ही बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया जो की था स्वर्ण जाति (General Category) को भी आरक्षण देना।

2019 से पहले आरक्षण केवल अनुसूचित जाति (Scheduled Caste), अनुसूचित जनजाति (Scheduled Tribe) एवं अन्य पिछड़े जातियों (Other Backward Casts) को ही मिलता था।


स्वर्ण जाति (General Category) को 2019 से पहले कोई भी आरक्षण देने का नियम नही था। EWS की घोषणा के बाद स्वर्ण जाति को भी 10% आरक्षण मिलना शुरू हो गया। EWS को बनाने का सबसे बड़ा कारण था स्वर्ण जाति के उन लोगों को आरक्षण देना जो की आर्थिक रूप से कमजोर है, अर्थात जो Economically Weak है।

ये आरक्षण स्वर्ण जाति के उन लोगों को दिया जाता है जिनकी वार्षिक आय 8 लाख से कम हो और वो किसी भी अन्य जाति जैसे SC, ST, और OBC में नहीं आते।

EWS Full Form In Hindi​

EWS का Full-Form “Economically Weaker Section” होता है। हिंदी में इसका मतलब “आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग” भी होता है। स्वर्ण जाति के वो लोग जिनकी फैमिली आय 8 लाख से कम है वो EWS का Certificate बना सकते है।

आरक्षण क्या है?​

India जैसे बड़े देश की राजनीति में आरक्षण हमेशा से एक बहुत ही ज्यादा गर्म रहा है साथ ही काफी चुनाव में वो उम्मीदवार के जीत का साधन भी बना है। सन्न 1907 में महाराष्ट्र के कोल्हापुर के राजा छत्रपति साहूजी ने भारत के गरीबों के लिए आरक्षण देना का नियम लागू किया। शुरुआत में आरक्षण केवल नौकरियों और शिक्षा के क्षेत्र में ही दिया जाता था वो भी केवल पिछड़े जाति जैसे SC, ST और OBC को।

आज के वक्त में स्वर्ण वर्ग को 10% आरक्षण देने बाद हमारे देश मे जाति को मिलने वाला आरक्षण का प्रतिशत इस प्रकार है:-

1.ओबीसी (OBC)27%
2.एससी (SC)15%
3.एसटी (ST)7.5%
4.सामान्य (General)10%
5.कुल (total)59.5%

EWS Certificate क्या है?​

स्वर्ण वर्ग के पिछड़े और गरीब लोगों को जो की आरक्षण के दायरे में आते है उन्हें economically weaker section certificate बनवाना पड़ता है। वो Certificate प्रमाणित करता है की आप स्वर्ण वर्ग के पिछड़े और गरीब लोग है जिसे सच मे आरक्षण की जरूरत है। इस Certificate को आप Online और Offline दोनों तरीकों से बना सकते है।

EWS बनाने के लिए क्या क्या चाहिए?​

स्वर्ण वर्ग के अंदर लोगों को EWS का लाभ उठाने के लिए जो EWS Certificate बनाया जाता है इसको बनाने का भी कुछ Eligiblity Criteria है, जो उन सभी पैमानों पर खड़े उतरते है उन्हें EWS Certificate मिलता है जिसकी मदद से वो स्वर्ण वर्ग को मिलने वाले 10% आरक्षण के अंदर आते है।

स्वर्ण वर्ग में जो भी गरीब और पिछड़े जाति के लोग है उन्हें ये आरक्षण तभी मिलता है जब-

1.उनकी फैमिली आय 8 लाख से कम होती है।
2.उनके पास 5 हेक्टर से कम ही जमीन हो।
3.1000 स्क़ुरैफीट से कम की जमीन पर घर बना हो।
4.109 गज से कम की अधिसूचित जमीन हो।
5.209 गज से कम की गैर-अधिसूचित जमीन हो।

EWS के फायदे​

जो भी पिछड़े हुए स्वर्ण वर्ग के लोग है उनके लिए ये EWS काफी राहत देने वाला है। इसका प्रभाव दो प्रमुख क्षेत्रों में हुआ है, पहला जो क्षेत्र है वो है सरकारी नौकरी! जी हां, अब गरीब स्वर्ण वर्ग के लोगों के लिए सरकारी नौकरी में आरक्षण मिलने लगा है जो की उनके लिए कोई चमत्कार से कम नहीं है।

दूसरा जो क्षेत्र है वो है शिक्षा, जी हां आज के वक्त में स्वर्ण वर्ग के लोग शिक्षा के क्षेत्र में भी अब बिना रुकावट के आगे बढ़ सकते है।

EWS Reservation के बारे में कुछ जरूरी बातें
  • EWS Reservation का बिल 8 जनवरी 2019 को लोकसभा में 126 वे संविधान संशोधन द्वारा पारित हुआ।
  • 9 जनवरी 2019 को राज्यसभा में भी इस बिल को मंजूरी मिल गयी।
  • इस बिल को बनाने का मुख्य नियम स्वर्ण वर्ग में बैठे गरीब और पिछड़े लोगों को शिक्षा और नौकरी क्षेत्र में 10% आरक्षण देना था।

EWS Certificate के लिए Online Apply कैसे करें?​

जो लोग भी इस Certificate को online बनवाना चाहते है वो नीचे दिए गए steps को पढ़कर online certificate बहुत ही आसानी से बना सकते है।

1. सबसे पहले आपको भारत सरकार की Official serviceonlinegov.in की Website पर जाना होगा।

2. Website खुलने के बाद आपको Home Tab के Citizen Section में Register Yourself के Option पर Click करके खुद को Register करना होगा।

3. Registration Process Complete करने के बाद आपको उसी page पर ऊपर की तरफ Login का Option मिल जाएगा, वहां पर अपने Detail को डालकर Login कर ले।

4. उसके बाद आपके सामने कुछ ऐसा पेज खुलेगा, Left Side पे आपको Apply For Services के Option Click करना है, उसके बाद आपको View All Available Services देखने को मिल जाएगा जिस पर आपको Click करना है।

5. अब यहां पर आपको बहुत सारे Services देखने को मिल जाएंगे। अपने State को Select करके Search Box में Economically Weaker Section search करें। Search करते ही आपके सामने ये Service देखने को मिल जाएगा।

इसके अंदर आपको दो Option और देखने को मिलेगा पहले Option का नाम “Issuance Of EWS Certificate At CO Level” और दूसरे Option का नाम “Issuance Of EWS Certificate At SDC Level”.

इनमे से जिस भी Level का EWS Certificate आपको बनाना है उस पर Click करें और आगे के Process की तरह जाए।

चाहे आप जिस भी Option को चुने आगे का Process एक जैसा ही होता है। तो आप आगे के Process को नीचे पढ़कर समझ सकते है।

6. आपके सामने अब एक Application Form खुलेगा, इसमे आपको वो जो भी जानकारी मांगेगा उसमे भर दे।

7. Form के नीचे आपको Submit का Button मिल जाएगा। Form को भरने के बाद उस Submit के Button पर Click कर दे।

8. अब आपके सामने Application Reference Number के साथ एक Receiving मिल जाएगा। वहाँ पर आपको अपने भरे हुए जानकारी को दुबारा Re-Check करना है।

9. यहां पर आप कुक बदलना चाहते है तो आपको Edit का Option भी नीचे की ओर मिल जाएगा। वहाँ से आप अपने दी हुई जानकारी को बदल सकते है।

10. Next step के लिए आपको Edit के बगल वाले Attach Annexure के option पर Click करना है।

11. अब आपके सामने Attached Enclosure का Option आएगा। यहां पर आपको अपने पहचान पत्र की Scan Copy को Upload करना है, और उसके बाद Save Annexure के Option कर Click कर देना है।

अगर किसी कारण से आपके पास पहचान पत्र नही है तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है आप चाहे तो इनमें से कोई भी विकल्प चुन सकते है जो की मैंने नीचे लिखा है:-

1.सरकारी पहचान पत्र
2.स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
3.फोटो के साथ पेंशन दस्तावेज
4.फोटो के साथ बैंक की Passbook
5.पासपोर्ट
6.सर्विस पहचान पत्र
7.मतदाता पहचान पत्र
8.पैन कार्ड या आधार कार्ड
9.ड्राइविंग लाइसेंस
10.मनरेगा जॉब कार्ड

12. इसके बाद आपको अपने सभी जानकारी को दुबारा चेक करके नीचे submit पर click कर देना है।

13. उसके बाद आपका EWS Certificate Approval के लिए चला जाएगा। कुछ वक्त बाद Approval मिलते ही आपको आपका EWS Certificate भी मिल जाएगा।

इन 12 steps को follow करके आप बहुत ही आसानी से आपके EWS Certificate को Online बना सकते है।

EWS Certificate के लिए Offline Apply कैसे करें?​

जिन लोगों को ऑनलाइन Apply करने में कुछ भी परेशानी हो रही है वो चाहे तो Offline भी EWS Certificate के लिए अप्लाई कर सकते है। आपको Offline कैसे अप्लाई करना है वो सारा process मैं आपको अभी बताने वाला हूं।

सबसे पहले आपको एक Form Download करना है जिसका Link मैं आपको नीचे दे रहा हूं।

Download EWS Form

इस Form के साथ जरूरी Document जैसे आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पैन कार्ड, अगर आपके पास BPL Card, Bank Statement, और जाति प्रमाण पत्र है तो उसका भी उपयोग कर सकते है अगर नही है तो भी कोई बात नही क्यों ये वैकल्पिक होते है।

इस Form को आप नीचे दिए गए विभाग में इस Form को जाके जमा कर सकते है। विभाग के नाम इस प्रकार है:-
  • तहसीलदार के पास
  • जिला मजिस्ट्रेट, अपर जिला मेजिस्ट्रेट, अतरिक्त डिप्टी कमिश्नर
  • कलेक्टर के पास भी जमा कर सकते है।
Note:- जब भी आप इस Form को जमा करने जाए साथ मे Original Documents भी ले के जाये।

EWS Certificate का उपयोग कैसे करें?​

एक बार जब आपका EWS Certificate बन जाये तो आप शिक्षा और नौकरी के क्षेत्रों में इसका उपयोग करके 10% स्वर्ण वर्ग आरक्षण के नियम का लाभ उठा सकते है।

EBC और EWS में अंतर?​

EWS:- भारत सरकार के द्वारा परिभाषित परिभाषा के अनुसार जो भी स्वर्ण वर्ग के लोग EWS का लाभ उठाना चाहते है उनको भारत सरकार के द्वारा बनाये गए नियमों को पूरा करना होगा। तब जा के को economically weaker section का लाभ उठा पायेगा। EWS का लाभ केवल स्वर्ण वर्ग में बैठे आर्थिक गरीब ही उठा सकते है।

EBC:- यहाँ पर EBC का मतलब Economically Backward Classes होता है। इनकी परिभाषा अलग अलग राज्यो ने अपने अनुसार तय की है। EBC में उन लोगो को फायदा मिल है जो की आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है, यहां पर ये नही देखा जाता है की उनकी जाती क्या है।

FAQ​

EWS के अंतर्गत किसे आरक्षण मिल सकता है?

स्वर्ण वर्ग (General Category) के बहुत ही पिछड़े और गरीब लोगों को आरक्षण मिलता है।

EWS में स्वर्ण वर्ग को कितने प्रतिशत आरक्षण मिलता है?

10% आरक्षण मिलता है।

EWS Certificate का लाभ हमें किन क्षेत्रो में मिलता है?

शिक्षा और नौकरी के क्षेत्रो में मिलता है।

EWS Certificate बनाने के लिए Family की वार्षिक Income कितनी होनी जरूरी है?

8 लाख से कम ही होनी चाहिए।

OBC वाले EWS Certificate बना सकते है?

नही, EWS केवल स्वर्ण वर्ग के लिए है। OBC वाले EBC Certificate बना सकते है।

अंतिम शब्द​

एक देशवासी की तरह अगर मैं भारत सरकार के द्वारा लिए गए फैसले को देखु तो ये एक बहुत ही अच्छा फैसला है, क्योंकि स्वर्ण वर्ग में भी बहुत ही गरीब लोग होते है जिन्हें सरकार की मदद की काफी जरूरत होती है। 10% का आरक्षण मिलना उनके लिए एक नई शुरुआत की तरह होगा जो की काफी गरीब है। आप इसके बारे में क्या सोचते है कृपया मुझे नीचे Comment करके जरूर बताएं।
 
मॉडरेटर द्वारा पिछला संपादन:

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top