UPI क्या है इसका उपयोग कैसे करते है?

UPI क्या है:- यह बात तो हर कोई जानता है की India Government किस तरह से Digital Payment Method को बढ़ावा दे रहा है, इसके लिए बहुत से अलग अलग Medium को सामने लाया गया है। यह सारे Forms Cashless Economy को और भी बढ़ावा दे रहे है। UPI के बारे में तो आप सभी जानते ही है यह भी इसी Cashless Economy को बढ़ावा देने के लिए ही लाया गया था। UPI का Full-Form Unified Payments Interface होता है। इसकी मदद से आप अपने Smartphone के केवल एक Click से ही आप अपने Bank से पैसे Transfer कर सकते है।

इस UPI App को January 2016 में लाया गया था। जिसका मकसद था Indian Economy को एक Cashless Economy बनाना।

UPI क्या है?​

UPI को Unified Payment Interface कहा जाता है। यह एक Email ID की तरह ही होता है, जैसे हम लोगों की Email ID का Use उससे Contact करने के लिए करते है वैसे ही हम Unified Payments Interface ID का इस्तेमाल लोगों को पैसे Transfer करने के लिए करते है। यह Unified Payments Interface Address सभी का अलग अलग और Unique होता है। जल्दी Payment भेजने के लिए आप IMPS जिसका Full-Form Immediate Payments Service होता है इसका use किया जाता है। इसकी मदद से आपको Cheque और पुराने Bank Methods की भी कोई जरूरत नहीं होती है।


Unified Payments Interface को किसने Launched किया?​

Unified Payments Interface को NPCI के द्वारा Launched किया गया था, NPCI का Full-Form National Payments Corporation of India होता है। NPCI ने इस काम को करने से पहले Bank Of India और अन्य Banks को एक साथ किया ताकि सभी Unified Payments Interface के इस Idea पर सहमत हो सके।

UPI कैसे काम करता है?​

UPI एक Digital Mode है जिसकी मदद से हम एक Bank Account से दूसरे Bank Account में पैसे Transfer कर सकते है वो भी बिना अपने Bank Account का number, IFSC Code या अन्य कोई भी Account detail दिये बिना।

अगर आप Unified Payments Interface की सहायता से Money Transfer करना चाहते है तो आपके पास इन चीज़ों की जरूरत होती है।

1. आपके पास अपना एक Bank Account होना ही चाहिए।

2. आपके पास एक Phone Number होना चाहिए जो की आपके Bank Account से Linked हो।

3. आपके पास एक एक Smartphone होना चाहिए।

4. आपके पास Internet भी होना चाहिए क्योंकि यह आपके Internet Connection पर ही काम करता है।

यह चार Steps होने के बाद आपको केवल अपने UPI app में रजिस्ट्रेशन करना है और अपना mPin Generate करना है उसके बाद आप Unified Payments Interface के लाभ उठाने के लिए तैयार हो जाएंगे।

UPI Apps जैसे BHIM UPI, BHIM SBI PAY अन्य बहुत से Play Store में आप है जो की आपको UPI के Full Benefits को Enjoy करने देते है।

Unified Payments Interface की मदद से आप अपने पैसे को अपने Bank Account से दूसरे के bank Account में डाल सकते है जिसमें न ही Bank का Holiday और न ही Banks के Rules और Regulations Follow किये जाते है। यह 24×7 Available Option है, मतलब आप कही भी कभी भी किसी को भी पैसे भेज सकते है।

आप UPI से 3 तरीकों से पैसे भेज सकते है:-

1. UPI ID की मदद से या Virtual Payment Address की मदद से।

2. UPI QR Code को Scan करके

3. Account Number और IFSC Code को डाल के।

इन 3 तरीकों से आप Payment को Complete कर सकते है। UPI App में आप चाहे तो अपने अलग अलग Bank Account को Link भी कर सकते है।

UPI के क्या-क्या Features है?​

हम जो भी Procedure Bank में Money Transfer के लिए Use करते है वो सारे Procedure और भी आसान तरीके से Unified Payments Interface Apps में भी Follow कर सकते है। इस Apps की मदद से आप बहुत काम घर पर बैठे भी कर सकते है साथ ही काफी काम जिसके लिए आपको Bank के चक्कर लगाने पड़ते थे वो भी आप घर बैठे कर सकते है।

1. आप इस की मदद से Shopping Bills, Mobile Bills और Restaurant Bills भी Pay कर सकते है।

2. E-commerce Websites जैसे Flipkart, Amazon, Snapdeal जैसे अन्य बहुत से Websites है जिनपर UPI के सहायता से रुपए Pay किये जा सकते है। जिससे Cashless Economy को काफी बढ़ावा मिला।

3. इससे आप अपने पैसे को एक Account से दूसरे Account में भेज सकते है।

4. अगर आपका किसी के पास बकाया रुपया है तो आप इस App की मदद से Request Money का Option choose करके सामने वाले से रुपए मांग सकते है।

कुछ जरूरी चीज़ें जो आपको जाननी चाहिए:-

आखिर क्यों लोग Unified Payments Interface पर इतना जोर डाल रहे है, कौन सी ऐसी चीज है जो की इसे इतना बेहतर बना रही है। अभी हम जानेंगे कुछ ऐसी ही चीज़ों के बारे में जो की आपको इस के बारे में मालूम होना ही चाहिए।

1. जब भी आप इस का इस्तेमाल करके Pay करते हो तो यह सारे Transactions दो बैंकों के बीच होता है।

2. आपको Payment के लिए VPA जिसे हम Virtual Payment Address भी कहते है इसे Generate करना पड़ता है। यह आपके Financial Address की तरह काम करता है।

3. चाहे आपका Bank बंद हो या खुला, आपको बैंकों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। आप घर पर बैठे ही Money को Transfer कर सकते है।


Register कैसे करें?​

1. सबसे पहले आपको Play Store से BHIM UPI या कोई अन्य Third-Party App को Install कर ले।

2. Install करने के बाद आपको उस App कर ID बनानी होगी। Id के लिए Name, Address, Birth Of Date, और Phone Number यही डाले जो की आपके Bank Account में हो।

3. उसके बाद आखरी Step है अपने Bank Account को Link करना, इसके बाद आपको केवल UPI Pin Generate करना होगा।

UPI Pin कैसे Generate करें?​

1. आपको अपने App में उस Bank Account को Choose करना होगा जिस Bank में आपका Account है, और जिस Bank Account को आप Connect करना चाहते है।

2. जैसे ही आप Bank Account Select करते हो वैसे ही वो आपको UPI Pin को Generate करने के लिए कहेगा। आपको अब अपना UPI Pin Generate करना है।

3. आपके उस Mobile Number पर OTP आएगा जिस Mobile Number को आपके अपने बैंक Account से Connect करवाया होगा।

4. आपको उस OTP को अपने UPI App में डाल कर Generate UPI Pin पर Click करना होगा।

5. अब आपको 4 Digit का एक UPI Pin मिलेगा जो की आपको हर Transactions के Time Use करना पड़ता है। इसके बिना आप कोई भी Transactions नही कर सकते है।

UPI App से Transactions कैसे करें?​

Unified Payments Interface App से Transactions करना बहुत ही आसान है, इसके लिए आपको सिर्फ कुछ Simple Steps को Follow करना होता है।

“Transfer Money” Process कैसे करें?

1. अपने Phone के अंदर अपना UPI Based App खोले जिसमें आपने Register किया है।

2. उस App को Login करें, इसके लिए आप m-PIN या UPI Pin का इस्तेमाल कर सकते है।

3. Transfer या Send Money Option पर click करें।

4. Beneficiary (जिनको आपको Money भेजना है) का VPA, Account Detail या Phone Number Enter करें।

5. अपने Amount को Type करें जितना आपको भेजना है।

6. अपने Payment को Conform करने के लिए UPI Pin डाले।

7. आपका Process Complete हो चुका है, अब आपके mobile पर message भी आ चुका होगा।

“Request Money” कैसे भेजें?

1. अपने UPI Based App को smartphone में खोले।

2. उस App में Login करें, Login के लिए आपको m-PIN या UPI Pin का इस्तेमाल करें।

3. “Request Money” के Option पर Click करें।

4. आप उस व्यक्ति के Account का VPA Input करें जिसको आपको Money के लिए Request करना है।

5. UPI Pin को Generate करें जिससे आपकी Request Success हो जाएगी।

6. Payee के माध्यम से उस व्यक्ति को वो Request चला जायेगा।

Bill Payment कैसे करें?

1. अपने Account को Login करने के बाद “Bill Payment” पर Click करें।

2. यहाँ पर आपको My Bills, DTH, Water अन्य बहुत से Option मिलेंगे।

3. उस Amount को Fill करें जितना आपको Bill के मदद से Pay करना है।

4. अपने Transactions को Complete करने के लिए आपको अपना UPI Pin डालना होगा।

5. आपका Payment तुरंत Biller के पास चला जायेगा।

क्या UPI App Secure है?​

जी हाँ, यह app encrypted है कहने का मतलब काफी Secure है। इस App में एक Time पर कई सारे Transactions Perform किये जा सकते है। क्या आप जानते है रोज़ Unified Payments Interface Based App से लगभग 8 Crore से भी ज्यादा Transactions किये जाते है।

अगर यह safe नहीं होता तो Daily इतना Transactions होना संभव ही नहीं है। जैसे Debit Card की Security के लिए OTP बनाया गया है वैसे ही UPI के लिए MPIN का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही UPI Payment को Secure करने के लिए 4 Digit का Pin भी input किया जाता है।


क्या UPI Transactions Free है?​

जब यह शुरू हुआ था तब हर Transactions पर लोगों को ₹ 0.50 तक का Extra Charge देना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है। आज के Time में यह सारे Transactions आप Free Of Cost कर सकते है।

Indian Government ने Digital Payment को बढ़ावा देने के लिए इसे Free बना दिया जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल कर सके। ऐसा नही है की यह हमेशा Free ही रहेगा हो सकता है की जब आप इस आर्टिकल को पढ़ रहे हो तब ही Charge Apply हो जाये।

Unified Payment Interface के क्या Benefits है?​

1. Instant Transactions की Facilities

2. इसे Use करना बहुत ही आसान होता है।

3. आप एक App से कई सारे Bank Account को manage कर सकते है।

4. यहाँ पर आपको Bank Account के Detail दूसरों के साथ Share नहीं करना पड़ता।

5. अगर आपका कोई भी Complain हो तो वो भी आप Directly पूछ सकते है, इस App में आपको यह Option भी मिल जाता है।

क्या UPI Cash और Card से बेहतर है?​

Unified Payments Interface App को Launch करने का सबसे बड़ा कारण था India को एक Cashless Economy बनाना, जिसमें यह काफी हद तक खड़ी भी उतरी। Cards और Cash आज के Time में बहुत कम लोग ही use कर रहे है। खासकर Covid-19 के बाद तो यह UPI और Online Payment और भी लोगों द्वारा इस्तेमाल किये जाने लगा है।

1.Lotza from Federal bank
2.Ais Pay
3.iMobile
4.MobiKwik
5.Paytm
6.PhonePe
7.SBI BHIM app
8.Google Pay
9.BHIM app
10.UPI App In India

UPI use करते है तो इन बातों का रखें ध्यान​

1. अपने Password को किसी के साथ भी Share न करें, नहीं तो यह आपके Bank Account को खाली कर सकते है।

2. अपने UPI Pin को भी किसी से Share न करें।

3. जब भी आप किसी को UPI की सहायता से Pay करें तो अपने Amount को दुबारा Re-Check जरूर कर ले।

4. Customer Care Number को हमेशा अपने पास ही रखें।

5. अगर आपको Strangers से कोई Payment Request आता है तो उसे कभी Accept न करें।

Latest Posts You Might Like

Conclusion​

इस Post में मैंने UPI App के बारे में छोटी से छोटी जानकारी देने की कोशिश की है। अगर आपको मेरा यह पोस्ट अच्छा लगा है तो कृपया हमें Comment कर के बताए। अगर आपका Unified Payments Interface से related कोई भी Question है तो हमें तुरंत हमें नीचे Comment करें मैं आपको जल्द से जल्द Reply देने की कोशिश करूँगा।
 
मॉडरेटर द्वारा पिछला संपादन:

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top