PAN Aadhaar Linking:- PAN को Aadhaar Card से कैसे लिंक करे?

PAN Aadhaar Linking:- PAN Card को Aadhaar Card से लिंक करने का सारा Process बहुत ही आसान होता है। भारत की सरकार ने PAN को Aadhaar से लिंक करने के लिए काफी सारे माध्यम बनाये है, आज के वक्त में ये काफी जरूरी भी हो चुका है। भारत सरकार ने इसकी आखिरी तारीख 30 June 2021 तक रखी है।

Aadhaar Card में आपको 12 अंको का number दिया जाता है जो की हर भारतीय नागरिकों का अलग अलग होता है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दू की ये UIDAI (Unique Identification Authority of India) के द्वारा issue किया जाता। ये 12 अंको का number एक Identification की तरह काम करता है जो की आपकी जानकारी जैसे पता, नाम, मोबाइल नंबर, फ़ोटो और biometrics की सारी जानकारी अपने अंदर संजो कर रखता है।

इस Aadhaar Card को किसी भी उम्र के लोग बना सकते है, इसे बनाने के लिए आपको एक भी रुपए खर्च नहीं करना पड़ता। एक बार अगर आप Aadhaar Card बनवा लेते है तो आपकी सारी जानकारी सरकारी डेटाबेस में स्टोर हो जाती है। Aadhaar Card आप अपने जीवनकाल में केवल एक बार ही बना सकते है।


अगर आपके पास Aadhaar और PAN Card दोनों है तो आपको इसे लिंक करने की जरूरत होती है ताकि Income Tax Department को आपके बारे में जानकारी मिले की ये Aadhaar Card आपका ही है। अगर ये काम आपने 30 June 2021 से पहले नहीं किया तो आपका PAN Card इसे दिए हुए Date के बाद काम करना बंद कर देगा।

PAN को Aadhaar से लिंक करना क्यों जरूरी है?​

5 अगस्त 2017 तक Income Tax Department के नियम के अनुसार आप केवल PAN Card की मदद से ही Income Tax Returns file कर सकते है लेकिन Aadhaar को PAN से लिंक करना अब Income Tax Returns file करने के लिए जरूरी कर दिया गया है 30 June 2021 के बाद कोई भी Income Tax Returns अगर उन PAN Card से किया गया जो की Aadhaar से लिंक नहीं हुए तो उसे failed कर दिया जाएगा।

Aadhaar को PAN Card से Link कैसे करें?​

आप Income Tax e-filling portal में जा के Aadhaar को PAN Card से link कर सकते है। यहाँ पर पा दो तरीको से अपने PAN को Aadhaar से Link कर सकते है।

  • बिना Website पर Login किये।
  • Website पर Login करके।

बिना Login किये Aadhaar को PAN Card से कैसे Link करें?​

Step 1:- नीचे दिए हुए Button पर Click करके Official Website पर जाये।

Official Website

Step 2:- “Link Aadhaar” के विकल्प पर Click करें। आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। उसमें आपको अपने PAN Card का Number, Aadhaar Card का Number और Aadhaar पे लिखा नाम भर दे। “I Agree To Validate My Aadhaar Details From UIDAI” के Box पर click कर दे। Captcha Solve करके Link Aadhaar पर Click कर ले।

अगर आपको इस Process में कोई भी दिक्कत आ रही है तो आप अपने PAN और आधार के ऊपर दिए जानकारी को जांच ले, काफी बार आपकी Information दोनों Card में अलग अलग होती है जिसके कारण आपको ये परेशानी होती है।

आपका आधार कार्ड इस मेथड से लिंक हुआ है या नहीं इसे जानने के लिए आपको नीचे स्क्रीनशॉट में दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Website पर Login करके Aadhaar को PAN Card से कैसे Link करें?​

Step 1:- सबसे पहले नीचे दिए गए Button पर Click करके Official Website पे जाए और खुद के Register कर ले।

Official Website

Step 2:- Register करने के बाद अपने Detail को भर के Login कर ले।

Step 3:- Main Dashboard आपके सामने खुल जायेगा, आपको Profile Setting के विकल्प पर Click करना है वहाँ पर आपको Link Aadhaar का विकल्प मिल जाएगा।

Step 4:- सारे जानकारी जो की आपने Registration के वक्त भरी थी वो Automatically Fill हो जाएगी।

Step 5:- अगर आपकी सारी जानकारी मेल खा रही है तो अपने Aadhaar number और Captcha Code को डालकर “Link Aadhaar” के Button पर Click कर ले।

अब एक और Pop-up खुलेगा जिसमें आपको बताया जाएगा की आपका Aadhaar Card और PAN Card Successfully Linked हो चुका है।

Aadhaar को PAN से SMS के द्वारा कैसे Link करें?​

अगर आपको Online Aadhaar को PAN से Link करने में कोई भी दिक्कत हो रही है तो आप SMS के माध्यम से भी ये काम कर सकते है। Income Tax Department में ये Facility इस कारण भी जारी की ताकि हर कोई इस linking की प्रक्रिया को आसानी से कर सके। इसके लिए आपको 567678 या 56161 इन दोनों में से किसी एक नंबर पर SMS भेजना होगा।

Note:- ध्यान रखें की आप अपने Aadhar और PAN में दिए नंबर (Registered नंबर) के द्वारा ही ये SMS भेजे नहीं तो आपको इस प्रक्रिया को करने में परेशानी हो सकती है।
UIDPAN<SPACE><12 digit Aadhaar><Space><10 digit PAN>

इस फॉरमेट का इस्तेमाल करके आप SMS भेज सकते है। यहाँ पर आपको 12 अंको का Aadhaar नंबर और 10 अंको का PAN नंबर डालना जरूरी होता है। उद्धरण के रूप में आप नीचे देख सकते है-

Example: UIDPAN 123456789123 APPLM2124N

Aadhaar Card को PAN Card से लिंक करने के फायदे!​

Aadhaar को PAN से लिंक करने के बहुत से फायदे है लेकिन इससे भी ज्यादा आज के वक्त में इसकी जरूरत बहुत है या आम भाषा मे बोलू तो बिना इसके Income Tax Return Form नहीं भरा जा सकता।

  • अपने PAN Card को Deactivate होने से बचाने के लिए आपको 31 जून 2021 से पहले इसे लिंक करना होगा।
  • Aadhaar को PAN से लिंक करने के बाद जो भी एक नाम के Card होंगे उसे Aadhaar के माध्यम से track करने में काफी आसानी होगी।
  • Income Tax Return Form के Process को complete करने के लिए आपको लिंकिंग करना जरूरी है।

PAN Card पर नाम गलत हो तो क्या करें?​

काफी बार Linking के Process को PAN और Aadhaar पर छपे गलत detail और भी complicated बना देते है ऐसे में आगे Process continue करना नामुमकिन होता है। ऐसे में आपको PAN के Official Website पे जा के अपने Card पे दिए नाम या अन्य गलत जानकारी को सही करना पड़ता है।

Step 1:- आपको NSDL E-Governance की Website पर जाना होगा, आप नीचे दिए Button पर Click करके उस Website पर जा सकते हो।

Official Website

Step 2:- Services Section के अंदर आपको PAN का विकल्प मिलेगा, PAN के विकल्प पर Click करें।

Step 3:- “Change/Correction In PAN Data” के विकल्प में जा के Apply पर Click करें।

Step 4:- Dropdown menu के अंदर आपको Application Type का विकल्प मिलेगा। अब यहाँ पर आपको Changes or Correction in existing PAN data/Reprint of PAN Card के विकल्प को चुनना है।

Step 5:- अपने Category को अपने हिसाब से चुन लें।

Step 6:- अपना नाम, जन्म तिथि, ईमेल एड्रेस, और मोबाइल सामने दिए गए फॉर्म में भर ले।

Step 7:- नीचे आपको Captcha मिलेगा उसे भी भर ले।

Step 8:- उसके बाद आपका Correction/Change के लिए Registration Process Complete हो चुका है। आपके ईमेल जो की अपने उन्हें दिया था उसमें एक Token Number आया होगा। आप नीचे दिए गए button को click करके आगे की process के लिए जा सकते है।

Step 9:- जब आप आगे बढ़ेंगे तो आपको एक फॉर्म पे Redirect किया जाएगा। वहां पर आपको Document Submit करने के लिए तीन विकल्प मिलेंगे। आप “Submit scanned images through e-Sign on NSDL e-gov” पर Click करे।

Step 10:- आपसे आपके Father और Mother का नाम पूछा जाएगा और साथ मे Aadhaar Number भी, अभी जानकारी को सही-सही भर दे।

Step 11:- अब आपको नए Page पे Redirect किया जाएगा जहां पर आपको अपने Address को Update करने का विकल्प मिलेगा।

Step 12:- अपने सारी जानकारी जैसे Address Proof, Proof of Age, Identity और PAN को भर दे। उसके बाद Sign के

Step 13:- आपको यहां घोषणा पर हस्ताक्षर भी करना होगा उसके बाद, नीचे Submit पर Click कर दे।

Step 14:- आपको यहां पर Payment का Page मिल जाएगा जहां पर आप बहुत सारे तरीकों से उन्हें Payment भेज सकते है। PAN Card के जानकारी में Correction/Change के लिए आपको 110₹ देना होता है।

Step 15:- अब आपने सारे Process Complete कर लिया है, उनके द्वारा आपके नाम पर acknowledgement slip generate किया जा चुका है।

आप अपने एप्लीकेशन की फोटोकॉपी प्रिंट करा के, अपने physical documents, photograph वो भी आपके हस्ताक्षर के साथ NSDL e-gov के Office भेज सकते है।

NSDL Mailing Address ये है जहाँ पर आपको अपने एप्लीकेशन को भेजना है।

NSDL e-Gov at Income Tax PAN Services Unit,
NSDL e-Governance Infrastructure Limited,
5th Floor, Mantri Sterling, Plot No. 341,
Survey No. 997/8, Model Colony,
Near Deep Bungalow Chowk, Pune – 411 016′

FAQ​

मेरा नाम PAN और Aadhaar दोनों पर अलग अलग है, मुझे क्या करना चाहिए?​

ऐसी स्थिति में आपको दोनों में से किसी एक Card के ऊपर दिए जानकारी को सही करवाना होगा तभी आप आगे अपने Aadhaar को PAN से Link करवा पायंगे।

क्या मुझे अपने Aadhaar को PAN से Link करने के लिए कोई Document Submit करना होगा?​

नहीं, ये Linking का Process बहुत ही आसान है आपको केवल उनके Official Website पे जाना है और जैसा मैंने आपको इस Post में बताया है वैसे ही करना है।

PAN Card से Aadhaar Card को Link करने की आखिरी तारीख कब है?​

31 June 2021, इस तारीख के बाद जिनका भी PAN Aadhaar से Link नहीं होगा उन सभी का PAN Card Deactivate कर दिया जाएगा।

मैं अपने Aadhaar Card के Mobile Number को कैसे बदल सकता हूँ?​

काफी बार PAN और Aadhaar पर अलग-अलग नंबर होते है जिससे PAN Aadhaar Linking में काफी दिक्कत होती है। अगर आप अपने Aadhaar के नंबर को बदलना चाहते है तो अपने Area के Aadhar Enrolment Centre पर जा के बदल सकते है।

Aadhaar-PAN Linking किन लोगो के लिए जरूरी नही है?​

कुछ ऐसे भी Condition है जहाँ पर आपको Aadhaar-PAN Linking करवाने की जरूरत नहीं पड़ती जैसे-

1. अगर आप NRI है।
2. अगर आप असम, मेघालय और जम्मू और कश्मीर के नागरिक है।
3. अगर आप विदेशी है जो भारत मे रहते है।
4. वो senior citizen जिनकी उम्र 80 वर्ष से ज्यादा है।

अंतिम शब्द​

इस Post में मैंने आपको PAN-Aadhaar Linking से जुड़ी सारी जानकारी देने की कोशिश की है और साथ मे वो तरीक़े भी बताए जिसकी मदद से आप PAN-Aadhaar Link कर सकते है। अगर आपका इससे related कोई भी सवाल है तो तुरंत नीचे Comment करें और साथ में कोई सुझाव है तो वो भी Comment करें।
 
मॉडरेटर द्वारा पिछला संपादन:

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top