शॉर्टहैंड क्या है? स्टेनोग्राफर के बारे में संपूर्ण जानकारी

मित्रों मैं आज आप लोगों के बीच आशुलिपि (STENO) के बारे में संपूर्ण जानकारी लेकर आया हूं सरल से सरल तरीके से आप लोगों को बताने की कोशिश करूंगा।

1- आशुलिपि की परिभाषा

आशुलिपि एक ऐसी विधि है लिखने की जिसमें एक आशुलिपिक सामान्य रूप से लिखे जाने वालेे लेखन की अपेक्षा अधिक तेजी से लिख सकता है। और इसमें भिन्न-भिन्न छोटे-छोटेे प्रतीकों का समावेश किया जाता है। आशुलिपि में लिखें जाने वाले लेख को आशु लेखन कहते हैं आशु लेखन का तात्पर्य तीव्र और संक्षिप्त लेखन सेे है। हिंदी में इसे शीघ्र लेखन कहते हैं।


2- शॉर्टहैंड में Career

स्टेनोग्राफी में युवाओं के लिए एक बेहतरीन और सुनहरा भविष्य है। यह 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद किया जा सकता है। आप अपनी भाषा के अनुसार हिंदी या इंग्लिश मैं सीख सकते हैं। अंग्रेजी और हिंदी दोनों में इसकी कई प्रणाली प्रचलन में है।

हिंदी में प्रचलित प्रणाली- हिंदी में ऋषि प्रणाली सबसे ज्यादा प्रचलित प्रणाली है। और इसके अलावा विशिष्ट प्रणाली. सिंह प्रणाली आदि है।

अंग्रेजी में प्रचलित प्रणाली- अंग्रेजी में मुख्यतः पिटमैन ज्यादा प्रचलित प्रणाली है। इसके अलावा ग्रेग और डटन इत्यादि हैं।

3- आशुलिपि का प्रयोग

आशुलिपि का प्रयोग पहले के समय मैं बहुत होता था। जब रिकॉर्डिंग मशीनें याद डिक्टेशन मशीनें नहीं बनी थी। समानता स्क्री ट्री तथा पत्रकारों आदि के लिए आशुलिपि की जानकारी का होना अनिवार्य होता था। लेकिन आज के आधुनिक युग में पहली जैसी समस्याएं नहीं रही है फिर भी इसका प्रयोग बराबर किया जा रहा है।

4- शॉर्टहैंड का रूप

शॉर्ट हैंड के लिखने की विधि उर्दू से मिलती-जुलती है इसमें उर्दू अंग्रेजी हिंदी सभी शब्दों का मिलाजुला हुआ रूप होता है। नीचे दिए गए इस चित्र में आप देख सकते हैं कि यह देखने में चित्र बिल्कुल उर्दू से मिलता जुलता है और थोड़ासा अजीब दिखता है

IMG_20190727_150019.JPG.jpg

5 – स्टेनोग्राफर का कोर्स

स्टेनोग्राफर का कोर्स करने के लिए धैर्य आत्म बल और कड़े परिश्रम की आवश्यकता होती है। क्योंकि इस भाषा में शब्द गति और शुद्ध वर्तनी का होना बहुत जरूरी होता है एक कुशल स्टेनोग्राफर बनने के लिए उस विषय की भाषा के ग्रामर का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है।
कम-से-कम आशुलिपिक की शॉर्टहैंड में गति 80 से 100 W.P.M होना आवश्यक है।

कैसे बने stenographer ?

स्टेनोग्राफर बनने के लिए आपको काफी सारी चीजों का ध्यान रखना होगा,जैसे की कुछ साधारण और सरल तरीके से नीचे बताया और समझाया गया है।
  1. सबसे पहले आपको हिंदी या फिर इंग्लिश शॉर्टहैंड सीखनी होगी, जो की एक कोडिंग होती है, हिंदी वर्णमाला फिर इंग्लिश वर्णमाला की, जो आपको सिखाई जाएगी। उसके बाद आपको हिंदी या इंग्लिश टाइपिंग सीखनी होगी।
  2. अगर आप एक अच्छे स्टनॉग्रफर बनना चाहते हैं तो आपको शॉर्टहैंड अपनी गति बढ़ानी होगी क्योकि आप किसी भी stenographer के कम्पटीशन या एग्जाम में बैठेंग तो वहां पर 80 wpm की गति या फिरर उससे ज्यादा या कम की गति होना अनिवार्य होता है।
  3. जब आपकी शॉर्टहैंड की गति 80 wpm या फिर उससे ज्यादा की रहेगी और उसके साथ साथ टाइपिंग स्पीड भी कम से कम 30wpm रहेगी तभी आप स्किल टेस्ट की परीक्षा को उत्तीर्ण कर पाएंगे।
  4. शॉर्टहैंड विभिन्न प्रकार के प्रणालियों में आता है, तो इसीलिए आपको ध्यान रखना होगा की आप जब शॉर्टहैंड सिखने जाये तो इस बात का ध्यान रखे की आप कोण सी प्रणाली से शॉर्टहैंड सीखना चाहेंगे क्योकि यही चीज आपको ध्यान में रखना है की जो प्रणाली सबसे सरल हो और जिसे लिखने पढ़ने और समझने में आसानी हो उसी प्रणाली को आपको सीखना है ताकि आप कम से कम समय में अपनी stenography को सिख सके और अपने भविष्य को अपने सपने को उसकी मंज़िल तक पहुंचा सके, और अपने पेरेन्टस का नाम रोशन करें।

6- शॉर्ट हैंड कहां से सीखे

स्टेनोग्राफर के कोर्स में सबसे पहले आपको शॉर्ट हैंड सीखना पड़ता है जिसके लिए आप अपने निकट के शहर में किसी भी कोचिंग संस्थान से सीख सकते हैं। या फिर टाइपिंग सेंटर पर भी आप मान्यता प्राप्त संस्थानों से सीख सकते हैं।

NOTE-– एक अच्छे आशुलिपि बनने के लिए आपको कड़ी प्रैक्टिस की आवश्यकता पड़ेगी जिसे आपको करना पड़ेगा तभी आप एक अच्छे स्टेनोग्राफर बन सकते हैं।

7- सरकारी नौकरी में शॉर्टहैंड के पद

दोस्तों अब तक तो आप जान गए होंगे कि आशुलिपि क्या है किन्ही दो लोगों की बातचीत को अपने आशुलिपि की भाषा में तीव्र गति से लिखना एक स्टेनोग्राफर आशुलिपिक का कार्य होता है और अगर आपको आशुलिपि का अच्छा ज्ञान हो गया है और आप 100 W.P.M लिख सकते हैं तो आपके लिए विभिन्न विभागों में भिन्न-भिन्न पदों के लिए आप योग्य हो जाते हैं जो कि निम्न हैं…
सरकारी स्टेनोग्राफर के पद अदालतों शासकीय कार्यालयों मंत्रालयों रेलवे विभाग एसएससी स्टेनोग्राफर राज्य स्तरीय अधीनस्थ विभाग कृषि विभाग काउंसिल सरकारी कार्यालय इत्यादि में स्टेनोग्राफर की आवश्यकता होती है या पड़ती है।

8- स्टेनोग्राफर का कार्य

स्टेनोग्राफर पर कार्यालय या संस्था के गुप्त या गोपनीय दस्तावेजों को संभालने का दायित्व होता है स्टेनोग्राफर अपने अधिकारी के प्रति विश्वसनीय और इमानदार पद है इस पद पर काम करना एक गर्व पूर्ण वा चुनौतीपूर्ण है।

9- शॉर्टहैंड सीखने की सरकारी संस्थाएं

दोस्तों आपको बता दें कि आप सरकारी संस्थाओं से भी शॉर्टहैंड सीख सकते हैं जैसे कि राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान(Polytechnic) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(I.T.I) आदि से सीख सकते हैं।

मेरे प्यारे दोस्तों उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आप स्टेनोग्राफी के क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहते हैं तो दोस्तों एक बहुत ही बढ़िया प्लेटफॉर्म कम समय में एक अच्छी और शानदार नौकरी पाने का है। 2 साल में आप एक अच्छी सरकारी नौकरी पा सकते हैं इस प्लेटफार्म से।

अगर आप लोगों को शॉर्टहैंड से Related कोई कोई भी जानकारी चाहिए तो हमें कमेंट करके बताएं मैं आप लोगों को बढ़िया से बढ़िया तरीके से शॉर्टहैंड से संबंधित सभी जानकारी दूंगा पूरी कोशिश के साथ। अगर आपको शॉर्टहैंड की आउटलाइन या ऑडियो चाहिए तो हमें कमेंट सेक्शन में बताएं हम आपको सब चीजें प्रोवाइड कराएंगे।
 
मॉडरेटर द्वारा पिछला संपादन:

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,883
सदस्य
237
नवीनतम सदस्य
sharif khan
Back
Top