बौद्ध धर्म से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर – Quiz on Buddha Dharma in Hindi

बौद्ध धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर को देखने से पहले हमलोग एकबार बौद्ध धर्म से जुड़ी कुछ बेसिक जानकारी को पढ़ लेते हैं। अगर इसे आप एक बार अच्छी तरह से पढ़ लेते हैं तो बौद्ध धर्म से संबंधित कोई भी प्रश्न आपसे Exam में पूछा में जाये तो उसका उत्तर आप आसानी से दे सकते हैं। इसे पढ़ने के बाद नीचे बौद्ध धर्म से संबंधित Quiz दिया हुआ है उसमें भाग लेकर आप अपना स्कोर कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर कीजियेगा।

बौद्ध धर्म की स्थापना गौतम बुद्ध ने की थी। उनका बचपन का नाम सिद्धार्थ था। बुद्ध का जन्म कपिलवस्तु (नेपाल) के लुम्बिनी नामक ग्राम में शाक्य कुल में 563 ई०पू० में वैशाख पूर्णिमा को हुआ था। इनके पिता का नाम शुद्धोधन था, वे शाक्य गण के मुखिया थे। इनकी माता का नाम महामाया था। बुद्ध के जन्म के ठीक सात दिन बाद ही इनकी माता महामाया की मृत्यु हो जाती है, उसके बाद इनका देखभाल इनकी विमाता (सौतेली माँ) महाप्रजापति गौतमी ने किया था। मात्र सोलह वर्ष की उम्र में सिद्धार्थ का विवाह शाक्य कुल की कन्या यशोधरा से कर दिया जाता है। सिद्धार्थ से उनकी पत्नी यशोधरा ने एक पुत्र को जन्म दिया जिसका नाम राहुल रखा गया।

इनके घोड़े का नाम कन्थक तथा सारथी का नाम चन्ना था। इनका सारथी चन्ना एक तरह से इनका गाइड था, हमेशा समझाता रहता था कि राजकुमार/महाराज ये ऐसा है, वो वैसा है। एक बार भगवान गौतम बुद्ध अपने सारथी चन्ना के साथ भ्रमण पर निकले हुए थे। तभी रास्ते में इन्होंने एक वृद्ध व्यक्ति को देखा जो शारीरिक रूप से बहुत ही कमजोर था, कांप रहा था, डर रहा था। गौतम बुद्ध ने सारथी से पूछा, “ये कौन है?” तब सारथी ने बोला महाराज/राजकुमार ये बूढा व्यक्ति है और बूढा आपको भी और हमें भी होना है। आने वाला समय के साथ हर व्यक्ति बूढा जरूर होता है। यह सुनकर उनका मन विचलित हो जाता है। वे सोच में पड़ जाते हैं कि मैं भी बूढा होने वाला हूँ, मुझे भी दुखों का सामना करना पड़ेगा।

उसके बाद थोड़ा आगे जाने पर उन्हें एक बीमार व्यक्ति मिला। बीमार व्यक्ति के बारे में उन्होंने सारथी से पूछा तो उसने कहा, “महाराज, लोग तो बीमार होते रहते हैं, ये तो ऐसा चलता रहता, ये तो संसार का नियम है।” अगर आप हेल्दी खाना खाते हैं, व्यायाम करते हैं तब हो सकता है कि आप बीमार न हों, लेकिन ऐसा तो बिल्कुल नहीं हो सकता कि आप जिंदगी भर निरोगी रहें। कभी न कभी तो बीमार होना पड़ता है। इससे भी उनका मन विचलित हो गया।

उसके बाद थोड़ा आगे बढ़ने पर उन्होंने देखा कि कुछ लोग अपने कंधे पर एक मृत व्यक्ति का शव लिए जा रहे है। तो उन्होंने चन्ना (सारथी का नाम) से पूछा ये कौन है? तब सारथी ने बताया कि एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है, ये लोग उसका अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे हैं। सारथी ने आगे बताया कि मृत्यु एक अटल सत्य है। इससे आप ज्यादा घबराएं नहीं। जो भी इस जीवन में आया है, उसे इस जीवन को छोड़कर एक दिन जाना है। इससे उनका मन और भी विचलित हो जाता है।

उसके बाद आगे बढ़ने पर उन्हें एक सन्यासी मिलता है जो अपना ध्यान केंद्रित किये हुए पूरा मस्त मगन में एक पेड़ के नीचे बैठा होता है। उसे देखकर बुद्ध के दिमाग में एक सवाल आता है आखिर ये इतना प्रसन्न क्यों है? तब उनका सारथी कहता है महाराज, ये जो है सबकुछ छोड चुका है, त्याग चुका है। इसे सत्य का ज्ञान प्राप्त हो चुका है। इसलिए ये सभी मोह माया से मुक्त होने के कारण प्रसन्न है। तो वहां से जो है बुद्ध का दिमाग थोड़ा सन्यासी के तरफ आकर्षित हो जाता है और वो सोचते हैं कि मुझे भी दुःख के कारणों को जानना है और दुःख को खत्म करना है।

इसके बाद सिद्धार्थ ने 29 वर्ष की आयु में गृह त्याग देते हैं। इस घर त्यागने की प्रकिया को बौद्ध धर्म में महाभिनिष्क्रमण कहा गया है। घर त्यागने के बाद सर्वप्रथम वे वैशाली (वज्जि गणराज्य की राजधानी) आये। वहाँ पे उन्होंने अलारकलाम नाम के एक ऋषि को, जो सांख्य दर्शन के ज्ञाता थे, उन्हें अपना गुरु बना लिया। तो जो भी शिक्षा उन्होंने दी उसे वे फॉलो करने लगे। उन्होंने कोशिश की शायद हमें वो प्राप्त हो जाये उस सन्यासी की तरह मैं भी टेंशन फ्री हो जाऊं, मैं भी खुशी रह पाऊं। लेकिन उन्हें वो सत्य का ज्ञान प्राप्त नहीं हुआ। उनके अंदर-अंदर जो सवाल चल रहे थे कि लोग बूढ़े क्यों होते हैं? मरते क्यों हैं? इन सभी दुखों का कारण क्या है? ये सारे सवाल उनके अंदर चलते रहते थे तो उन सभी सवालों के उत्तर उन्हें नहीं मिल पा रहे थे। वैशाली से आगे निकलकर फिर वे राजगृह में आ गए। राजगृह से भी आगे निकलकर फिर वे गया चले आये। उरुवेला (बोधगया) के जंगल में उन्हें पांच साधक मिले। ये पांच साधक उनके साथ यहीं तपस्या करने लगे। इस क्रम में उन्होंने अन्न, जल सब कुछ त्याग दिया।

बिना अन्न-जल ग्रहण किए हुए 6 वर्ष की कठिन तपस्या के बाद गया में ही 35 वर्ष की आयु में वैशाख पूर्णिमा की रात निरंजना नदी (फल्गु नदी) के किनारे एक पीपल के वृक्ष के नीचे इन्हें यानी सिद्धार्थ को ज्ञान प्राप्त होता है। जब सिद्धार्थ को ज्ञान प्राप्त हो जाता है तब से ये ‘बुद्ध’ कहलाने लगते हैं। ‘बुद्ध’ का मतलब होता है- एक ज्ञान सम्पन्न व्यक्ति। ज्ञान प्राप्ति के बाद से ही गया, बोधगया के रूप में जाना जाने लगा। ज्ञान प्राप्ति की घटना को बौद्ध ग्रंथों में ‘सम्बोधि’ कहा गया है। बुद्ध को तथागत नाम से भी जाना जाता है जिसका मतलब होता है- सत्य है ज्ञान जिसका। बोधगया के आस-पास के ही दो बनजारे तपुस्स तथा मल्लिक को सर्वप्रथम अपना शिष्य बनाया और उपदेश दिया। भगवान बुद्ध को एशिया का पुंज (Light of Asia) कहा जता है।

उरूबेला (बोधगया) को अब छोड़कर बुद्ध ऋषिपत्तनम (सारनाथ) आ गए। सारनाथ में ही उन्होंने अपना पहला उपदेश दिया था, जिसे बौद्ध ग्रंथों में ‘धर्मचक्र प्रवर्तन’ कहा गया है। इन्होंने अपने उपदेश जनसाधारण की भाषा पालि में दिए थे। इन्होंने अपने ज्यादातर उपदेश मगध, कौशाम्बी, वैशाली, कोशल एवं अन्य राजों में दिए थे। महात्मा बुद्ध ने अपने सर्वाधिक उपदेश श्रावस्ती जो कि कोशल महाजनपद की राजधानी थी यहीं पर दिए थे। इनके कुछ प्रमुख अनुयायी शासक थे- बिम्बिसार, अजातशत्रु, उदायिन तथा प्रसेनजित।

महात्मा बुद्ध अपने जीवन के अंतिम समय में मल्ल गणराज्य की राजधानी कुशीनारा पहुंचे। जहाँ पर 80 वर्ष की आयु में 483 ई०पू० में इनकी मृत्यु हो गयी, जिसे बौद्ध ग्रंथों में ‘महापरिनिर्वाण’ कहा गया है। मृत्यु के पश्चात बुद्ध के शरीर के अवशेष को आठ भागों में बांटकर उस पर आठ स्तूप का निर्माण कराया गया।

उनके अनुयायी दो तरह के थे- (1) भिक्षुक और (2) उपासक। भिक्षुक वे लोग थे जो अपना पूरा घर-बार त्यागकर सन्यासी के रूप में रहते हुए भगवान बुद्ध की जो शिक्षाएं थी उसके अनुसार जीवन व्यतीत करते थे। उपासक वे लोग थे जो गृहस्थ जीवन में रहते हुए भगवान बुद्ध के नियमों का पालन करते थे।

महात्मा बुद्ध ने ‘मध्यम मार्ग’ का उपदेश देते हुए कहा कि मनुष्य को न तो कठोर तप करना चाहिए, न ज्यादा भोग-विलास में पड़ना चाहिए। अर्थात उसे बीच वाला रास्ता अपनाना चाहिए। यानी कठोर तपस्या वैसा भी मत करो कि भूखा रह जाओ दस-दस दिन तक और आपका शरीर खत्म हो जाये, और ऐसा भोग-विलास में भी मत पड़ो की बाद में आपको प्रॉब्लम होने लग जाए। तो महात्मा बुद्ध ने ‘मध्यम मार्ग’ को अपनाया था।

भगवान बुद्ध ईश्वर में विश्वास नहीं करते थे। यानी वे अनीश्वरवादी थे। एक चीज ध्यान में रखियेगा कि जैन धर्म में भी ईश्वर को नहीं माना जाता था, आत्मा को जैन धर्म मानते थे। लेकिन बुद्ध आत्मा में भी विश्वास नहीं करते थे। गौतम बुद्ध पुनर्जन्म के सिद्धांत को मानते थे। बुद्ध के खुद के पुनर्जन्म की कथाएँ जातक नामक ग्रंथ में उल्लेखित है। ऐसा माना जाता है कि गौतम के रूप में जन्म लेने से पहले बुद्ध ने 550 से भी ज्यादा जन्म लिए थे। जातक ग्रंथों में भगवान बुद्ध के इन्हीं पूर्व जन्मों की कथाएं वर्णित है।

उन्होंने चार आर्य सत्यों का उपदेश दिया था। ये आर्य सत्य थे- (1) संसार दुखमय है, (2) दुखों को रोका जा सकता है, (3) दुखों का कारण तृष्णा है और (4) दुखों को रोकने का तरीका है अष्टांगिक मार्ग।

अष्टांगिक मार्ग – बुद्ध ने आठ नियम दिए थे और कहा था कि आप इसे फॉलो करके दुखों को रोक सकते हो। ये इस प्रकार थे-

(1) सम्यक दृष्टि – इसका मतलब हुआ आपको सत्य का ज्ञान होना चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि दुखों का कारण क्या है? और उसे कैसे रोका जाना चाहिए।

(2) सम्यक कर्मान्त – इसका अर्थ हुआ कि जो अपने कर्म हैं उसे सही ढंग से करो, आप गलत या बुरे कर्म मत करो, हमेशा अच्छे कर्म करो।

(3) सम्यक अजीव – यानी आप जो जीविका/आजीविका कमा रहे हो, आप जो पैसे कमा रहे हो उसमें किसी का दिल नहीं दुखना चाहिए। वो अच्छे तरीके से कमाओ।

(4) सम्यक व्यायाम – आप थोड़ा बहुत अच्छी-अच्छी किताबों को पढ़ो और थोड़ा बहुत व्यायाम भी करते रहो ताकि आप बीमार भी न पड़े और आपका जीवन सुखमय रहे।

(5) सम्यक स्मृति – इसका अर्थ हुआ कि आपको सारी चीजें हमेशा याद रहनी चाहिए, यानी हमेशा याद रहना चाहिए कि हमारी जिंदगी का अंतिम उद्देश्य क्या है? आपको बीच में भटकना नहीं है।

(6) सम्यक समाधि – लगातार ये बात सोचते रहो समाधि लगाकर की हमें मोक्ष प्राप्त करना है, निर्वाण प्राप्त करना है।

(7) सम्यक वाणी – हमेशा सही विचार बोले। और आखिरी है-

(8) सम्यक संकल्प –

तो ये थे अष्टांगिक मार्ग जिसे गौतम बुद्ध ने दिया था दुखों को खत्म करने के लिए।

● बौद्ध धर्म के त्रिरत्न हैं- बुद्ध, संघ और धम्म
● बौद्ध धर्म का परम लक्ष्य होता है निर्वाण की प्राप्ति। निर्वाण प्राप्ति का मतलब ‘दीपक का बुझ जाना’ और दीपक का बुझ जाने का अर्थ होता है कि आपके अंदर दिमाग में जो 24 घण्टे क्वेश्चन चलते रहते हैं, वो सारे के सारे क्वेश्चन का आंसर मिल जाएं और आप शांति को प्राप्त हो जाएं। उसके बाद आप टेंशन फ्री हो जाते हो यानी बौद्ध धर्म का जो अंतिम उद्देश्य है वह है निर्वाण की प्राप्ति अर्थात दीपक का बुझ जाना।

● त्रिपिटक – सुत्त पिटक, विनय पिटक और अभिधम्म पिटक। जातक कथाएं सुत्तपिटक से संबंधित थे।

भगवान बुद्ध कहते थे आप मुझे भगवान मत मानिए सिर्फ मेरे आदर्शों पर चलिए, मैं जो कह रहा हूँ उसे फॉलो कीजिए। लेकिन धीरे-धीरे लोगों ने उन्हें भगवान बना दिया और बाद में उनकी मूर्ति पूजा भी होने लग गयी थी। तो उनकी जो प्रथम बुद्ध मूर्ति मिलती है वो मिलती है मथुरा शैली की और सर्वाधिक बुद्ध मूर्ति मिलती है गन्धार शैली की।

बौद्ध धर्म में चार संगीतियाँ हुई थी, जो निम्नलिखित है-

तो इस पोस्ट में अभी हमलोग बौद्ध धर्म से जुड़े सभी महत्वपूर्ण तथ्य को बारीकी से देखा। इसे आप एक-दो बार और पढ़ लीजिए। एग्जाम में इससे बाहर एक भी क्वेश्चन नहीं पूछा जाता है। चलिए अब हमलोग बौद्ध धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर का क्विज खेलते हैं। आप कितना स्कोर कर पाते हैं, उसे कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर कीजिएगा और साथ ही ये भी बताइएगा कि यह पोस्ट आपको कैसा लगा।

बौद्ध धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर​

1. गौतम बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ था?​

Aपाटलिपुत्र
Bवैशाली
Cलुम्बिनी
Dबोधगया

उत्तर : (C) लुम्बिनी

2. बुद्ध का जन्म किस क्षत्रिय कुल (clan) में हुआ था?​

Aज्ञातृक
Bशाक्य
Cकुरु
Dलिच्छवी

उत्तर : (B) शाक्य

3. ‘बुद्ध’ शब्द का क्या अर्थ है?​

Aएक विजेता
Bएक ज्ञान सम्पन्न व्यक्ति
Cएक प्रतिभाशाली व्यक्ति
Dएक शक्तिशाली व्यक्ति

उत्तर : (B) एक ज्ञान सम्पन्न व्यक्ति

4. गौतम बुद्ध का बचपन का नाम क्या था?​

Aसिद्धार्थ
Bवर्धमान
Cराहुल
Dगौतम

उत्तर : (A) सिद्धार्थ

5. गौतम बुद्ध को कौन-सी जगह ज्ञान प्राप्त हुआ था?​

Aप्रयाग
Bसारनाथ
Cपाटलिपुत्र
Dबोधगया

उत्तर : (D) बोधगया

6. सारनाथ में बुद्ध का प्रथम प्रवचन क्या कहलाता है?​

Aमहाभिनिष्क्रमण
Bसम्बोधि
Cधर्मचक्रप्रवर्तन
Dमहापरिनिर्वाण

उत्तर : (D) धर्मचक्रप्रवर्तन

7. गौतम बुद्ध की मृत्यु कहाँ हुई थी?​

Aबोधगया
Bलुम्बिनी
Cकुशीनगर
Dश्रावस्ती

उत्तर : (C) कुशीनगर

8. जातक किस धर्म का पवित्र ग्रंथ है?​

Aजैनियों का
Bबौद्धों का
Cवैष्णवों का
Dशैवों का

उत्तर : (B) बौद्धों का

9. ‘त्रिपिटक’ किसका धर्म ग्रंथ है?​

Aबौद्धों का
Bजैनियों का
Cसिक्खों का
Dहिंदुओं का

उत्तर : (A) बौद्धों का

10. बौद्ध ग्रंथ ‘पिटकों’ की रचना निम्नलिखित में से किस भाषा में की गई थी?​

Aअर्द्धमागधी
Bप्राकृत
Cसंस्कृत
Dपाली

उत्तर : (D) पाली

11. गौतम बुद्ध द्वारा अपने धर्म में दीक्षित किया जाने वाला अंतिम व्यक्ति निम्नलिखित में से कौन था?​

Aआनन्द
Bसुभद्द
Cसारिपुत्र
Dमोग्गलान

उत्तर : (B) सुभद्द

12. बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म दोनों के उपदेश किसके शासनकाल में दिए गए थे?​

Aबिम्बिसार
Bबिन्दुसार
Cअशोक
Dअकबर

उत्तर : (A) बिम्बिसार

13. बौद्ध धर्म ग्रहण करने वाली पहली महिला कौन थी?​

Aबिम्बा
Bयशोधरा
Cमहामाया
Dमहाप्रजापति गौतमी

उत्तर : (D) महाप्रजापति गौतमी

14. बुद्ध के गृहत्याग का प्रतीक है-​

Aघोड़ा
Bकमल व सांड
Cपीपल
Dपद चिह्न

उत्तर : (A) घोड़ा

15. गौतम बुद्ध द्वारा भिक्षुणी संघ की स्थापना कहाँ की गयी थी?​

Aवैशाली
Bसारनाथ
Cकपिलवस्तु
Dगया

उत्तर : (A) वैशाली

16. निम्नलिखित में से किसे ‘एशिया की रोशनी’ (The light of Asia) कहा जाता है?​

Aमहावीर स्वामी को
Bगौतम बुद्ध को
Cमहात्मा गांधी को
Dदलाई लामा को

उत्तर : (B) गौतम बुद्ध को

17. निम्नलिखित में से किस नगर में प्रथम बौद्ध संगीति/सभा आयोजित की गई थी?​

Aराजगृह
Bवैशाली
Cपाटलिपुत्र
Dकुण्डलवन

उत्तर : (A) राजगृह

18. कनिष्क के शासनकाल में चतुर्थ बौद्ध संगीति/सभा किस नगर में आयोजित की गई थी?​

Aपाटलिपुत्र
Bमगध
Cकुण्डलवन
Dराजगृह

उत्तर : (C) कुण्डलवन

19. तृतीय बौद्ध संगीति कहाँ आयोजित हुई?​

Aपाटलिपुत्र
Bवत्स
Cकश्मीर
Dकौशाम्बी

उत्तर : (A) पाटलिपुत्र

20. निम्नांकित कथनों का पर विचार करें एवं ‘चैत्य’ व ‘विहार’ में क्या अंतर है इसे चुनें-​

A‘चैत्य’ पूजा स्थल होता है जबकि ‘विहार’ निवास स्थान है
B‘विहार’ पूजा स्थल होता है जबकि ‘चैत्य’ बौद्ध भिक्षुओं का निवास स्थान है
C‘चैत्य’ और ‘विहार’ दोनों ही निवास स्थान के रूप में प्रयोग हो सकते हैं
Dदोनों में विशेषतः कोई अंतर नहीं है

उत्तर : (A) ‘चैत्य’ पूजा स्थल होता है जबकि ‘विहार’ निवास स्थान है

21. गौतम बुद्ध का गुरु कौन था?​

Aपतंजलि
Bकपिल
Cआलार कलाम
Dपाणिनि

उत्तर : (C) आलार कलाम

22. अशोकाराम विहार कहाँ स्थित था?​

Aश्रावस्ती
Bपाटलिपुत्र
Cवैशाली
Dकौशाम्बी

उत्तर : (B) पाटलिपुत्र

23. वह आद्यतम बौद्ध साहित्य जो बुद्ध के विभिन्न जन्मों की कथाओं के विषय में है, क्या है?​

Aजातक
Bविनय पिटक
Cसुत्त पिटक
Dअभिधम्म पिटक

उत्तर : (A) जातक

24. बौद्ध धर्म में ‘त्रिरत्न’ क्या इंगित करता है?​

Aविनय पिटक, सुत्त पिटक, अभिधम्म पिटक
Bबुद्ध, धम्म, संघ
Cसत्य, अहिंसा, दया
Dप्रेम, करुणा, क्षमा

उत्तर : (B) बुद्ध, धम्म, संघ

25. बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश कहाँ दिए?​

Aसारनाथ
Bउज्जैन
Cगांधार
Dश्रावस्ती

उत्तर : (D) श्रावस्ती
 
पिछला संपादन:

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top