Data Structure – Queue in Hindi?

आज हम इस पोस्ट में Data Structure Queue के बारें में पढेंगे, तो चलिए शुरू करते है:-

Introduction to Queue​

Queue एक linear data structure है। यह FIFO (first in first out) के सिद्धान्त पर कार्य करता है, Queue में नए element का addition एक तरफ (rear/ पीछे) से और पुराने elements का deletion दूसरी तरफ (front/ आगे) से होता है। अर्थात वह item जो कि सबसे पहले add किया जाता है वही item सबसे पहले remove किया जायेगा और वह item जो कि सबसे अंत में add किया जाता है उसे अंत में ही remove किया जायेगा।

1200px-Data_Queue.svg.jpg


Queue data structure को आप किसी ticket लेने के लिए लगी हुई लोगों की line से compare कर सकते है। जब कोई भी नये person को line से जुड़ना होतो वह line के आखिर में (rear/ पीछे से) जुड़ेगा। जब ticket पाने के बाद कोई person line से अलग होगा तो वह हमेशा line के आगे (front) से हटेगा।

Example for Queue​

Queue को हम अपनी वास्तविक दुनिया में अक्सर ही प्रयोग करते हुए देखते है, चलिए इसे एक उदाहरण से समझते है:-

“Railway का Example लेते है, एक व्यक्ति जो Railway में टिकट Reservation की लाइन में सबसे पहले लगा होता है और सबसे पहले टिकट लेकर चले जाता है, वह व्यक्ति जो last में लगा हुआ रहता है वह अंत में ही बाहर जायेगा।”

Railway Reservation Ticket line


Ticket line में जो person सबसे पहले आता है वह सबसे पहले ticket लेकर चले जाता है, और इसी प्रकार Queue data structure में भी जो element पहले add किया जाता है वह पहले remove किया जाता है।

यानी की elements जिस order में add किये जाएंगे उसी order में remove किये जायेंगे। यही कारण है की Queue को First in First Out (FIFO) Structure भी कहा जाता है।

Queue में दो end होते है एक front end होता है तथा दूसरा rear end होता है। Rear end में item को add किया जाता है तथा front end से item को remove किया जाता है।

Queue में दो प्रमुख Operation Perform किये जाते है:-
  1. Enqueue
  2. Dequeue
जब हम Queue में कोई item डालते है तो वह प्रक्रिया Enqueue कहलाती है तथा जब हम Queue से कोई item निकालते है तो वह प्रक्रिया Dequeue कहलाती है।

Computer science में queue data structure का उपयोग time sharing tasks में किया जाता है। जब बहुत से task computer द्वारा process किये जाने हो तो वे Queue के रूप में organize किये जाते है।
 

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top