[Quiz] 1857 की क्रांति से जुड़े – Questions and Answers in Hindi

टॉपिक : 1857 की क्रांति (The Revolt of 1857)

कुल प्रश्न : 25

पास मार्क्स : 50%

अपना मार्क्स कमेंट बॉक्स में शेयर जरूर करें


1857 की क्रांति​

1. महारानी विक्टोरिया ने भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश ताज के नियंत्रण में लेने की घोषणा कब की थी?​

A6 जनवरी, 1858
B31 नवम्बर, 1858
C1 नवम्बर, 1858
D10 नवम्बर, 1858

Ans – 1 नवम्बर, 1858

2. वर्ष 1857 के विद्रोह के संदर्भ में निम्नलिखित में से किसे उसके मित्र ने धोखा दिया तथा जिसे अंग्रेजों द्वारा बंदी बनाकर मार दिया गया?​

Aकुँवर सिंह
Bखान बहादुर खां
Cनाना साहब
Dतात्या टोपे

Ans – तात्या टोपे

3. 1857 के बरेली विद्रोह का नेता कौन था?​

Aखान बहादुर खाँ
Bबाबू कुँवर सिंह
Cबिरजिस कादिर
Dशहादत खान

Ans – खान बहादुर खाँ

4. 1857 की क्रांति के समय इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कौन थे?​

Aग्लैडस्टोन
Bलार्ड पार्मस्टन
Cलायड जार्ज
Dबेंजामिन डिजरायली

Ans – लार्ड पार्मस्टन

5. 1857 का विद्रोह मुख्यतः किस कारण से असफल रहा?​

Aकिसी सामान्य योजना और केन्द्रीय संगठन की कमी
Bहिन्दू-मुस्लिम एकता की कमी
Cजमींदारों की असहभागिता
Dइसके प्रभाव का सीमित क्षेत्र

Ans – किसी सामान्य योजना और केन्द्रीय संगठन की कमी

6. आधुनिक इतिहासकार, जिसने 1857 के विद्रोह को ‘स्वतंत्रता की पहली लड़ाई’ कहा था?​

Aताराचंद
Bअशोक मेहता
Cआर. सी. मजूमदार
Dवी.डी. सावरकर

Ans – वी.डी. सावरकर

7. 1857 के विद्रोह के दौरान दिल्ली में विद्रोह का सैन्य-नेतृत्व किसने किया?​

Aलियाकत अली
Bबख्त खाँ
Cबहादुरशाह II ‘जफर’
Dइनमें से कोई नहीं

Ans – बख्त खाँ

8. 1857 के विद्रोह का नेतृत्व बिहार में किसने किया?​

Aकुँवर सिंह
Bरानी राम कुंआरी
Cखान बहादुर खां
Dतात्या टोपे

Ans – कुँवर सिंह

9. वह पहला भारतीय सिपाही कौन था, जिसने चर्बी वाले कारतूस का प्रयोग करने से इंकार कर दिया?​

Aभगत सिंह
Bमंगल पाण्डे
Cराजगुरु
Dसुखदेव

Ans – मंगल पाण्डे

10. 1857 का विद्रोह कहाँ से प्रारंभ हुआ?​

Aझांसी
Bदिल्ली
Cमेरठ
Dकानपुर

Ans – मेरठ

11. निम्नलिखित में से कौन इलाहाबाद में 1857 के संग्राम का नेता था?​

Aनाना साहब
Bतात्या टोपे
Cमौलवी लियाकत अली
Dअजीमुल्ला

Ans – मौलवी लियाकत अली

12. 1857 के विद्रोह का तात्कालिक कारण क्या था?​

Aभारतीयों को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने का प्रयास
Bब्रिटिश सैनिकों एवं भारतीय सैनिकों के वेतन में भारी अंतर
Cचर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग आरंभ करना
Dडलहौजी का जब्ती का सिद्धांत

Ans – चर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग आरंभ करना

13. निम्नलिखित में से किसने 1857 के विद्रोह को एक ‘षडयंत्र’ की संज्ञा दी?​

Aसर जान के.
Bजेम्स आउट्रम व डब्ल्यू. टेलर
Cटी. आर. होम्स
Dसर जॉन लॉरेन्स

Ans – जेम्स आउट्रम व डब्ल्यू. टेलर

14. 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?​

Aलार्ड लिटन
Bलार्ड डलहौजी
Cलार्ड कैनिंग
Dलार्ड विलियम बैंटिक

Ans – लार्ड कैनिंग

15. बेगम हजरत महल ने 1857 के विद्रोह का नेतृत्व निम्नलिखित में से किस शहर से किया था?​

Aझाँसी
Bलखनऊ
Cबरेली
Dजगदीशपुर

Ans – लखनऊ

16. 1857 के विद्रोह के मामले की जाँच हेतु किस आयोग का गठन किया गया?​

Aहण्टर आयोग
Bसाइमन कमीशन
Cपब्लिक सर्विस आयोग
Dपील आयोग

Ans – पील आयोग

17. 1857 की क्रांति का प्रतीक क्या था?​

Aकमल एवं चपाती
Bचपाती एवं तलवार
Cकमल एवं गुलाब
Dकमल एवं गदा

Ans – कमल एवं चपाती

18. 1857 में भारत में हुए विद्रोह के एक नेता तात्या टोपे का मूल नाम क्या था?​

Aधुन्धु पंत
Bरामचन्द्र पाण्डुरंग
Cनाना साहब
Dबालाजी राव

Ans – रामचन्द्र पाण्डुरंग

19. रानी लक्ष्मीबाई का मूल नाम क्या था?​

Aमणिकर्णिका
Bजयश्री
Cअहल्या
Dपद्मा

Ans – मणिकर्णिका

20. निम्नलिखित में से किसने अंग्रेजों के विरुद्ध 1857 के संघर्ष में भाग नहीं लिया था?​

Aनाना साहब
Bलक्ष्मीबाई
Cचंद्रशेखर आजाद
Dमंगल पाण्डे

Ans – चंद्रशेखर आजाद

21. 1857 के विद्रोह का सरकारी इतिहासकार था-​

Aएस. एन. सेन
Bआर. सी. मजूमदार
Cताराचंद
Dवी. डी. सावरकर

Ans – एस. एन. सेन

22. 1857 में अंग्रेजी साम्राज्य के विरुद्ध पंजाब में किसने सशस्त्र विद्रोह किया?​

Aनिरंकारी सिखों ने
Bनामधारी सिखों ने
Cअकाली सिखों ने
Dसैनिकों ने

Ans – नामधारी सिखों ने

23. वर्ष 1857 के विद्रोह के निम्न नेताओं में किसने सबसे पहले अपना बलिदान दिया?​

Aतात्या टोपे
Bलक्ष्मीबाई
Cकुँवर सिंह
Dमंगल पाण्डे

Ans – मंगल पाण्डे

24. किसकी वीरता से प्रभावित होकर ब्रिटिश सैन्य-अधिकारी ह्यूरोज ने कहा : ‘भारतीय क्रांतिकारियों में यह अकेली मर्द है’?​

Aबेगम हजरत
Bकुँवर सिंह
Cलक्ष्मीबाई
Dतात्या टोपे

Ans – लक्ष्मीबाई

25. 1857 के विद्रोह की असफलता के बाद बहादुर शाह-II को कहाँ निर्वासित कर दिया गया?​

Aसिंगापुर
Bढाका
Cसाइबेरिया
Dरंगून

Ans – रंगून
 

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top