Vitamin Questions and Answers in Hindi

विटामिन Vitamin Questions and Answers जीव विज्ञान की एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है। लगभग प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षाओं में एक से दो प्रश्न विटामिन से संबंधित पूछे जाते हैं।

तो आइए सबसे पहले जानते हैं कि ‘विटामिन’ क्या है? तो विटामिन एक प्रकार का कार्बनिक यौगिक है। विटामिन से हमें ऊर्जा या कैलोरी नहीं प्राप्त होती, लेकिन ये हमारे शरीर के उपापचय (मेटाबोलिज्म) क्रियाओं के लिए अत्यन्त आवश्यक है। विटामिन की कमी से हमें रोग (Disease) हो जाते हैं, बीमारियां हो जाती हैं।

विटामिन की खोज जी. हॉपकिन्स ने की थी तथा ‘विटामिन’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम वर्ष 1911 में सी. फंक नाम वैज्ञानिक ने किया था-

घुलनशीलता के आधार पर विटामिन दो प्रकार के होते हैं-
(i) जल में घुलनशील विटामिन – विटामिन-B एवं विटामिन-C
(ii) तथा वसा में घुलनशील विटामिन – विटामिन-A, विटामिन-D, विटामिन-E, विटामिन-K

विटामिन-A, D एवं K ये तीन ऐसे विटामिन हैं जो हमारे शरीर में बन सकते हैं। विटामिन-A यकृत (लिवर) बनाता है, विटामिन-D हमारी त्वचा (स्किन) बनाती है जो हमें सूरज की रोशनी से मिलता है और विटामिन-K छोटी आंत (स्माल इंडेस्टाइन) बना सकती है।

तो ये तो हुई विटामिन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बेसिक सी जानकारी। अब हमलोग डायरेक्ट विटामिन से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्न-उत्तर को देखेंगे, जो क्विज के फॉर्मेट में होंगे। Vitamin Questions and Answers क्विज में कुल 30 प्रश्न दिए गए हैं। आप इनमें से कितना सही कर पाते हैं वह स्कोर कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। अगर यह क्विज आप सभी को पसंद आये तो इसे अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सएप एवं फसेबूक जैसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर कीजियेगा।

[NOTE : इससे पहले मैं मानव रोग (Human Disease) से संबंधित Important Question-Answer का क्विज को Share कर चुका हूं। यदि आपलोग अभी तक उस क्विज को नहीं खेला है तो उसे खेलने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें]

Vitamin Questions and Answers in Hindi​

1. कौन-सा विटामिन प्रतिरक्षा प्रदान करता है?​

AE
BK
CA
DC

उत्तर : (C) विटामिन-A को ‘संक्रमण रोधी विटामिन’ (Anti infection Vitamin) कहते हैं। यह शरीर को प्रतिरक्षा प्रदान करता है।

2. विटामिन-E का रासायनिक नाम क्या है?​

Aराइबोफ्लेविन
Bपायरीडॉक्सिन
Cरेटिनॉल
Dटोकोफेरॉल

उत्तर : (D) विटामिन-E का रासायनिक नाम टोकोफेरॉल है। इस विटामिन की से जनन शक्ति में कमी हो जाती है। राइबोफ्लेविन विटामिन B2 का, पायरीडॉक्सिन विटामिन- B6 तथा रेटिनॉल विटामिन-A का रासायनिक नाम है।

3. निम्नलिखित विटामिनों में से किस में कोबाल्ट होता है?​

Aविटामिन B2
Bविटामिन B6
Cविटामिन K
Dविटामिन B12

उत्तर : (D) विटामिन B12 जिसका रासायनिक नाम सायनोकाबालामिन है, में कोबाल्ट पाया जाता है। इसकी कमी से रक्तक्षीणता या प्रणाशी रक्ताल्पता एवं तंत्रिका तंत्र में गड़बड़ी हो जाती है। इसके प्रमुख स्रोत मांस, कलेजी, अंडा इत्यादि हैं।

4. विटामिन-E का महत्वपूर्ण स्रोत निम्नलिखित में से कौन-सा है?​

Aनारियल का तेल
Bगेहूं के अंकुर का तेल
Cराई का तेल
Dताड़ का तेल

उत्तर : (B) विटामिन-E की कमी से जनन शक्ति में कमी हो जाती है। यह मुख्यतः गेहूं के अंकुर के तेल द्वारा प्रचुर मात्रा में प्राप्त होता है।

5. विटामिन-B6 की कमी से पुरुष में हो जाता है-​

Aअरक्तता (एनीमिया)
Bरिकेट्स
Cस्कर्वी
Dबेरी-बेरी

उत्तर : (A) विटामिन B6 का रासायनिक नाम पायरीडॉक्सिन है। इसकी कमी से अरक्तता (Anaemia) हो जाती है।

6. विटामिन ‘ए’ का सर्वोत्तम स्रोत क्या है?​

Aनारंगी
Bमूली
Cगेहूं
Dगाजर

उत्तर : (D) विटामिन ‘ए’ का सर्वोत्तम स्रोत गाजर है।

7. विटामिन सी को और किस नाम से जाना जाता है​

Aएसिटिक एसिड
Bएस्कॉर्बिक एसिड
Cऐजेलेइक एसिड
Dएमिनो एसिड

उत्तर : (B) विटामिन C का रासायनिक नाम एस्कॉर्बिक एसिड है।

8. विटामिन सी की कमी से क्या होता है?​

Aबेरी-बेरी
Bअंधापन
Cअरक्तता
Dस्कर्वी

उत्तर : (D) विटामिन सी की कमी के कारण स्कर्वी नामक रोग हो जाता है।विटामिन सी का रासायनिक नाम एस्कॉर्बिक एसिड है। यह जल में घुलनशील विटामिन है।

9. निम्नलिखित में से यौगिक के किस समूह को ‘सहायक आहार कारक’ कहा जाता है?​

Aहार्मोन
Bविटामिन
Cप्रोटीन
Dवसा

उत्तर : (B) विटामिन

10. मानव शरीर में विटामिन-ए कहां भंडारित होता है?​

Aत्वचा में
Bफुफ्फुस में
Cयकृत में
Dवृक्क में

उत्तर : (C) मानव शरीर में विटामिन-ए यकृत (लिवर) में भंडारित होता है। विटामिन ए का रासायनिक नाम रेटिनॉल है।

11. रक्त का थक्का बनाने में इनमें से कौन-सा अवयव मदद करता है?​

Aविटामिन A
Bविटामिन D
Cविटामिन K
Dफोलिक अम्ल

उत्तर : (C) विटामिन K का रासायनिक नाम फिलोक्विनोन है। यह रक्त का थक्का बनाने में मदद करता है।

12. उस विटामिन का नाम बताइए, जो किसी भी मांसाहारी भोजन में नहीं मिलता है-​

Aविटामिन B12
Bविटामिन C
Cविटामिन K
Dविटामिन D

उत्तर : (B) विटामिन C जो किसी भी मांसाहारी भोजन में नहीं मिलता है। सिट्रस फल (निंबू, संतरा, मौसमी आदि) आंवला, टमाटर, पत्तेदार सब्जियां आदि विटामिन सी के प्रमुख स्रोत हैं।

13. मानव शरीर में संक्रमण को रोकने में मदद करने वाला विटामिन कौन-सा है?​

Aविटामिन B2
Bविटामिन D
Cविटामिन B12
Dविटामिन A

उत्तर : (D) विटामिन A मानव शरीर में संक्रमण रोकने में मदद करता है।

14. विटामिन B2 का रासायनिक नाम क्या है?​

Aथायमिन
Bडेक्सट्रोस
Cराइबोफ्लेविन
Dहीमोग्लोबिन

उत्तर : (C) विटामिन B2 का रासायनिक नाम राइबोफ्लेविन है।

15. ‘गोल्डन चावल’ (Golden Rice) एक प्रचुरतम स्रोत है-​

Aविटामिन A
Bविटामिन C
Cविटामिन D
Dविटामिन B12

उत्तर : (A) विटामिन A

16. विटामिन-D की कमी से होने वाले रोग रिकेट्स में, शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है?​

Aकेश
Bअस्थि
Cत्वचा
Dरूधिर

उत्तर : (B) प्रातः कालीन धूप से मानव शरीर में विटामिन डी उत्पन्न होता है। विटामिन डी का रासायनिक नाम कैल्सिफेरॉल है। यह वसा में विलेय विटामिन है। यह विटामिन कैल्शियम के अवशोषण में सहायक है जिससे हड्डियां मजबूत बनती है।इसकी की कमी से बच्चों में रिकेट्स तथा वयस्कों में ऑस्टियोमलेशिया नामक रोग हो जाता है। रिकेट्स को सूखा रोग के नाम से भी जाना जाता है।

17. निम्नलिखित में से किस विटामिन की कमी के कारण मसूड़ों से रक्त आता है और दांत हिलने लगता है?​

Aविटामिन-A
Bविटामिन-B
Cविटामिन-C
Dविटामिन-D

उत्तर : (C) विटामिन-C

18. निम्नलिखित में से किसे रक्षात्मक पदार्थ कहा जाता है?​

Aप्रोटीन
Bकार्बोहाइड्रेट
Cविटामिन
Dवसा

उत्तर : (C) विटामिन

19. प्रातः कालीन धूप में मानव शरीर में निम्नलिखित में से कौन-सा विटामिन उत्पन्न होता है?​

Aविटामिन-A
Bविटामिन-B
Cविटामिन-C
Dविटामिन-D

उत्तर : (D) विटामिन-D

20. निम्नलिखित में कौन-सा विटामिन जल में घुलनशील होता है?​

AB और D
BA और C
CC और K
DB और C

उत्तर : (D) विटामिन-बी और विटामिन-सी जल में घुलनशील विटामिन होते हैं, बाकी (A, D, E तथा K) विटामिन वसा में घुलनशील होते हैं।

21. ‘विटामिन’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम वर्ष 1911 में किसने किया था|​

Aसी. फंक
Bमैकुलम
Cहोल्कट
Dइनमें से कोई नहीं

उत्तर : (A) सी. फंक

22. विटामिन-A का रासायनिक नाम क्या है?​

Aथायमिन
Bरेटिनॉल
Cबायोटिन
Dटोकोफेरॉल

उत्तर : (B) विटामिन-A का रासायनिक नाम रेटिनॉल है। इसकी कमी से रतौंधी नामक रोग हो जाता है। विटामिन-A का सबसे अच्छा स्रोत गाजर है।

23. ‘बेरी-बेरी’ रोग किस विटामिन की कमी से होता है?​

Aविटामिन-A
Bविटामिन-B1
Cविटामिन-C
Dविटामिन-D

उत्तर : (C) बेरी-बेरी रोग विटामिन B1 की कमी से होता है। इसका रासायनिक नाम थायमिन है।

24. मछलियों के यकृत के तेल में किसकी प्रचुरता होती है?​

Aविटामिन-D
Bविटामिन-A
Cविटामिन-C
Dविटामिन-E

उत्तर : (A) विटामिन-D

25. छिली हुई सब्जियों को धोने से कौन-सा विटामिन निकल जाता है?​

AC
BA
CE
DD

उत्तर : (A) विटामिन A, D, E और K वसा में घुलनशील विटामिन हैं तथा विटामिन B और C जल में घुलनशील विटामिन हैं। छिली हुई सब्जियों को धोने से विटामिन B और C निकल जाता है? क्योंकि ये दोनों जल में घुलनशील विटामिन हैं।

26. विटामिन D अनिवार्य है-​

Aभोजन से मैग्नीशियम के अवशोषण के लिए
Bऑस्टियोआर्थिराइटिस से बचने के लिए
Cभोजन से कैल्शियम के अवशोषण के लिए
Dमजबूत तथा स्वस्थ अस्थियां बनाने के लिए

उत्तर : (C) विटामिन-D एक हार्मोन के रूप में कार्य करता है। इसका कार्य भोजन से कैल्शियम तथा फास्फोरस का अवशोषण करना है।

27. कौन-सा विटामिन हमारे शरीर में सबसे अधिक तीव्रता से बनता है?​

Aविटामिन A
Bविटामिन B
Cविटामिन C
Dविटामिन D

उत्तर : (D) विटामिन D

28. विटामिन-D की कमी से कौन सी बीमारी हो जाती है?​

Aरक्तक्षीणता
Bस्कर्वी
Cरिकेट्स
Dअधिक रक्तस्राव

उत्तर : (C) रिकेट्स विटामिन-D की कमी से होने वाला रोग है। रक्तक्षीणता या एनीमिया विटामिन B6 की कमी से तथा स्कर्वी विटामिन-C की कमी से होता है। अधिक रक्तस्राव की स्थिति हिमोफीलिया रोग में बनती है। इसमें रक्त का थक्का नहीं जमता है, यह लिंग-सहलग्न रोग है।

29. विटामिन-A की कमी से कौन-सा रोग फैलता है?​

Aपेलाग्रा
Bरिकेट्स
Cरतौंधी
Dबेरी-बेरी

उत्तर : (C) विटामिन-A की कमी से रतौंधी नामक रोग होता है। इससे पीड़ित व्यक्ति को दिन में तो स्पष्ट दिखाई देता है लेकिन रात में नहीं।

30. विटामिन B12 में कोबाल्ट की मौजूदगी को सर्वप्रथम किसके द्वारा सिद्ध किया गया था?​

Aहाइड्रोलिसिस परीक्षण
Bसोडियम नाइट्रोप्रुसाइड परीक्षण
Cस्पेक्ट्रोस्कोपी
Dबोरैक्स-बीड परीक्षण

उत्तर : (B) सोडियम नाइट्रोप्रुसाइड परीक्षण
 

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top