Biology : Human Health and Human Disease

हैलो नमस्कार दोस्तों, आज हमलोग इस पोस्ट में सामान्य विज्ञान के मानव रोग (Human Disease) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर का क्विज खेलने वाले हैं। मानव रोग एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है इससे हरेक एग्जाम में जैसे, SSC, Railway, Banking, UPSC, UPPCS, RPSC, Police, SI & Others में अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं। क्विज खेलने से पहले थोड़ा बेसिक चीजों को देख लेते हैं।

देखिए एक लैटिन वर्ड है ‘Patho’ जिसका अर्थ होता है ‘रोग’। आपने हॉस्पिटल के बाहर देखा होगा, कई हॉस्पिटल के अंदर लिखा होता है ‘Pathology’ यानी जीव विज्ञान की वह शाखा जिसमें रोग और उसके लक्षणों का अध्ययन किया जाता है उसे कहा जाता है ‘Pathology’. तो Patho (पैथो) का मतलब होता है रोग और इंग्लिश में रोग को Disease (डिजीज) कहते हैं।

‘Disease’ easy > ease शब्द से बना है और easy शब्द का मतलब क्या होता है? आसान, सरल, जब हम बिल्कुल नॉर्मल हैं, बिल्कुल सही हैं, बिल्कुल easy हैं, कोई दिक्कत नहीं है। और Disease यानी सही नहीं हैं। जब हमारा सामान्य स्वास्थ्य में कोई भी बाधा उत्पन्न होती है तो उसी को ही हम रोग (Disease) कहते हैं। नॉर्मल हँस रहे हैं, बोल रहे हैं, कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सुबह-सुबह सो कर जगे और हमें बुखार है 101°F। तो हमें ये क्या हो गया है- Disease. इसी तरह शाम में मार्केट से कुछ खा कर घर आये और रात से पेट खराब हो गया तो यह भी हमें क्या हुआ- Disease हो गया। यानी हमारे सामान्य स्वास्थ्य में किसी भी तरह कोई भी दिक्कत आती है तो उसी को ही हम रोग कहते हैं।

आइए अब हमलोग मानव रोग (Human Disease) से रिलेटेड प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्न-उत्तर का क्विज खेलते हैं। इस क्विज में कुल 40 प्रश्न हैं। आप इनमें से कितना सही कर पाते हैं वह स्कोर कमेंट बॉक्स में बताइएगा।

बायोलॉजी के टॉप 20 प्रश्न उत्तर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

टायफाइड से शरीर का कौन-सा अंग प्रभावित होता है?​

Aअमाशय
Bआंत
Cमस्तिष्क
Dअग्न्याशय

उत्तर : (B) टाइफाइड सालमोनेला टाइफी नामक जीवाणु से होता है। इससे प्रभावित होने वाला अंग आंत है।

कौन-सा रोग ठीक नहीं किया जा सकता है?​

Aवर्णांधता (कलर ब्लाइंडनेस)
Bनिकट दृष्टि दोष
Cदूर दृष्टि दोष
Dपरेसबायोपिया

उत्तर : (A) कलर ब्लाइंडनेस आनुवांशिक रोग है, जिसे ठीक नहीं किया जा सकता है। इस रोग में रोगी लाल एवं हरे रंग को नहीं पहचान पाता है। इस रोग को ‘लाल-हरा अन्धापन’ (red-green Blindness) भी कहते हैं।

MMR का टीका किस बीमारी में दिया जाता है?​

ASmall-pox, Mumps, Rabies
BMumps, Measles, Rabies
CMeasles, Mumps, Rubella
Dइनमें से कोई नहीं

उत्तर : (C) MMR का टीका खसरा (Measles), गलसुआ (Mumps) और रूबेला (Rubella) की बीमारी में दिया जाता है?

निम्नलिखित में से किस विटामिन की कमी के कारण मसूड़ो से रक्त आता है और दाँत हिलने लगते हैं?​

Aविटामिन D
Bविटामिन C
Cविटामिन B
Dविटामिन A

उत्तर : (B) विटमिन C की कमी के कारण मसूड़ो से रक्त आता है और दाँत हिलने लगता है। विटामिन C का रासायनिक नाम एस्कॉर्बिक अम्ल है।

किसके इलाज में ‘कीमोथेरेपी’ (Chemotherapy) उपयोग किया जाता है?​

Aकैंसर
Bहेपेटाइटिस ‘ए’
Cअर्थराइटिस
Dट्यूबरक्लोसिस (टी.बी.)

उत्तर : (A) कीमोथेरेपी का उपयोग कैंसर के इलाज के लिए किया जाता है।

पीलिया रोग किसके संक्रमण के कारण होता है?​

Aप्लीहा
Bवृक्क
Cयकृत
Dमस्तिष्क

उत्तर : (C) पीलिया रोग यकृत (liver) के संक्रमण के कारण होता है।

विटामिन-A की कमी से क्या होता है?​

Aकमजोरी
Bआमातिसार
Cरतौंधी
Dबालों का गिरना

उत्तर : (C) विटामिन-A की कमी से रतौंधी रोग हो जाता है। इससे पीड़ित व्यक्ति को दिन में तो स्पष्ट दिखाई देता है, किंतु रात में दिखाई नहीं देता है।

फाइलेरिया रोग किससे उत्पन्न होता है?​

Aकृमि
Bविषाणु
Cजीवाणु
Dफफूंद

उत्तर : फाइलेरिया परजीवी द्वारा होने वाला रोग है, जो धागा के समान दिखने वाले सूत्र कृमि (Round Worms) से होता है।

निम्नलिखित में से किस रोग का संबंध गम्भीर रूप से सोच एवं याददाश्त के खोने से है?​

Aसार्स (SARS)
Bअल्जाइमर
Cअल्परक्तता
Dवृक्क पात (रेनल फेल्योर)

उत्तर : (B) अल्जाइमर रोग में मनुष्य की सोच और याददाश्त शक्ति खो जाती है। सामान्यतः यह रोग वृद्धावस्था में होता है।

क्षय रोग (टी. बी.) मानव शरीर के किस भाग को प्रभावित करते हैं?​

Aफेफड़े
Bयकृत
Cवृक्क
Dअमाशय

क्षय रोग मानव शरीर के फेफड़े को प्रभावित करता है। यह रोग ‘माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस’ नामक जीवाणु से होता है।

BCG का टीका किस रोग के विरोध में लगाए जाते हैं?​

Aपोलियो
Bमीजल्स
Cहेपेटाइटिस-A
Dट्यूबरक्लोसिस (क्षय रोग)

बी.सी.जी. अर्थात ‘बेसिलस कैलेमिटी ग्यूरीन’ का टीका तपेदिक या टी.बी. की रोकथाम के लिए लगाया जाता है।

मलेरिया रोग किसे प्रभावित करता है?​

Aफेफड़ों को
Bहृदय
Cप्लीहा
Dवृक्क

उत्तर : (C) मलेरिया रोग मादा एनाफिलीज मच्छर के द्वारा फैलता है। यह रोग प्लीहा (spleen) को प्रभावित करता है।

मिनामाता रोग किससे होता है?​

Aपारा
Bनिकेल
Cसीसा
Dफ्लोरिन

उत्तर : (A) मिनामाता रोग पारे (मरकरी) के विषाक्त से होता है।

कैंसर अस्थिमज्जा के कौन-से भाग को प्रभावित करता है?​

Aग्लूकोमिया
Bट्यूकोमिया
Cल्यूकेमिया
Dफ्यूकोमिया

उत्तर : (C) कैंसर अस्थिमज्जा के ल्यूकोमिया को प्रभावित करता है। रक्त कैंसर को ‘ल्यूकेमिया’ कहा जाता है। सामान्य तौर पर RBC और WBC का अनुपात 600 : 1 का होता है। यदि WBC का अनुपात एकाएक बढ़ने लगता है तो इसे ल्यूकेमिया (रक्त कैंसर) कहते हैं।

रिकेट्स है एक बीमारी-​

Aटिशू ऊत्तिकाओ का
Bहड्डियों का
Cमांसपेशियों की
Dखून की

उत्तर : (B) रिकेट्स हड्डियों की एक बीमारी है। इसे ‘बच्चों का सूखा रोग’ भी कहा जाता है। यह विटामिन डी की कमी से होती है।

एस्टिग्मेटिज्म एक बीमारी है-​

Aआंखों की
Bकानों की
Cगले की
Dनाक की

उत्तर : (A) एस्टिग्मेटिज्म (अबिन्दुकता) आंखों की बीमारी है। यह रोग कार्निया और लेंस की वक्रता के दोषों के कारण होता है। इसे भेंगापन भी कहा जाता है।

एवियन एन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) विषाणु को निम्न से निरूपित किया जाता है-​

AH5N1
BH1N1
CN5H1
DH1N5

उत्तर : (A) बर्ड फ्लू एक प्रकार का विषाणु जनित रोग है, जो मुर्गियों में होता है। इसका विषाणु H5N1 है। H1N1 स्वाइन फ्लू के विषाणु का नाम है।

निम्नलिखित में से कौन पोलियो का कारण है?​

Aएक कृमि
Bएक वायरस
Cएक बैक्टीरिया
Dएक कवक

उत्तर : (B) पोलियो वायरस से होता है।

‘एलिसा जांच’ किस रोग की पहचान करती है?​

Aटी.बी.
Bपोलियो
Cकैंसर
Dएड्स

उत्तर : (D) एलिसा टेस्ट HIV वायरस की जांच करने की एक प्रणाली है। इससे पता चलता है कि व्यक्ति एड्स पीड़ित है या नहीं।

‘SARS’ का पूर्ण रूप क्या है?​

Aसेंसेटिव एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रॉम
Bसिवीयर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रॉम
Cसेक्रेटिव एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रॉम
Dसार्स एक प्रकार का पक्षी है

उत्तर : (B) सार्स (SARS) का पूरा नाम ‘सिवीयर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रॉम’ है। यह एक वायरस जनित बीमारी है, जो मानव के श्वसन व परिसंचरण तंत्र को प्रभावित करती है।

मायोपिया से क्या तात्पर्य है?​

Aनिकट दृष्टि दोष
Bदूरदृष्टि दोष
Cरतौंधी
Dवर्णांधता

उत्तर : (A) मायोपिया को ‘निकट दृष्टि दोष’ कहते हैं। इस दोष से पीड़ित व्यक्ति को निकट की वस्तुएं दिखाई देती हैं किंतु दूर की नहीं दिखाई देती हैं। इस दोष के निवारण के लिए अवतल लेंस (Concave Lens) का प्रयोग किया जाता है।

‘एथलीट फुट’ रोग किससे होता है?​

Aफंगस से
Bबैक्टीरिया से
Cनीमाटोड से
Dप्रोटोजोआ से

उत्तर : (A) ‘एथलीट फुट’ नामक रोग ट्राईकोफाइटन कवक (फंगस) से होता है। इससे पैर की उंगलियों में संक्रमण हो जाता है।

निमोनिया किस सूक्ष्म जीव के कारण होता है?​

Aप्रोटोजोआ
Bवायरस
Cफंगस
Dजीवाणु

उत्तर : (D) निमोनिया ‘डिप्लोकोकस न्यूमोनी’ नामक जीवाणु से होता है। इस रोग में फेफड़ा प्रभावित होता है

‘विडाल टेस्ट’ का उपयोग किस संभावना की जांच के लिए किया जाता है?​

Aहैजा
Bमलेरिया
Cटाइफाइड
Dपीत ज्वर

उत्तर : (C)

मानव में प्लाज्मोडियम का संक्रमण उत्पन्न करता है?​

Aइन्फ्लूएंजा
Bटिटेनस
Cटाइफाइड
Dमलेरिया

उत्तर : (D) मानव में मलेरिया का प्रमुख परजीवी प्लाज्मोडियम होता है, जो प्रोटोजोआ संघ का एक जंतु है। इसका वाहक मादा एनॉफिलीज मच्छर होती है।

स्पांडिलाइटिस (Spondylitis) बीमारी निम्नलिखित में से किसे प्रभावित करती है?​

Aकिडनी को
Bफेफड़ों को
Cमेरुदंड को
Dमस्तिष्क कोशिकाओं को

स्पांडिलाइटिस से मेरुदंड प्रभावित होता है। इस बीमारी में रोगी ज्यादा समय तक बैठ नहीं पाता है। मेरुदंड की हड्डियों के जोड़ कमजोर हो जाते हैं।

प्लाज्मोडियम जर्म्स किसकी उत्पति करते हैं?​

Aहैजा
Bमलेरिया
Cसोने की बीमारी
Dइनमें से कोई नहीं

उत्तर : (B) प्लाज्मोडियम जर्म्स एक प्रकार के परजीवी (प्रोटोजोआ) होते हैं, जो मलेरिया उत्पन्न करते हैं। हैजा विब्रिओ कॉलेरी नामक जीवाणु से तथा सोने की बीमारी ट्रिपेनोसोमा नामक प्रोटोजोआ से होता है।

किस अंग के दोषपूर्ण कार्य करने से मधुमेह (Diabetes) रोग हो जाता है?​

Aतिल्ली (Spleen)
Bअग्न्याशय (Pancreas)
Cवृक्क (Kidney)
Dफेफड़े (Lungs)

मधुमेह रोग अग्न्याशय के खराब होने के कारण होता है। इस रोग में अग्न्याशय की कोशिकाएं पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन हार्मोन का निर्माण नहीं करती है।

‘एपिडर्मिक’ रोग किससे संबंधित है?​

Aकान
Bगला
Cनाक
Dत्वचा

उत्तर : (D) एपिडर्मिक रोग त्वचा (स्किन) में होता है। इस रोग में त्वचीय संक्रमण होता है। त्वचा में जगह-जगह चकत्ते बनने लगते हैं तथा त्वचा के उत्तक नष्ट होने लगते हैं।

मानव शरीर के किस भाग में ‘पायरिया’ रोग लगता है?​

Aदांत और मसूड़ा
Bबृहदांत्र
Cक्षुद्रांत्र
Dफुफ्फुस

उत्तर : (A) मानव शरीर के दांत और मसूड़ों में ‘पायरिया’ रोग लगता है। इस रोग के कारण दांत पीले पड़ जाते हैं, मसूड़ों से खून निकलता है तथा मुंह से बदबू आती है।

निम्नलिखित में से किसकी कमी से एनीमिया रोग होता है?​

Aकैल्शियम
Bआयोडीन
Cजस्ता
Dलोहा

उत्तर : (D)

‘हीमोफीलिया’ एक अनुवांशिक रोग है जिसका परिणाम है-​

Aश्यूमैटिज्म
Bअंधापन
Cहीमोग्लोबिन की कमी
Dरक्त का नहीं जमना

उत्तर : (D) हीमोफीलिया एक अनुवांशिक (Hereditary) रोग है जिसमें रोगी की रक्त-स्कंदन क्षमता क्षीण हो जाती है, ऐसे व्यक्तियों को छोटी-मोटी चोट लगने पर भी लगातार रक्तस्राव होता रहता है।

निम्नलिखित में से किसकी कमी से दांत की बीमारी होती है?​

Aफ्लोरीन
Bमैंग्नीज
Cएल्युमिनियम
Dजिंक

उत्तर : (A) फ्लोरीन की कमी से दांतों की बीमारी हो जाती है। पानी में इस तत्व की अधिकता से भी फ्लोरिसिस नामक बीमारी हो जाती है।

पेचिश रोग के लिए उत्तरदायी प्रोटोजोआ है-​

Aएंटअमीबा
Bअमीबा
Cट्रिपेनोसोमा
Dफैगोट्रॉफिक

उत्तर : (A) पेचिश रोग, एंटअमीबा हिस्टोलिटिका नामक प्रोटोजोआ से होता है। इससे प्रभावित होने वाला अंग आँत है।

विटामिन E की कमी से कौन-सा रोग होता है?​

Aरतौंधी
Bबेरी-बेरी
Cरिकेट्स
Dजनन क्षमता में कमी

उत्तर : (D) विटामिन E जिसे ‘प्रजनन विटामिन’ भी कहा जाता है, की कमी से प्रजनन क्षमता में कमी हो जाती है।

सिफलिस किससे होता है?​

Aविषाणु
Bजीवाणु
Cकवक
Dकृमि

उत्तर : (B) सिफलिस यौन संबंधी रोग है, यह टैपोनमा पैलिडम नामक जीवाणु से होता है। इस रोग से शिशन में घाव हो जाता है।

निम्नलिखित में से किसकी कमी से व्यक्ति को घेंघा नामक रोग हो जाता है?​

Aविटमिन
Bवसा
Cआयोडीन
Dप्रोटीन

उत्तर : (C) घेंघा जिसे ग्वाइटर रोग भी कहते हैं, आयोडीन की कमी से होता है। इस रोग में गले में स्थित थॉयराइड ग्रंथि में सूजन आ जाती है।

एलर्जी प्रतिक्रिया के कारण उत्पन्न रोग है-​

Aएनीमिया
Bपोलियो
Cदमा
Dहीमोफीलिया

उत्तर : (C) दमा (Asthma) नामक रोग एलर्जी प्रतिक्रिया के कारण उत्पन्न होता है। यह नाक एवं श्वास नली को प्रभावित करता है।

मानव नेत्र के दूरदृष्टि दोष को यह भी कहा जाता है-​

Aमायोपिया
Bहाइपरमेट्रोपिया
Cरतौंधी
Dमोतिया बिंद

उत्तर : (B) मानव नेत्र में दूरदृष्टि दोषों को ‘हाइपरमेट्रोपिया’ कहा जाता है। इस दोष में दूर की वस्तुएं स्पष्ट दिखाई देती हैं, किंतु निकट की स्पष्ट नहीं दिखाई देती हैं। इस दोष को उत्तल लेंस (Convex Lens) की सहायता से दूर किया जाता है।

शरीर में निम्नलिखित में किसकी अधिकता से हृदयघात (Heart Attack) होता है?​

Aरक्त शर्करा (Blood Sugar)
Bरक्त यूरिया (Blood Urea)
Cकोलेस्ट्रॉल (Cholesterol)
Dरक्त प्रोटीन (Blood Protein)

उत्तर : (C) शरीर में कोलेस्ट्रॉल की अधिकता से हृदय की धमनियों में रक्त प्रवाह में बाधा पड़ती है तथा हृदयघात (हार्ट अटैक) हो जाता है।
 
पिछला संपादन:

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top