HR (एचआर) का फुल फॉर्म – HR Full Form in Hindi

एचआर का फॉर्म: ह्यूमन रिसोर्सेज या मानव संसाधन

HR (एचआर) का फुल फॉर्म – HR Full Form in Hindi


एचआर का मतलब होता है मानव संसाधन। इसका उपयोग उन लोगों को उल्लेखित करने के लिए किया जाता है, जो किसी संस्था या कंपनी को चलाने के लिए कार्य करते हैं। यानी हर कंपनी का प्रत्येक कर्मचारी उसके लिए मानव संसाधन होता है।

मैनेजर जो उम्मीदवारों की भर्ती, प्रबंधन कार्यों को संभालने और नए भर्ती कर्मचारियों को संरचित तरीके से दिशा प्रदान करने के लिए जिम्मेदार होता है, एचआर मैनेजर कहा जाता है।


एचआरएम (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट या मानव संसाधन प्रबंधन) किसी भी कंपनी का सबसे महत्वपूर्ण विभाग होता है। यह कंपनी के हर कर्मचारी को एक उपयोगी या मूल्यवान संसाधन मानता है।

एक कंपनी के सफल होने की संभावना अधिक होती है, यदि उसके कर्मचारी काम के प्रति ईमानदार और दृढ़ होते हैं।

कर्मचारी किसी भी कंपनी के लिए मूल्यवान संसाधन होते हैं, जिन्हें संतुष्ट बनाये रखा जाना चाहिए।

एचआर का कामकाज​

एचआर के महत्वपूर्ण कार्य निम्नलिखित हैं:
  • संगठन के लिए जरूरी कर्मचारियों की नियुक्ति करना
  • कर्मचारियों को प्रेरित करना
  • प्रशिक्षण देना और योग्यता का विकास करना
  • कर्मचारियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना
  • सभी का रिकॉर्ड रखना
  • परामर्श और शिकायत निवारण करना
  • प्रतिभा प्रबंधन करना, यानि प्रत्येक कर्मचारी को उनकी प्रतिभा अनुसार कार्य देना
  • कर्मचारियों के कल्याण के लिए पुरस्कार और प्रोत्साहन देना
  • कर्मचारियों के साथ संबंधों को बेहतर बनाये रखना

HR के अन्य फुल फॉर्म​

फुल फॉर्मअंग्रेजी फुल फॉर्मश्रेणी
क्रोएशियाCroatiaदेश
हेल्थकेयर रियल्टी ट्रस्टHealthcare Realty TrustNYSE सिंबल
हार्ट रेट (दिल की धड़कन)Heart rateशरीर क्रिया विज्ञान
हाई रेट (उच्च दर)High Rateनासा 2
हाई रेजिस्टेंस (उच्च प्रतिरोध)High Resistanceसामान्य
हाई रेसोलुशनHigh Resolutionहार्डवेयर
हाई रिस्क (भारी जोखिम)High Riskकैंसर विज्ञान
हाईवे रिसर्चHighway Researchयातायात
होम रनHome Runसॉफ्टबॉल
हॉरिजोंटल रूल्सHorizontal Ruleसॉफ्टवेयर
हॉस्पिटल रिकॉर्डHospital Recordअस्पताल
ह्यूमन रीडेबल (मानव द्वारा पढ़ने योग्य)Human Readableविनिर्माण
ह्यूमन रिलेशन्स (मानवीय संबंध)Human Relationsसामान्य व्यापार
ह्यूमन राइट्स (मानवाधिकार)Human Rightsकानूनी
 
मॉडरेटर द्वारा पिछला संपादन:

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,883
सदस्य
238
नवीनतम सदस्य
purooshotam Tiwari
Back
Top