भारत में कुल कितने राज्य हैं और कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं

भारत में कुल कितने राज्य हैं और कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं


दुनिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत सातवा सबसे बड़ा देश है और हम बात करें दुनिया में आबादी के हिसाब से भारत दूसरा सबसे बड़ा देश है अब दुनिया में इतने विशाल देश भारत में कुल कितने राज्य हैं और कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं ऐसे कई सवाल आपके मन में होंगे.

और इन सवालों के जवाब जानने की आपकी बड़ी इच्छा होगी तो चलिए आज की इस पोस्ट में हम बात करने वाले है भारत में कुल कितने राज्य हैं.

पोस्ट में हम आगे बढ़े उससे पहले मैं आपको एक बात बता देना चाहता हूं कि आपके मन में भारत में कुल कितने राज्य हैं और कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं इनके अलावा भी आपके मन में कुछ अन्य सवाल भी होंगे.

जो भारत के राज्य से जुड़े हुए हैं तो मैं आपको आज की इस पोस्ट में उन सारे सवालों के जवाब देने का पूरा प्रयास करूंगा.

आज की इस पोस्ट में हम इन सवालों के जवाब जानेंगे
  1. भारत में कुल कितने राज्य हैं
  2. भारत में कुल कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं
  3. राज्यों की राजधानी कोन सी है
  4. आजादी के समय भारत के राज्य कितने थ

भारत में कुल कितने राज्य हैं​

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में वर्तमान स्थिति में 28 राज्य हैं और 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं आपकी जानकारी के लिए हम बता देना चाहते हैं.

कि भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है और आबादी के हिसाब से उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है.

राज्य का नामराजधानी
1आंध्रप्रदेशहैदराबाद (प्रस्तावित राजधानी अमरावती)
2अरुणाचल प्रदेशईटानगर
3असमदिसपुर
4बिहारपटना
5छत्तीसगढ़रायपुर
6गोवापणजी
7गुजरातगाँधीनगर
8हरियाणाचंडीगढ़
9हिमाचल प्रदेशशिमला

10झारखंडराँची
11कर्नाटकबंगलौर
12केरलतिरुवनंतपुरम
13मध्य प्रदेशभोपाल
14महाराष्ट्रमुम्बई
15मणिपुरइम्फाल
16मेघालयशिलांग
17मिज़ोरमआइज़ोल
18नागालैण्डकोहिमा
19ओड़िशाभुवनेश्वर

20पंजाबचंडीगढ़
21राजस्थानजयपुर
22सिक्किमगंगटोक
23तमिलनाडुचेन्नई
24तेलंगानाहैदराबाद
25त्रिपुराअगरतला
26उत्तर प्रदेशलखनऊ
27उत्तराखंडदेहरादून
28पश्चिम बंगालकोलकाता

भारत में कुल कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं और उनके नाम क्या है

जैसा कि आपको हमने बताया कि भारत देश में 28 पूर्ण राज्य हैं और 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं अब हम आपको बताएंगे 9 केंद्र शासित प्रदेश के क्या नाम है और उनकी राजधानियां कौन सी है.

प्रदेश का नामराजधानी
1अंडमान और निकोबार द्वीप समूहपोर्ट ब्लेयर
2चंडीगढ़चंडीगढ़
3दादरा और नगर हवेलीसिलवास
4दमन और दीवदमन
5जम्मू और कश्मीरश्रीनगर
6लद्दाखलेह
7लक्षद्वीपकावारत्ती
8पुदुच्चेरीपुदुच्चेरी
9राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्लीनई दिल्ली

भारत में राज्यों की स्थापना कब हुई हैं

आज की इस पोस्ट में हम बात कर रहे हैं भारत में कुल कितने राज्य हैं और कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं लेकिन मेरा यह मानना है कि इस पोस्ट में यदि हमने राज्य की स्थापना कब हुई थी इस बारे में बात नहीं करेंगे तो फिर यह पोस्ट हमारा अधूरा सा लगेगा.

तो चलिए में आपको आज इस पोस्ट में भारत देश के राज्यों के बारे में पूरी जानकारी देने का प्रयास करूंगा.

राज्यस्थापना तिथि
आंध्रप्रदेश1 अक्टूबर 1953
अरुणाचल प्रदेश20 फरवरी 1987
असम26 जनवरी 1950
बिहार26 जनवरी 1950
छत्तीसगढ़1 नवंबर 2000
गोवा30 मई 1987
गुजरात1 मई 1960
हरियाणा1 नवंबर 1966
हिमाचल प्रदेश25 जनवरी 1971

झारखंड15 नवंबर 2000
कर्नाटक1 नवंबर 1956
केरल1 नवंबर 1956
मध्य प्रदेश26 जनवरी 1950
महाराष्ट्र1 May 1960
मणिपुर21 जनवरी 1972
मेघालय21 जनवरी 1972
मिज़ोरम20 फरवरी 1987
नागालैण्ड1 दिसंबर 1963
ओड़िशा26 जनवरी 1950

पंजाब1 नवंबर 1966
राजस्थान6 जनवरी 1950
सिक्किम16 मई 1975
तमिलनाडु1 नवंबर 1956
तेलंगाना2 जून 2014
त्रिपुरा21 जनवरी 1972
उत्तर प्रदेश26 जनवरी 1950
उत्तराखंड1 नवंबर 2000
पश्चिम बंगाल26 जनवरी 1950

केंद्रशासित प्रदेशस्थापना तिथि
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह1 नवंबर 1956
चंडीगढ़1 नवंबर 1966
दादरा और नगर हवेली26 जनवरी 2020
दमन और दीव26 जनवरी 2020
जम्मू और कश्मीर31 अक्टूबर 2019
लद्दाख31 अक्टूबर 2019
लक्षद्वीप1 नवंबर 1956
पुदुच्चेरी16 अगस्त 1962
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली1 नवंबर 1956

आजादी के समय भारत के राज्य कितने थे

आपको पता ही होगा कि हमारा देश भारत 15 अगस्त 1947 के दिन आजाद हुआ है लेकिन बहुत से लोगों को यह पता नहीं है कि जब हमारा देश आजाद हुआ था तब हमारे देश में कितने राज्य थे यदि आप को भी इस बारे में जानकारी नहीं है तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको इस पोस्ट में बता देते हैं.

1950 में भारत में कितने राज्य थे

भारत देश में 1950 में 17 राज्य हुआ करते थे उसके बाद जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता गया और देश के विकास को ध्यान में रखते हुए राज्यों की संख्या बढ़ाई गई है मौजूदा समय में भारत में 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं.

भारत देश में अलग राज्यों की स्थापना क्यों हुई है

अब आपके मन में भी यह सवाल जरूर आया होगा कि क्यों किसी भी देश में अलग राज्यों की स्थापना की जाती है तो इसका सीधा जवाब है उस देश की तरक्की और उन्नति के लिए अलग राज्यों का गठन किया जाता है.

दुनिया के ज्यादातर देश राज्यों में बटे हुए हैं दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में भी 50 से अधिक राज्य है जहां तक बात है हमारे देश भारत में तो आपको जैसे कि हमने बताया कि यहां पर 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं.

आपको पता ही होगा कि हमारा देश भारत में अलग-अलग संस्कृति है हर राज्य की एक अलग संस्कृति है राज्यों में भाषाएं भी अलग बोली जाती है यह कहना गलत नहीं होगा कि हमारा देश भारत में हर राज्य की एक अलग पहचान है और देश की तरक्की में हर राज्य का योगदान है.

मुझे अब पूरी उम्मीद है कि आपको इस पोस्ट में भारत में कुल कितने राज्य हैं कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं भारत के राज्य और उनकी राजधानियों के नाम क्या है इन सवालों के जवाब अब आपको मिल चुके होंगे फिर भी यदि हमारे से इस पोस्ट में कोई जानकारी छूट गई हो या कोई जानकारी गलत दी गई हो तो उसके लिए हम क्षमा मांगते हैं.
 

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top