संविधान सभा का गठन अंग्रेजों द्वारा गठित कैबिनेट मिशन के तहत किया गया। कैबिनेट मिशन योजना 1946 ई. में भारत आया और कैबिनेट मिशन योजना के तहत ही भारतीयों को एक संविधान सभा बनाने का प्रयास करने का मौका मिला। कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार
जुलाई, 1946 ई. में संविधान सभा का गठन किया गया।

संविधान सभा का उद्देश्य क्या था? इसका उद्देश्य था एक ऐसा संविधान तैयार करना जो देश के प्रशासन व्यवस्था को इस विधिवत रूप से चलाए कि चिरकाल तक
भारत में किसी प्रकार के अराजक व्यवस्था उत्पन्न न हो जाए।

संविधान सभा में शुरुआती दौर में कुल 389 सदस्य थे, जिनमें 292 सदस्य ब्रिटिश प्रान्तों से, 93 सदस्य देशी रियासतों से तथा 4 सदस्य चीफ कमिश्नर से थे।

प्रान्तों या देशी रियासतों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में संविधान सभा में प्रतिनिधित्व दिया गया था। साधारणतः 10 लाख की जनसंख्या पर एक सदस्य का चुनाव किया गया।

प्रान्तों का प्रतिनिधित्व मुख्यतः तीन प्रमुख समुदायों की जनसंख्या के आधार पर विभाजित किया गया था, ये समुदाय थे- मुस्लिम, सिक्ख एवं साधारण।

कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार जुलाई, 1946 ई. में संविधान सभा का चुनाव हुआ। कुल 389 सदस्यों में से प्रान्तों के लिए निर्धारित 296 सदस्यों के लिए चुनाव हुए, जिन्हें विभिन्न प्रान्तों की विधानसभाओं द्वारा चुना गया। इसमें 208 कांग्रेस को, 73 स्थान मुस्लिम लीग को एवं 15 अन्य दलों के तथा स्वतंत्र उम्मीदवार निर्वाचित हुए।

नोट : हैदराबाद एक ऐसी देशी रियासत थी, जिसके प्रतिनिधि संविधान सभा में सम्मिलित नहीं हुए थे।

9 दिसम्बर, 1946 ई. को संविधान सभा की पहली बैठक नई दिल्ली स्थित कौंसिल चैम्बर के पुस्तकालय भवन में हुई। इस संविधान सभा के सबसे बुजुर्ग सदस्य डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष (Temporary Chairman) चुना गया। लेकिन मुस्लिम लीग ने इस बैठक का बहिष्कार कर दिया और पाकिस्तान के लिए बिल्कुल एक अलग संविधान सभा की माँग शुरू कर दी।

संविधान सभा के सदस्यों में अनुसूचित जनजाति के सदस्यों की संख्या 33 थी।

संविधान सभा में महिला सदस्यों की संख्या 15 थी।

संविधान सभा की दूसरी बैठक 11 दिसम्बर, 1946 ई. को हुई, जिसमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद को स्थायी अध्यक्ष चुना गया।

13 दिसम्बर, 1946 ई. को जवाहरलाल नेहरू ने संविधान सभा में एक उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया कि हमारा संविधान कैसा बनना चाहिए।

उद्देश्य प्रस्ताव पेश होने के बाद यह प्रस्ताव पास होता है 22 जनवरी, 1947 ई. को। पास होने के बाद संविधान बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई। ये जो उद्देश्य यहां पास होता है बाद में यही चलकर भारतीय संविधान का प्रथम अध्याय प्रस्तावना के रूप में जाना जाता है।

एक सलाहकारी समिति थी जो संविधान के निर्माण में सलाह दे रही थी, उसके अध्यक्ष थे- डॉ. बी. एन. राव (पूरा नाम- डॉ. बेनेगल नरसिम्हा राव)।
संविधान सभा की प्रमुख समितियाँ एवं उनके अध्यक्ष
संविधान निर्माण के क्रम में कुल 13 समितियां बनाई गई जिसमें से कुछ इस प्रकार थे-
1. संचालन समिति – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
2. प्रांतीय संविधान समिति – सरदार वल्लभभाई पटेल
3. संघ शक्ति समिति – पं. जवाहरलाल नेहरू
4. प्रारूप समिति (Drafting Committee) – डॉ. भीमराव अंबेडकर

संविधान का प्रारूप वी.एन. राव ने तैयार किया था। वी.एन. राव द्वारा तैयार किये गये संविधान के प्रारूप पर विचार-विमर्श करने के लिए संविधान सभा द्वारा 29 अगस्त, 1947 ई. को एक संकल्प पारित करके
‘प्रारूप समिति’ का गठन किया गया और इसके अध्यक्ष के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर को चुना गया। प्रारूप समिति के सदस्यों की संख्या सात थी, जो इस प्रकार है- 1. डॉ. भीमराव अंबेडकर (अध्यक्ष) 2. अल्लादी कृष्णा स्वामी अय्यर 3. एन. गोपाल स्वामी आयंगर 4. सैय्यद मोहम्मद सादुल्ला 5. कन्हैयालाल मणिकलाल मुंशी 6. एन. माधव राव (बी. एल. मित्र के स्थान पर) 7. डी. पी. खेतान (1948 ई. में इनकी मृत्यु के बाद टी. टी. कृष्णामचारी को सदस्य बनाया गया)।

भारत के विभाजन के बाद संविधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या 299 थी (प्रारंभ में 389), जिसमें प्रांतीय सदस्यों की संख्या 229 एवं देशी रियासतों के सदस्यों की संख्या 70 थी।

संविधान तैयार करने में कुल 2 वर्ष, 11 महीना और 18 दिन का समय लगा।

संविधान सभा द्वारा संविधान को
26 नवम्बर, 1949 ई. को पारित या अंगीकार किया गया। इस समय संविधान सभा के 284 सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किए थे।

संविधान को जब 26 नवम्बर, 1949 को पारित किया गया, उस समय इसमें कुल 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं। वर्तमान समय में संविधान में 25 भाग, 465 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियां हैं।

संविधान को पारित करने के बाद इसे
26 जनवरी, 1950 ई. को लागू कर दिया गया। संविधान लागू होने की याद में हम प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।
अब नीचे आपलोगों के लिए संविधान सभा पर आधारित एक क्विज रखा गया है जिसमें कुल 30 प्रश्न हैं और ये सभी प्रश्न किसी न किसी एग्जाम में पूछे गए हैं तो इसलिए आप इस क्विज को एक बार अटेम्प्ट कर लीजिए ताकि अगर इससे संबंधित कोई भी क्वेश्चन एग्जाम में आए तो आप उसका सही जवाब देकर आ सकें। तो चलिए क्विज स्टार्ट करते हैं।
भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति (Drafting Committee) के अध्यक्ष कौन थे?
A | डॉ. राजेंद्र प्रसाद |
B | वी. एन. राव |
C | जवाहरलाल नेहरू |
D | डॉ. भीमराव अंबेडकर |
Ans – (D) डॉ. भीमराव अंबेडकर
कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार संविधान सभा में कुल कितने सदस्य निश्चित किये गये थे?
Ans – (B) 389
संविधान की प्रारूप समिति के समक्ष प्रस्तावना का प्रस्ताव किसने रखा?
A | महात्मा गांधी |
B | डॉ. बी. आर. अम्बेडकर |
C | बी. एन. राव |
D | पं. जवाहरलाल नेहरू |
Ans – (D) पं. जवाहरलाल नेहरू
संविधान का प्रारूप किसने तैयार किया था?
A | बी. एन. राव |
B | बी. आर. अम्बेडकर |
C | राजेन्द्र प्रसाद |
D | जवाहरलाल नेहरू |
Ans – (A) बी. एन. राव
भारत के संविधान का निर्माता किसे माना जाता है?
A | महात्मा गांधी |
B | डॉ. भीमराव अंबेडकर |
C | बी. एन. राव |
D | डॉ. राजेंद्र प्रसाद |
Ans – (B) डॉ. भीमराव अंबेडकर
संविधान सभा में किस देशी रियासत के प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया था?
A | कश्मीर |
B | मैसूर |
C | जूनागढ़ |
D | हैदराबाद |
Ans – (D) हैदराबाद
सविधान सभा के कितने उपस्थित सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किया?
Ans – (B) 284
भारत की संविधान सभा किसके अनुसार गठित की गई?
A | क्रिप्स प्रस्ताव |
B | साइमन आयोग का प्रस्ताव |
C | माउण्टबेटन योजना |
D | कैबिनेट मिशन योजना |
Ans – (D) कैबिनेट मिशन योजना
13 दिसम्बर, 1946 को संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया?
A | आचार्य जे. बी. कृपलानी |
B | पं. जवाहरलाल नेहरू |
C | सच्चिदानंद सिन्हा |
D | डॉ. बी. आर. अम्बेडकर |
Ans – (B) पं. जवाहरलाल नेहरू
संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी?
A | 9 दिसम्बर, 1946 |
B | 11 दिसम्बर, 1946 |
C | 13 दिसम्बर, 1946 |
D | 22 जनवरी, 1947 |
Ans – (A) 9 दिसम्बर, 1946
भारतीय संविधान सभा की संघीय शक्ति समिति के अध्यक्ष कौन थे?
A | सरदार पटेल |
B | डॉ. बी. आर. अम्बेडकर |
C | पं. जवाहरलाल नेहरू |
D | अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर |
Ans – (C) पं. जवाहरलाल नेहरू
सविधान सभा के सदस्यों में अनुसूचित जनजाति के सदस्यों की संख्या कितनी थी?
Ans – (C) 33
प्रस्तावित मूल संविधान में कुल सदस्यों का विभाजन किस प्रकार होना निश्चित हुआ था?
A | ब्रिटिश प्रान्तों के 292 प्रतिनिधि |
B | मुख्य कमिश्नरी क्षेत्रों के 4 प्रतिनिधि |
C | देशी रियासतों के 93 प्रतिनिधि |
D | उपर्युक्त सभी |
Ans – (D) उपर्युक्त सभी
भारतीय संविधान सभा ने संविधान को कब पारित (अंगीकार) किया?
A | 15 अगस्त, 1947 |
B | 26 नवम्बर, 1949 |
C | 15 दिसम्बर, 1948 |
D | 26 जनवरी, 1950 |
Ans – (B) 26 नवम्बर, 1949
संविधान सभा के प्रारूप (मसौदा) समिति का गठन कब किया गया था?
A | 29 अप्रैल, 1947 |
B | 11 जुलाई, 1947 |
C | 29 अगस्त, 1947 |
D | 16 दिसम्बर, 1947 |
Ans – (C) 29 अगस्त, 1947
डॉ. भीमराव अंबेडकर संविधान सभा में कहाँ से चुने गए थे?
A | बंगाल से |
B | पंजाब से |
C | तत्कालीन मध्य भारत से |
D | मुंबई प्रेसिडेंसी से |
Ans – (A) बंगाल से
संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार कौन थे?
A | के. एम. मुंशी |
B | शरत चंद्र बोस |
C | वी. एन. राव |
D | एन. माधव राव |
Ans – (C) वी. एन. राव
भारतीय संविधान सभा ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को कब अपनाया?
A | 22 जुलाई, 1947 |
B | 15 अगस्त, 1947 |
C | 26 नवम्बर, 1949 |
D | 26 जनवरी, 1950 |
Ans – (A) 22 जुलाई, 1947
सविधान सभा में प्रत्येक प्रांत की आवंटित सदस्य संख्या निर्धारित करने के लिए एक प्रतिनिधि कितनी जनसंख्या के अनुपात में था?
A | 5 लाख व्यक्ति |
B | 10 लाख व्यक्ति |
C | 15 लाख व्यक्ति |
D | 20 लाख व्यक्ति |
Ans – (B) 10 लाख व्यक्ति
निम्नलिखित में से कौन प्रारूप समिति के सदस्य नहीं थे?
A | गोपाल आयंगर |
B | अल्लादी कृष्णास्वामी |
C | बी. आर. अम्बेडकर |
D | डॉ. राजेंद्र प्रसाद |
Ans – (D) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
भारतीय संविधान सभा में महिला सदस्यों की कुल संख्या कितनी थी?
Ans – (D) 15
संविधान सभा के प्रारूप समिति में सदस्यों की संख्या कितनी थी?
Ans – (C) 7
संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे?
A | डॉ. भीमराव अंबेडकर |
B | डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा |
C | डॉ. राजेंद्र प्रसाद |
D | के. एम. मुंशी |
Ans – (B) डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
संविधान के विभिन्न पहलुओं के अध्ययन हेतु संविधान सभा ने कितनी समितियाँ नियुक्त की थी?
Ans – (C) 13
भारत का संविधान किस दिन लागू हुआ?
A | 26 जनवरी, 1950 |
B | 26 जनवरी, 1949 |
C | 15 अगस्त, 1947 |
D | 26 जनवरी, 1948 |
Ans – (A) 26 जनवरी, 1950
कैबिनेट मिशन भारत कब आया था?
Ans – (C) 1946
मुस्लिम लीग ने किस कारण संविधान सभा का बहिष्कार किया?
A | मुस्लिम लीग संविधान सभा का अध्यक्ष किसी मुस्लिम को बनाना चाहता था |
B | मुस्लिम लीग को संविधान सभा में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला था |
C | मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिए एक अलग संविधान सभा चाहता था |
D | उपर्युक्त सभी |
Ans – (C) मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिए एक अलग संविधान सभा चाहता था
संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे?
A | सर बी. एन. राव |
B | डॉ. भीमराव अंबेडकर |
C | डॉ. राजेंद्र प्रसाद |
D | डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा |
Ans – (C) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
1946 का कैबिनेट मिशन तीन मंत्रियों से गठित था। निम्नलिखित में से कौन इसका सदस्य नहीं था?
A | सर स्टेफोर्ड क्रिप्स |
B | लॉर्ड पैथिक लारेंस |
C | ए. वी. अलेक्जेंडर |
D | लॉर्ड एमरी |
Ans – (D) लॉर्ड एमरी
संविधान निर्माण की प्रक्रिया में कुल कितना समय लगा?
A | 2 वर्ष, 7 महीना और 23 दिन |
B | 2 वर्ष, 11 महीना और 14 दिन |
C | 2 वर्ष, 11 महीना और 18 दिन |
D | 2 वर्ष, 11 महीना और 23 दिन |
Ans – (C) 2 वर्ष, 11 महीना और 18 दिन