Biology GK : Skeleton System Important Question Answer

कंकाल तंत्र (Skeleton System) के अध्ययन को ऑस्टियोलॉजी (Osteology) कहा जाता है. Skeleton System हमारे शरीर के भीतरी अंगों, जैसे – हृदय, Spinal Cord, लिवर/यकृत इत्यादि की रक्षा करता है.

मानव शरीर का ढाँचा हड्डियों/अस्थियों (Bones) का बना होता है. हड्डियों के ऊपर मांसपेशियां (Muscles) होती है इसी कारण हम हड्डियों को हिला-डुला सकते हैं. हमारे शरीर में कुल 206 हड्डियाँ तथा 639 मांसपेशियाँ पायी जाती हैं.

हड्डियों को मांसपेशियों से परस्पर जोड़ने वाला उत्तक (Tissue) कण्डरा (Tendon) है. जबकि हड्डियों को हड्डियों से आपस में जोड़ने वाला उत्तक स्नायू (Ligament) है.

मानव कंकाल तंत्र से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न-उतर के इस पोस्ट में नीचे आपके लिए 35 अति महत्वपूर्ण प्रश्न का एक क्विज तैयार किया गया है जो आपके सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे – SSC, CGL, CHSL, UPSC, CSAT, CDS, RAILWAY, NTPC, GROUP D, ALL STATE EXAM, ALL PCS EXAM, POLICE EXAM के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।


दांतो का बाहरी आवरण (एनामेल) किसका बना होता है?​

Aसोडियम फॉस्फेट
Bपोटेशियम फॉस्फेट
Cकैल्शियम फॉस्फेट
Dफेरस सल्फेट

Ans – (C) कैल्शियम फॉस्फेट

निम्नलिखित में से कौन-सा लवण मानव शरीर में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है ?​

Aसोडियम क्लोराइड
Bकैल्शियम कार्बोनेट
Cमैग्नीशियम क्लोराइड
Dकैल्शियम फॉस्फेट

Ans – (D) कैल्शियम फॉस्फेट

एक वयस्क मनुष्य के शरीर में कुल कितनी हड्डियाँ/अस्थियाँ होती है ?​

A209
B217
C206
D306

Ans – (C) 206

हड्डी को हड्डी से परस्पर कौन जोड़ता है ?​

Aउपोस्थि
Bस्नायु (Ligament)
Cकण्डरा (Tendon)
Dएक नई छोटी हड्डी

Ans – (B) स्नायु (Ligament)

मनुष्य के शरीर में पसलियों की कुल संख्या कितनी होती है ?​

A20
B22
C24
D28

Ans – (C) 24

मानव शरीर का सबसे कठोर पदार्थ कौन सा है ?​

Aनाखून
Bदंत धातु
Cदंतवल्क (इनैमल)
Dअस्थि

Ans – (C) दंतवल्क (इनैमल)

मानव शरीर में कितनी मांसपेशियां पाई जाती है?​

A308
B560
C639
D602

Ans – (C) 639

मानव मस्तिष्क लगभग कितने ग्राम का होता है?​

A1350
B1250
C950
D1650

Ans – 1350

मानव शरीर में सबसे मजबूत मांसपेशियां कहाँ की होती है?​

Aजबड़े में
Bहाथों में
Cगर्दन में
Dजांघ में

Ans – (A) जबड़े में

मानव शरीर की सबसे छोटी तथा सबसे बड़ी अस्थि क्रमशः है​

Aस्टेपिज एवं फीमर
Bमेरुरज्जु एवं स्टेपिज
Cअलना एवं रेडियस अलना
Dमेरुरज्जु एवं फीमर

Ans – (A) स्टेपिज एवं फीमर

नवजात शिशुओं में हड्डियों की संख्या लगभग कितनी होती है?​

A208
B300
C380
D200

Ans – (B) 300

ओसिन (Ossein) नामक प्रोटीन किसमें पाया जाता है?​

Aअस्थियों में
Bबालों में
Cनाखून में
Dइनमें से कोई नहीं

Ans – (A) अस्थियों में

एक वयस्क मनुष्य के कशेरुक दंड (vertebral column) या रीढ़ की हड्डी में कितनी हड्डियां होती है?​

A12
B30
C26
D40

Ans – (C) 26

अलना नामक हड्डी कहाँ पाई जाती है ?​

Aटाँग
Bखोपड़ी
Cभुजा
Dजांघ

Ans – (C) भुजा

शल्यक्रिया में ऑर्थोप्लास्टी (Arthroplasty) क्या है?​

Aरूधिर आधान (Blood Transfusion)
Bकूल्हे के जोड़ का प्रतिस्थापन (Hip Joint Replacement)
Cओपेन हार्ट सर्जरी
Dगुर्दा प्रत्यारोपण (Kidney Transplant)

Ans – (B) कूल्हे के जोड़ का प्रतिस्थापन (Hip Joint Replacement)

अक्षीय (Axial) कंकाल में कितनी हड्डियाँ होती हैं?​

A126
B80
C206
D56

Ans – (B) 80

ओडोंटोलॉजी (Odontology) निम्नलिखित में से किसका अध्ययन है?​

Aहड्डियों
Bदांतो
Cमस्तिष्क
Dलिवर

Ans – (B) दांतो

बुढापा में मनुष्य की हड्डियाँ क्यों कमजोर हो जाती है ?​

Aकैल्शियम की कमी से
Bकोबाल्ट की कमी से
Cलोहे की कमी से
Dआयोडीन की कमी से

Ans – (A) कैल्शियम की कमी से

मनुष्य में कितने दाँत दो बार निकलते हैं ?​

A16
B12
C20
D32

Ans – (C) 20

निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व मानव शरीर में सर्वाधिक पाया जाता है ?​

Aनाइट्रोजन
Bकार्बन
Cकैल्शियम
Dऑक्सीजन

Ans – (D) ऑक्सीजन

“ऑस्टियोसाइट” पाए जाते है ?​

ABlood में
BBone में
CLymphatic में
DKidney में

Ans – (B) Bone में

अस्थियों को मांसपेशियों से आपस में कौन जोड़ता है ?​

Aस्नायु (Ligament)
Bकण्डरा (Tendon)
Cउपोस्थि
Dएक नई छोटी पेशी

Ans – (B) कण्डरा (Tendon)

ह्यूमरस अस्थि कहाँ पायी जाती है?​

Aपिण्डली
Bऊपरी भुजा
Cअग्र भुजा
Dजांघ

Ans – (B) ऊपरी भुजा

ऑस्टियोलॉजी (Osteology) किसका अध्ययन है?​

Aहड्डियाँ का
Bउत्सर्जन तंत्र का
Cतंत्रिका तंत्र का
Dपरिसंचरण तंत्र का

Ans – (A) हड्डियाँ का

घुटने की हड्डी को किस नाम से जाना जाता है ?​

Aफिबुला
Bटिबिया
Cफेलेंजेज
Dपटेला

Ans – (D) पटेला

कोन्ड्रोसाइट्स (Chondrocytes) पाए जाते हैं?​

Aरक्त (Blood) में
Bलसीका (Lymphatic) में
Cउपास्थि (Cartilage) में
Dइनमें से कोई नहीं

Ans – (C) उपास्थि (Cartilage) में

नाखून काटते समय दर्द नहीं होता क्योंकि​

Aनाखून शरीर का बेकार हिस्सा है
Bनाखून कैल्शियम फॉस्फेट के बने होते हैं
Cनाखून मृत कोशिकाओं के द्रव्य द्वारा बने रहते हैं, जिनमें रक्त संचरण नहीं होता है
Dइनमें से कोई नहीं

Ans – (C) नाखून मृत कोशिकाओं के द्रव्य द्वारा बने रहते हैं, जिनमें रक्त संचरण नहीं होता है

फिबुला एवं टिबिया नामक हड्डी किसमें पायी जाती है?​

Aभुजा में
Bमुँह में
Cटाँग में
Dखोपड़ी में

Ans – (C) टाँग में

मनुष्य की खोपड़ी में कुल कितनी हड्डियाँ होती हैं?​

A24
B29
C33
D40

Ans – (B) 29

किस अम्ल के मांसपेशियों में जमा होने के कारण मनुष्य को थकान महसूस होती है?​

Aलैक्टिक अम्ल
Bपाइरुविक अम्ल
Cसाइट्रिक अम्ल
Dयूरिक अम्ल

Ans – (A) लैक्टिक अम्ल

उपांगीय (Appendicular) कंकाल में कितनी हड्डियाँ होती हैं?​

A126
B80
C206
D60

Ans – (A) 126

“युस्टोकी नलिका” मानव शरीर के किस भाग में अवस्थित होती है ?​

Aकान
Bआँख
Cनाक
Dगला

Ans – (A) कान

मानव हड्डी का मुख्य घटक क्या है?​

Aफॉस्फोरस
Bजिंक/जस्ता
Cआयरन
Dकैल्शियम

Ans – (D) कैल्शियम

अस्थियों एवं दांतो के निर्माण के लिए, निम्नलिखित में से किनकी आवश्यकता होती है ?​

Aकैल्शियम और सोडियम की
Bसोडियम और कैल्शियम की
Cलौह और कैल्शियम की
Dकैल्शियम और फॉस्फोरस की

Ans – (D) कैल्शियम और फॉस्फोरस की

मानव शरीर के किस अंग में लसिका कोशिकाएँ (Lymphatic Cells) बनती हैं ?​

Aतिल्ली
Bयकृत
Cअग्न्याशय
Dदीर्घ अस्थि

Ans – (D) दीर्घ अस्थि
 

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top