History Quiz : Important Battles in Indian History)

फ्रेंड्स इस पोस्ट में अभी हमलोग भारतीय इतिहास में प्राचीन भारत से लेकर अब तक जितने भी महत्वपूर्ण युद्ध लड़े गए हैं, उनसे से संबंधित प्रश्न-उत्तर को देखने वाले हैं। भारत इतिहास के प्रमुख युद्ध (History Quiz : Important Battles in Indian History) से संबंधित कुल 25 प्रश्न नीचे दिए गए हैं जो आपके सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण हैं। तो आप इनमें से कितना सही कर पाते हैं वह स्कोर कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर कीजिएगा।

कारगिल युद्ध किस वर्ष लड़ा गया?​

A1997
B1998
C1999
D2001

उत्तर : (C) कारगिल युद्ध 1999 ई० में भारत और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में पाकिस्तानी सैनिक बुरी तरह पराजित हुए थे।

तराइन का प्रथम युद्ध निम्नलिखित में से किनके बीच हुआ था?​

Aमहमूद गजनवी और पृथ्वीराज चौहान
Bमुहम्मद गौरी और पृथ्वीराज चौहान
Cपृथ्वीराज चौहान और अल्लाउद्दीन खिलजी
Dपृथ्वीराज चौहान और मुहम्मदशाह

उत्तर : (B) तराइन का प्रथम युद्ध 1191 ई० में मुहम्मद गौरी और पृथ्वीराज चौहान के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में मुहम्मद गौरी की हार हुई थी।

प्रथम भारत-पाक युद्ध कब लड़ा गया?​

A1948
B1957
C1965
D1971

उत्तर : (C) प्रथम भारत-पाक युद्ध 1965 में लड़ा गया था। जिसमें पाकिस्तान की हार हुई थी।

तालीकोटा का युद्ध कब लड़ा गया?​

A1560
B1565
C1576
D1605

उत्तर : (B) तालीकोटा का युद्ध 1565 ई० में लड़ा गया था। इस युद्ध में एक तरफ विजयनगर तो दूसरी तरफ इसके विरोधी महासंघ में अहमदनगर, बीजापुर, गोलकुंडा और बीदर शामिल थे। इसी युद्ध के साथ ही विजयनगर साम्राज्य का पतन हो जाता है। तालीकोटा युद्ध को राक्षसी-तांगड़ी का युद्ध या बन्नीहट्टी का युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।

हल्दीघाटी का युद्ध कब लड़ा लड़ा गया?​

A1576
B1578
C1565
D1580

उत्तर : (A) हल्दीघाटी का युद्ध 1576 ई० में अकबर और महाराणा प्रताप के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में महाराणा प्रताप हार गए। महाराणा प्रताप के घोड़े का नाम चेतक था।

वांडिवाश का युद्ध (1760) किनके मध्य हुआ?​

Aअंग्रेजों एवं फ्रांसीसियों के बीच
Bअंग्रेजों एवं पुर्तगालियों के बीच
Cअंग्रेजों एवं मराठों के बीच
Dइनमें से कोई नहीं

उत्तर : (A) वांडिवाश का युद्ध 1760 ई० में अंग्रेजों एवं फ्रांसीसियों के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में फ्रांसीसियों की पराजय हुई।

बक्सर का युद्ध कब लड़ा गया?​

A1764
B1766
C1767
D1799

उत्तर : (A) बक्सर का युद्ध 1764 ई० में लड़ा गया। इस युद्ध में एक तरफ अंग्रेजी सेनापति कैप्टन मुनरो तथा दूसरी तरफ मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय, अवध का नवाब शुजाउद्दौला एवं मीर कासिम थे। इस युद्ध में अंग्रेजों ने इन सभी को पराजित कर दिया था।

प्रसिद्ध दस राजाओं का युद्ध ‘दसराज्ञ युद्ध’ किस नदी के तट पर लड़ा गया था?​

Aकावेरी
Bवितस्ता
Cविपासा
Dपुरुषणी

उत्तर : (D) ‘दसराज्ञ युद्ध’ जिसका उल्लेख ऋग्वेद के 7वें मंडल में है। यह युद्ध पुरुषणी नदी के तट पर सुदास एवं दस जनों के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में सुदास विजयी हुआ था। पुरुषणी नदी वर्तमान रावी नदी का प्राचीन नाम है।

किसने चौसा की लड़ाई (1539) में हुमायूँ को पराजित किया था?​

Aशिवजी
Bमहाराणा प्रताप
Cशेरशाह सूरी
Dइनमें से कोई नहीं

उत्तर : (C) चौसा का युद्ध 1539 ई० में शेरशाह सूरी ने हुमायूँ को हराया था।

हाइडेस्पीज या वितस्ता का युद्ध 326 ई०पू० में किन-किन शासकों के बीच हुआ था?​

Aसिकन्दर एवं आम्भी के बीच
Bचन्द्रगुप्त मौर्य एवं धनानंद के बीच
Cसिकन्दर एवं पोरस के बीच
Dसेल्युकस निकेटर एवं चन्द्रगुप्त मौर्य के बीच

उत्तर : (C) हाइडेस्पीज या वितस्ता का युद्ध 326 ई०पू० में वितस्ता नदी (वर्तमान झेलम) के किनारे सिकन्दर महान तथा पंजाब के राजा पोरस के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में राजा पोरस की हार हुई थी।

पानीपत का प्रथम युद्ध कब हुआ?​

A1529 ई०
B1526 ई०
C1527 ई०
D1528 ई०

उत्तर : (B) पानीपत का प्रथम युद्ध 21 अप्रैल, 1526 को मुगल बादशाह बाबर तथा इब्राहिम लोदी के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में बाबर ने इब्राहिम लोदी को हराकर भारत में एक नए वंश मुगल वंश की स्थापना की।

दक्षिणी भारत का ‘तक्कोलम का युद्ध’ किनके बीच लड़ा गया था?​

Aचोल एवं राष्ट्रकूटों के बीच
Bचोल एवं पांड्यों के बीच
Cचोल एवं होयसल के बीच
Dचोल एवं उत्तर चालुक्यों के बीच

उत्तर : (A) तक्कोलम का युद्ध 949 ईसवी में चोल एवं राष्ट्रकूटों के मध्य लड़ा गया था जिसमें चोल बुरी तरह पराजित हुए थे।

कन्नौज का युद्ध कब लड़ा गया?​

A1540
B1533
C1539
D1556

उत्तर : (A) कन्नौज का युद्ध शेरशाह सूरी तथा हुमायूं के बीच 1540 ई० में लड़ा गया था। इस युद्ध में शेरशाह सूरी ने हुमायूँ को पराजित कर एक बार फिर से दिल्ली पर अफगान सत्ता की स्थापना की

भारत-चीन युद्ध कब लड़ा गया?​

A1962
B1964
C1965
D1999

उत्तर : (A) भारत-चीन युद्ध जो कि भारत चीन सीमा विवाद के रूप में भी जाना जाता है। यह युद्ध भारत और चीन के बीच में से 1962 ई० में हुआ था। यह युद्ध लगभग एक महीने तक चला था फिर युद्ध विराम की घोषणा कर दी गई। इस युद्ध में भारत को अपने कुछ हिस्से चीन को देना पड़ा।

तराइन का द्वितीय युद्ध कब लड़ा गया-​

A1191 ई०
B1192 ई०
C1194 ई०
D1195 ई०

उत्तर : (B) तराइन का द्वितीय युद्ध 1192 ई० में मुहम्मद गौरी तथा पृथ्वीराज चौहान के बीच लड़ा गया। जिसमें मुहम्मद गौरी विजयी रहा।

धरमत का युद्ध (1658) निम्न में से किनके बीच लड़ा गया था?​

Aबाबर और अफगान
Bअहमदशाह दुर्रानी और मराठा
Cमुहम्मद गौरी और जयचंद
Dऔरंगजेब और दारा शिकोह

उत्तर : (D) धरमत का युद्ध 1658 में औरंगजेब और दारा शिकोह के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में दारा शिकोह पराजित हुआ।

भारत और पाक का वह युद्ध जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश एक स्वतंत्र देश बना, कब लड़ा गया था?​

A1966
B1971
C1975
D1981

उत्तर : (B) भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरी बार 1971 ई० में युद्ध हुआ। जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश एक स्वतंत्र देश बना। इस युद्ध में पाकिस्तान बुरी तरह पराजित हुआ था।

चंदेरी का युद्ध किनके मध्य हुआ?​

Aबाबर और इब्राहिम लोदी के मध्य
Bबाबर और राणा सांगा के मध्य
Cबाबर और मेदनीराय के मध्य
Dबाबर और अफगानों के मध्य

उत्तर : (C) चंदेरी का युद्ध 1528 ई० में बाबर और मेदनीराय के मध्य हुआ था। इस युद्ध में बाबर विजयी रहा।

प्लासी का युद्ध (1757) किसके बीच लड़ा गया?​

Aसिराजुद्दौला एवं मीर कासिम
Bअंग्रेजों एवं सिराजुद्दौला
Cफ्रांसीसियों एवं अंग्रेजों के बीच
Dइनमें से कोई नहीं

उत्तर : (B) प्लासी का युद्ध 1757 ई० में अंग्रेजों तथा बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व राबर्ट क्लाइव ने किया था। इस युद्ध में अंग्रेजों ने सिराजुद्दौला को परास्त कर दिया और इसी के साथ बंगाल पर मुस्लिम शासन समाप्त हुआ और भारत में अंग्रेजी शासन की नींव पड़ी।

घाघरा का युद्ध कब लड़ा गया?​

A1556
B1530
C1540
D1529

उत्तर : (D) घाघरा का युद्ध 1529 ई० में बाबर और अफगानों के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में बाबर ने अफगानों को हरा दिया।

पानीपत की दूसरी लड़ाई (1556) निम्नलिखित में से किसके बीच हुई थी?​

Aबाबर और इब्राहिम लोदी
Bअकबर और हेमू
Cअहमदशाह अब्दाली और मराठा
Dसिकंदर और आदिलशाह

उत्तर : (B) पानीपत की दूसरी लड़ाई 1556 ई० में अकबर और हेमू के बीच हुई थी। इस युद्ध में अकबर ने हेमू को हराया।

वैहिन्द का युद्ध निम्नलिखित में से किनके बीच लड़ा गया था?​

Aमहमूद गजनवी एवं और जयपाल
Bमहमूद गजनवी और आनंदपाल
Cमुहम्मद गौरी और जयचंद
Dमुहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान

उत्तर : (B) वैहिन्द का युद्ध 1008 ई. में महमूद गजनवी और आनंदपाल के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में महमूद गजनवी विजयी रहा था।

खानवा का युद्ध में बाबर ने किसे हराया था?​

Aअफगानों को
Bमेदनीराय को
Cराणा सांगा को
Dइब्राहिम लोदी को

उत्तर : (C) खानवा का युद्ध (1527 ई०) में बाबर ने राणा सांगा को हराया था।

चंदवार का युद्ध 1194 ई० में किसके मध्य हुआ?​

Aमुहम्मद गौरी एवं पृथ्वीराज चौहान
Bभीम II एवं मुहम्मद गौरी
Cमुहम्मद गौरी एवं जयचंद
Dइनमें से कोई नहीं

उत्तर : (C) चंदवार का युद्ध 1194 ई० में मुहम्मद गौरी और जयचंद के बीच हुआ था। इस युद्ध में मुहम्मद गौरी ने जयचंद को हरा दिया था।

पानीपत की तीसरी लड़ाई (1761) किनके बीच हुई थी।​

Aबाबर और इब्राहिम लोदी
Bऔरंगजेब और तैमूर
Cअहमदशाह अब्दाली और मराठा
Dअकबर और हेमू

उत्तर : (C) पानीपत की तीसरी लड़ाई 1761 ई० में अहमदशाह अब्दाली तथा मराठों के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में अहमदशाह अब्दाली विजयी रहा।
 

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top