Maurya Empire Important Question-Answer in Hindi

Maurya Empire Important Question-Answer in Hindi इससे पहले के एक पोस्ट मगध साम्राज्य के उत्कर्ष में हमलोग पढ़ चुके हैं कि भगवान बुद्ध के जन्म के पूर्व लगभग छठीं शताब्दी ई०पू० में भारत वर्ष 16 महाजनपदों में बंटा हुआ था, जिसमें सर्वाधिक शक्तिशाली मगध महाजनपद था।

मगध पर शासन करने वाले प्रमुख राजवंश थे – बृहद्रथ वंश, हर्यक वंश, शिशुनाग वंश, नंद वंश, मौर्य वंश तथा शुंग वंश।

मौर्य साम्राज्य का संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य (322-298 ई०पू) था। इन्होंने अपने गुरु चाणक्य अथवा कौटिल्य/विष्णुगुप्त की मदद से नंद वंश के अंतिम शासक धनानंद को हराकर मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी। चाणक्य बाद में चन्द्रगुप्त मौर्य के प्रधानमंत्री बने। इनके द्वारा लिखी गई प्रसिद्ध पुस्तक अर्थशास्त्र है, जिसका संबंध राजनीति से है। चन्द्रगुप्त मौर्य जैन धर्म को मानते थे। अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में चन्द्रगुप्त मौर्य ने जैन साधु भद्रबाहु से जैन धर्म की दीक्षा ग्रहण कर श्रवणबेलगोला (मैसूर, कर्नाटक) में स्थित चन्द्रगिरि पहाड़ी पर लगभग 298 ई०पू० में उपवास के द्वारा शरीर त्याग दिया।

चन्द्रगुप्त मौर्य का उत्तराधिकारी उसका पुत्र बिन्दुसार हुआ, जो 298 ई०पू० में मगध की राजगद्दी पर बैठा। बिन्दुसार अमित्रघात (शत्रु विनाशक) के नाम से जाना जाता था। सम्राट अशोक बिन्दुसार का पुत्र तथा उत्तराधिकारी था, जो 269 ई०पू० में मगध की राजगद्दी पर बैठा। मौर्य वंश का अंतिम शासक बृहद्रथ था। इसकी हत्या इसके सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने 185 ई०पू० में कर दी और मगध पर एक नया वंश शुंग वंश की नींव डाली। इस प्रकार मगध पर मौर्य वंश (322-185 ई०पू०) का कुल 137 वर्षों तक शासन रहा।

तो नमस्कार दोस्तों, आप सभी का स्वागत है। आज के इस पोस्ट में हमलोग मौर्य साम्राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर Maurya Empire Important Question-Answer in Hindi को देखने वाले हैं। जैसा कि आपलोग जानते हैं कि मौर्य काल प्राचीन भारतीय इतिहास (Ancient Indian History) के अंतर्गत आता है और इस टॉपिक से Related Questions को अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिया जाता है।

मौर्य साम्राज्य हरेक एग्जाम जैसे- UPSC, MPPSC, BPSC, REET, CTET, NET, CAT, UPSC, MPPSC, BPSC, SSC, Railway and Others के लिए काफी महत्वपूर्ण है। फ्रेंड्स इस Maurya Empire Important Question-Answer in Hindi में कुल 35 Question का Quiz दिया गया है। आप इस Quiz को ध्यानपूर्वक खेलिए और जिस Question का भी उत्तर आपको पता नहीं हो उसे याद कर लीजिएगा।

Maurya Empire Important Question-Answer in Hindi​

1. मौर्य वंश के तत्काल बाद किस वंश ने आकर मगध राज्य पर शासन किया?​

Aनंद वंश
Bशुंग वंश
Cकण्व वंश
Dसातवाहन वंश

उत्तर : (B) अंतिम मौर्य सम्राट बृहद्रथ की हत्या करके पुष्यमित्र शुंग द्वारा 185 ईसा पूर्व में शुंग वंश की स्थापना की गई।

2. सांची का स्तूप किस कला व मूर्तिकला का निरूपण करता है?​

Aजैन
Bबौद्ध
Cईसाई
Dमुस्लिम

उत्तर : (B) सांची का स्तूप जो कि मध्य प्रदेश में है, यह बौद्ध कला व मूर्तिकला का निरूपण करता है। इसका निर्माण सम्राट अशोक ने करवाया था।

3. ‘इंडिका’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?​

Aफाह्यान
Bह्वेनसांग
Cइतसिंग
Dमेगस्थनीज

उत्तर : (D) ‘इंडिका’ नामक पुस्तक के लेखक मेगस्थनीज हैं। इस पुस्तक से मौर्यकालीन इतिहास पर प्रकाश पड़ता है।

4. कलिंग विजय के उपरांत अशोक महान ने निम्नलिखित किस धर्म को अपना लिया था?​

Aहिन्दू
Bजैन
Cबौद्ध
Dजुडिज्म

उत्तर : (C) बौद्ध

5. मौर्य वंश के शासन के दौरान ‘स्थानिक’ कौन था?​

Aजिला प्रशासक
Bनगर प्रशासक
Cग्राम प्रशासक
Dप्रांतीय प्रशासक

उत्तर : (A) मौर्य वंश के शासन के दौरान ‘स्थानिक’ जिला प्रशासक होता था।

6. बिन्दुसार के शासन के दौरान अशांति कहां थी?​

Aउज्जैन
Bस्वर्णगिरि
Cतक्षशिला
Dवैशाली

उत्तर : (C) चन्द्रगुप्त मौर्य के उत्तराधिकारी एवं उसके पुत्र बिन्दुसार के शासनकाल में ‘तक्षशिला’ में विद्रोह हुआ था। बिन्दुसार ने विद्रोहियों को कुचलने के लिए अशोक को तक्षशिला भेजा था।

7. निम्नलिखित अभिलेखों में से किसमें अशोक का नामोल्लेख हुआ है?​

Aगुर्जरा में
Bब्रह्मगिरि में
Cसारनाथ में
Dअहरौरा में

उत्तर : (A) मास्की एवं गुर्जरा अभिलेख में अशोक का नाम अशोक मिलता है।

8. अशोक ने किस बौद्ध साधु से प्रभावित होकर बौद्ध धर्म अपनाया?​

Aब्रह्मगुप्त
Bविष्णुगुप्त
Cउपगुप्त
Dबृहद्रथ

उत्तर : (C) उपगुप्त

9. मौर्य साम्राज्य की स्थापना किसने की?​

Aबिम्बिसार
Bचन्द्रगुप्त-II
Cचन्द्रगुप्त मौर्य
Dअशोक

उत्तर : (C) मौर्य साम्राज्य की स्थापना चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने गुरु चाणक्य की सहायता से नंद वंश के अंतिम शासक धनानंद को हराकर की थी। चन्द्रगुप्त मौर्य मगध की गद्दी पर 322 ई०पू० में बैठा था।

10. निम्नलिखित में से अशोक का उत्तराधिकारी कौन था?​

Aकुणाल
Bराहुल
Cबिन्दुसार
Dइनमें से कोई नहीं

उत्तर : (A) पुराणों और बौद्ध ग्रंथ दिव्यावदान के अनुसार, अशोक का उत्तराधिकारी कुणाल था। बिन्दुसार अशोक के पिता थे तथा राहुल गौतम बुद्ध के पुत्र थे।

11. चाणक्य को और अन्य किस नाम से जाना जाता था?​

Aश्रीगुप्त
Bसमुद्रगुप्त
Cचन्द्रगुप्त
Dविष्णुगुप्त

उत्तर : (D) चाणक्य को इतिहास में विष्णुगुप्त तथा कौटिल्य के नाम से जाना जाता है।

12. अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए किसको श्रीलंका भेजा था?​

Aमहेन्द्र
Bसंघमित्रा
Cमिनेण्डर
DA और B दोनों

उत्तर : (D) अशोक बौद्ध धर्म का समर्थक था। उसने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए अनेक भिक्षुओं को नियुक्त किया था। इसी क्रम में उसने अपने पुत्र महेन्द्र और पुत्री संघमित्रा को श्रीलंका में बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए भेजा था।

13. कौटिल्य के ‘अर्थशास्त्र’ में किस पहलू पर प्रकाश डाला गया है?​

Aधार्मिक जीवन
Bआर्थिक जीवन
Cसामाजिक जीवन
Dराजनीतिक नीतियाँ

उत्तर : (D) राजीनीतिक नीतियाँ

14. मौर्य साम्राज्य में प्रचलित मुद्रा का नाम क्या था?​

Aदीनार
Bतोल
Cपण
Dइनमें से कोई नहीं

उत्तर : (C) मौर्य साम्राज्य में प्रचलित मुद्रा का नाम पण था। मौर्य काल में सिक्के सोने, चांदी तथा तांबे के बने होते थे। इन सिक्को को ‘निष्क’ और ‘सुवर्ण’ कहा जाता था।

15. प्रसिद्ध यूनानी राजदूत मेगास्थनीज भारत में किसके दरबार में आए थे?​

Aचन्द्रगुप्त मौर्य
Bबिन्दुसार
Cअशोक
Dहर्षवर्धन

उत्तर : (A) प्रसिद्ध यूनानी राजदूत मेगस्थनीज जो कि सेल्युकस निकेटर के राजदूत थे, चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में आए थे।

16. ‘अर्थशास्त्र’ की रचना किसने की थी?​

Aकौटिल्य
Bपुष्यमित्र
Cधनानंद
Dबिम्बिसार

उत्तर : (A) प्रसिद्ध ग्रंथ ‘अर्थशास्त्र’ की रचना कौटिल्य (चाणक्य) ने की थी। ‘अर्थशास्त्र’ का संबंध राजनीति से है। इस ग्रंथ से मौर्यकालीन शासन-प्रशासन की जानकारी प्राप्त होती है।

17. मौर्य काल के दौरान शिक्षा का सबसे प्रसिद्ध केंद्र निम्न में से कौन-सा था?​

Aवल्लभी
Bनालंदा
Cउज्जैन
Dतक्षशिला

उत्तर : (D) मौर्य काल में शिक्षा का सबसे प्रसिद्ध केंद्र, तक्षशिला था। यहां विश्व भर के लोग पढ़ने आते थे। यह वर्तमान इस्लामाबाद से कुछ ही दूरी पर पश्चिम में स्थित है। चन्द्रगुप्त मौर्य ने सैनिक शिक्षा, तक्षशिला से प्राप्त किया था। चाणक्य यहां का प्रसिद्ध आचार्य भी था।

18. सारनाथ में किस सम्राट का स्तम्भ है?​

Aअशोक
Bअकबर
Cशाहजहां
Dशेरशाह

उत्तर : (A) सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म अपनाने के बाद धर्म के प्रचार के लिए अनेक कार्य किए। भगवान बुद्ध से संबंधित स्थानों पर सम्राट द्वारा स्तंभ लेख एवं शिलालेख बनवाए गए। भारत का राजचिह्न सारनाथ स्थित अशोक के सिंह स्तंभ से ही लिया गया है। इसका निर्माण अशोक ने करवाया था।

19. सम्राट अशोक किसका पुत्र था?​

Aचन्द्रगुप्त मौर्य
Bबिन्दुसार
Cबिंबिसार
Dइनमें से कोई नहीं

उत्तर : (B) सम्राट अशोक बिन्दुसार का पुत्र एवं चन्द्रगुप्त मौर्य का पौत्र था।

20. अशोक के शिलालेख किस लिपि में खुदे हुए हैं?​

Aपालि
Bब्राह्मी
Cदेवनागरी लिपि
Dमगधी

उत्तर : (B) अशोक के अभिलेख ब्राह्मी लिपि में खुदे हुए हैं। वैसे तो अशोक के शिलालेखों में ब्राह्मी लिपि के अलावा खरोष्ठी, ग्रीक एवं अरमाइक लिपि का भी प्रयोग हुआ है। ग्रीक एवं अरमाइक लिपि का अभिलेख अफगानिस्तान से, खरोष्ठी लिपि का अभिलेख उत्तर पश्चिम पाकिस्तान से और शेष भारत से ब्राह्मी लिपि के अभिलेख मिले हैं।

21. अशोक का समकालीन तुरमय कहाँ का राजा था?​

Aमिश्र
Bसीरिया
Cमेसोडोनिया
Dकोरिंथ

उत्तर : (A) मिश्र का

22. किसके शासनकाल में डायमेकस भारत आया था?​

Aचन्द्रगुप्त मौर्य
Bबिन्दुसार
Cअशोक
Dकनिष्क

उत्तर : (B) डायमेकस नामक राजदूत बिन्दुसार के दरबार में आया था। इसे सीरियन नरेश एण्टियोकस ने भेजा था।

23. कलिंग युद्ध की विजय तथा क्षत्रियों का वर्णन अशोक के किस शिलालेख में है?​

Aपहला शिलालेख
Bदूसरा शिलालेख
Cबारहवाँ शिलालेख
Dतेरहवाँ शिलालेख

उत्तर : (D) कलिंग युद्ध की विजय एवं अशोक के हृदयपरिवर्तन की बात तथा क्षत्रियों का वर्णन अशोक के 13वें शिलालेख में मिलता है।

24. अशोक के अभिलेख को सर्वप्रथम किसने पढा?​

Aजेम्स प्रिंसक
Bजेम्स प्रिंसेप
Cजेम्स विलियम्स
Dइनमें से कोई नहीं

उत्तर : (B) अशोक के अभिलेख को सर्वप्रथम 1837 ई० में जेम्स प्रिंसेप ने पढ़ा था।

25. चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने अंतिम दिन कहाँ गुजारे?​

Aपाटलिपुत्र
Bश्रवणबेलगोला
Cकाशी
Dउज्जैन

उत्तर : (B) चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने जीवन के अंतिम दिनों में जैन साधु भद्रबाहु से दीक्षा ग्रहण करके उनके साथ श्रवणबेलगोला (मैसूर, कर्नाटक) चले गए और यहीं पर उन्होंने उपवास के द्वारा अपना शरीर त्याग दिया था। इसे जैन धर्म में संल्लेखना कहा गया है।

26. किस राजा की कहानी, मुद्राराक्षस नाटक का विषय है?​

Aचन्द्रगुप्त II
Bचन्द्रगुप्त मौर्य
Cजयचंद
Dचन्द्रपीड

उत्तर : (B) मुद्राराक्षस की रचना विशाखदत्त ने की थी। इस ग्रंथ से मौर्य इतिहास मुख्यतः चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन पर प्रकाश पड़ता है। इसमें चंद्रगुप्त मौर्य को ‘वृषल’ तथा ‘कुलहीन’ कहा गया है।

27. चंद्रगुप्त मौर्य का प्रसिद्ध गुरु चाणक्य निम्नलिखित में से किस विद्या केंद्र से संबंधित था?​

Aतक्षशिला
Bविक्रमशिला
Cनालंदा
Dवैशाली

उत्तर : (A) तक्षशिला

28. निम्नलिखित में से वह व्यक्ति कौन है, जिसका नाम ‘देवानाम प्रियदर्शी’ था?​

Aमहावीर
Bचन्द्रगुप्त
Cअशोक
Dगौतम बुद्ध

उत्तर : (C) मौर्य सम्राट अशोक का नाम ‘देवानाम प्रियदर्शी’ (देवताओं का प्रिय) था। सम्राट अशोक के अभिलेखों में उसे ‘देवानाम प्रियदर्शी’ तथा राजा आदि की उपाधियों से संबोधित किया गया है। मास्की एवं गुर्जरा अभिलेख में अशोक का नाम अशोक मिलता है।

29. प्रसिद्ध सांची स्तंभ किसके समय में बना था?​

Aकनिष्क
Bहर्षवर्धन
Cअशोक
Dबिन्दुसार

उत्तर : (C) सांची का स्तंभ अशोक ने बनवाया था।

30. कलिंग युद्ध किस वर्ष में हुआ था?​

A261 ई०पू०
B269 ई०पू०
C232 ई०पू
D240 ई०पू०

उत्तर : (A) अशोक ने अपने राज्याभिषेक (269 ई०पू०) के आठवें वर्ष यानी 261 ई०पू० में कलिंग पर आक्रमण किया था। इसका स्पष्ट साक्ष्य अशोक के 13वें शिलालेख में मिलता है।

31. मौर्य वंश का अंतिम शासक कौन था?​

Aचन्द्रगुप्त मौर्य
Bसुसीम
Cअशोक
Dबृहद्रथ

उत्तर : (D) मौर्य वंश का अंतिम शासक बृहद्रथ था। इसकी हत्या इसके सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने 185 ई०पू० में कर दी और मगध पर एक नए राजवंश की स्थापना की जिसे शुंग वंश के नाम से जाना जाता है।

32. चाणक्य किसका प्रधानमंत्री था?​

Aबिम्बिसार
Bचन्द्रगुप्त मौर्य
Cचन्द्रगुप्त द्वितीय
Dअशोक

उत्तर : (B) चाणक्य चन्द्रगुप्त मौर्य का प्रधानमंत्री था। चाणक्य की सहायता से ही चन्द्रगुप्त मौर्य ने विस्तृत मगध साम्राज्य की स्थापना की थी।

33. सांची का स्तूप किसने बनवाया?​

Aगौतम बुद्ध
Bखरगेन
Cअशोक
Dचन्द्रगुप्त मौर्य

उत्तर : (C) सांची का स्तूप का निर्माण सम्राट अशोक ने करवाया था।

34. किस स्थान के निकट प्रसिद्ध कलिंग युद्ध लड़ा गया था?​

Aउदयगिरि
Bबालासोर
Cधौली
Dबाराबांकी

उत्तर : (C) कलिंग युद्ध प्राचीन काल में ओडिशा राज्य में धौली नामक स्थान के निकट लड़ा गया था।

35. मौर्य काल में ‘सीता’ से क्या तात्पर्य है?​

Aऊसर भूमि
Bएक देवी
Cराजकीय भूमि से प्राप्त आय
Dएक धार्मिक संप्रदाय

उत्तर : (C) राजकीय भूमि से प्राप्त आय
 
पिछला संपादन:

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top