GK Quiz on Lakes of India

GK Quiz on Lakes of India (भारत की प्रमुख झीलों से संबंधित महत्ववपूर्ण प्रश्न)।

अष्टमुदी झील किस राज्य में स्थित है?​

Aतमिलनाडु
Bकेरल
Cआंध्र प्रदेश
Dइनमें से कोई नहीं

उत्तर : (B) अष्टमुदी झील भारत के केरल राज्य में स्थित है। इसका आकार आठ-भुजाओं वाला है, जिससे इसका नाम पड़ा है।

पुष्कर झील कहाँ अवस्थित है?​

Aराजस्थान
Bजम्मू व कश्मीर
Cउत्तर प्रदेश
Dपंजाब

उत्तर : (A) पुष्कर झील राजस्थान के अजमेर में स्थित है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस झील का निर्माण भगवान ब्रह्मा जी ने करवाया था। इस कारण झील के निकट ब्रह्मा जी का मंदिर भी बनाया गया है। पुष्कर झील में कार्तिक पूर्णिमा माह में पुष्कर मेला भी लगता है। ऐसा माना जाता है कि यहां स्नान करने पर त्वचा के सारे रोग दूर हो जाते हैं और त्वचा साफ सुथरी हो जाती है।

डल झील कहाँ है?​

Aअरुणाचल प्रदेश
Bसिक्किम
Cपंजाब
Dजम्मू-कश्मीर

उत्तर : (D) डल झील जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में स्थित है। यह जम्मू कश्मीर में वुलर झील के बाद दूसरी सबसे बड़ी झील है। जम्मू-कश्मीर में स्थित अन्य झीलें – शेषनाग झील, अनंतनाग झील, बैरिनाग झील, नागिन झील।

भारत में ताजे जल की सबसे बड़ी झील ‘वुलर’ झील किस राज्य में स्थित है?​

Aउत्तराखंड
Bहिमाचल प्रदेश
Cजम्मू-कश्मीर
Dउत्तर प्रदेश

उत्तर : (C) जम्मू-कश्मीर में

उत्तर-पूर्वी भारत की सबसे बड़ी झील ‘लोकटक’ किस राज्य में स्थित है?​

Aमिजोरम
Bमेघालय
Cमणिपुर
Dत्रिपुरा

उत्तर : (C) लोकटक झील मणिपुर राज्य में स्थित है। दुनिया में इसे तैरती हुई झील के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ नेशनल पार्क ‘केबुल लामजाओ नेशनल पार्क’ इसी झील पर स्थित है।

‘कोलेरू’ झील किस राज्य में स्थित है?​

Aकेरल
Bआंध्र प्रदेश
Cओडिशा
Dतमिलनाडु

उत्तर : (B) ‘कोलेरू’ झील आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित है। यह झील एक मीठे पानी का झील है।

मानस बल झील कहाँ है?​

Aअसम
Bजम्मू-कश्मीर
Cउत्तराखंड
Dसिक्किम

उत्तर : (B) जम्मू-कश्मीर में

चिल्का झील किस राज्य में स्थित है?​

Aराजस्थान
Bतमिलनाडु
Cआंध्र प्रदेश
Dओडिशा

उत्तर : (D) चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी एवं विश्व की दूसरी सबसे बड़ी समुद्री झील है। यह ओडिशा राज्य में स्थित है। यह 70 किलोमीटर लंबी तथा 30 किलोमीटर चौड़ी है।

विश्वप्रसिद्ध खारे जल की झील ‘सांभर’ किस राज्य में स्थित है?​

Aआंध्र प्रदेश
Bराजस्थान
Cगुजरात
Dमहाराष्ट्र

उत्तर : (B) सांभर झील राजस्थान में स्थित है। यह भारत की खारे पानी की सबसे बड़ी झील है। इस झील से बड़े पैमाने पर नमक का उत्पादन किया जाता है।

गोविंद सागर झील कहाँ स्थित है?​

Aपंजाब
Bहिमाचल प्रदेश
Cआंध्र प्रदेश
Dउत्तर प्रदेश

उत्तर : (B) गोविन्द सागर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित मानव-निर्मित झील है। इसका नाम सिखों के दशवें गुरु गोविन्द सिंह के नाम पर रखा गया है। यह झील सतलज नदी पर भाखड़ा बांध के निर्माण के कारण बनी थी।

राकसताल झील किस राज्य में स्थित है?​

Aउत्तराखंड
Bजम्मू-कश्मीर
Cहिमाचल प्रदेश
Dमहाराष्ट्र

उत्तर : (A) राकसताल, सातताल, नैनीताल, मालाताल, देवताल, नौकुछियाताल, खुरपाताल झील उत्तराखंड राज्य में स्थित है।

पुलिकट झील कहाँ है?​

Aआंध्र प्रदेश एवं तमिलनाडु
Bकेरल एवं तमिलनाडु
Cतमिलनाडु एवं कर्नाटक
Dगुजरात एवं महाराष्ट्र

उत्तर : (A) पूर्वी तट पर स्थित पुलिकट झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी लैगून झील है। इसका 84% भाग आंध्र प्रदेश में एवं 16% भाग तमिलनाडु में पड़ता है।

‘लोनार झील’ किस राज्य में स्थित है?​

Aमहाराष्ट्र
Bओडिशा
Cउत्तराखंड
Dराजस्थान

उत्तर : (A) लोनार झील महाराष्ट्र में स्थित है। यह एक खारे पानी की झील है। इसका निर्माण एक उल्का पिंड के पृथ्वी से टकराने के कारण हुआ था।

पिछोला झील किस राज्य में स्थित है?​

Aउत्तराखंड
Bराजस्थान
Cअसम
Dछत्तीसगढ़

उत्तर : (B) पिछोला झील राजस्थान के उदयपुर शहर में स्थित है। राजस्थान में स्थित अन्य झीलें – सांभर झील, जयसमंद झील, राजसमंद झील, फतेहसागर झील, डीडवाना झील।

भारत में मीठे पानी वाली सबसे बड़ी झील कौन-सी है?​

Aसांभर
Bलोकटक
Cवुलर
Dचिल्का

उत्तर : (C) भारत में मीठे पानी वाली सबसे बड़ी झील वुलर झील है। यह झील जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित है।

चोलामू झील कहाँ है?​

Aपश्चिम बंगाल में
Bअसम
Cअरुणाचल प्रदेश
Dसिक्किम

उत्तर : (D) चोलामू झील सिक्किम में स्थित है। यह भारत में सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित झील है। तीस्ता नदी का उद्गम यहीं से होता है।

‘वेम्बानद’ झील किस राज्य में स्थित है?​

Aकर्नाटक
Bकेरल
Cओडिशा
Dआंध्र प्रदेश

उत्तर : (B) केरल में

पेरियार झील किस राज्य में स्थित है?​

Aगोवा
Bतमिलनाडु
Cकेरल
Dतेलंगाना

उत्तर : (C) पेरियार झील भारत के केरल राज्य में स्थित है। यह एक कृत्रिम झील है। पेरियार नदी पर बने बांध के कारण यह अस्तित्व में आया है।

‘उमियम’ झील किस राज्य में स्थित है?​

Aमणिपुर
Bत्रिपुरा
Cमिजोरम
Dमेघालय

उत्तर : (D) मेघालय में

हैदराबाद एवं सिकंदराबाद के बीच कौन-सी झील स्थित है?​

Aगांधी सागर
Bराणा प्रताप सागर
Cजवाहर सागर
Dहुसैन सागर

उत्तर : (D) हुसैन सागर, तेलंगाना, भारत में एक कृत्रिम झील है जो हैदराबाद में है। यह हैदराबाद को अपने जुड़वां नगर सिकंदराबाद से अलग करती है।
 

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top