GK/GS (सामान्य अध्ययन) – for all Competitive Exams

1. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गठन के पश्चात इसके प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

(A) मुरली मनोहर जोशी
(B) लाल कृष्ण आडवाणी
(C) अटल बिहारी वाजपेयी
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer – (C)
भारतीय जनता पार्टी का गठन वर्ष 1980 में किया गया था। इसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी थे।

2. सर थॉमस रो इंग्लैंड के किंग जेम्स-I के आधिकारिक राजदूत के रूप में किस मुगल सम्राट के दरबार में आया था?

(A) औरंगजेब
(B) शाहजहाँ
(C) अकबर
(D) जहाँगीर

Answer – (D)
सर थॉमस रो इंग्लैंड के किंग जेम्स-I के आधिकारिक राजदूत के रूप में (1616 में) मुगल सम्राट जहाँगीर के दरबार में आया था। मुगल दरबार में आने वाला प्रथम अंग्रेज कैप्टन हॉकिन्स था जो जेम्स-I के राजदूत के रूप में 1609 ई. में जहाँगीर के दरबार में आया था।

3. साँची स्तूप की खोज किस वर्ष हुई थी?

(A) 1720
(B) 1818
(C) 1836
(D) 1958

Answer – (B)
साँची स्तूप मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है। इसका निर्माण सम्राट अशोक ने करवाया था। साँची स्तूप की खोज वर्ष 1818 ई. में अंग्रेज अधिकारी जनरल टेलर ने की थी।

4. 52वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1985 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? (GK/GS)

(A) संघ राज्य क्षेत्र
(B) दल-बदल
(C) आरक्षण बढ़ाना
(D) पंचायती राज

Answer – (B)
52वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1985 दल-बदल से संबंधित है। 52वें संशोधन, 1985 के द्वारा संविधान में 10वीं अनुसूची जोड़ी गई है, जिसमें दल-बदल से संबंधित प्रावधानों का उल्लेख है।

5. पेरियार राष्ट्रीय उद्यान किस जानवर के लिए प्रसिद्ध है?

(A) शेर
(B) हिरण
(C) बाघ
(D) हाथी

Answer – (D)
पेरियार राष्ट्रीय उद्यान जंगली हाथियों के लिए प्रसिद्ध है। यह केरल राज्य में स्थित है।

6. भारत की सबसे लंबी सहायक नदी कौन-सी है?

(A) सोन
(B) चंबल
(C) यमुना
(D) गंडक

Answer – (C)
भारत की सबसे लंबी सहायक नदी यमुना नदी (लंबाई- 1375 km) है। यह गंगा नदी की सहायक नदी है भारत की सबसे लंबी नदी गंगा (लंबाई- 2525 km) है। भारत की सबसे चौड़ी नदी ब्रह्मपुत्र नदी है। ब्रह्मपुत्र नदी की कुल लंबाई 2900 km है लेकिन यह भारत में सिर्फ 916 km ही बहती है।

7. हर्यक वंश का शासक अजातशत्रु किसका पुत्र था?

(A) उदायिन
(B) नागदशक
(C) अनिरुद्ध
(D) बिम्बिसार

Answer – (D)
हर्यक वंश का संस्थापक बिम्बिसार था। अजातशत्रु, बिम्बिसार का पुत्र था। अजातशत्रु को कुणिक के उपनाम से भी जाना जाता था। उदायिन, अजातशत्रु का पुत्र था। हर्यक वंश का अंतिम शासक उदायिन का पुत्र नागदशक था।

8. मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया की आधारशिला कब रखी गई थी?

(A) 1913
(B) 1905
(C) 1921
(D) 1924

Answer – (A)
गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई में स्थित है। इसकी आधारशिला वर्ष 1913 ई. में रखी गई थी। यह वर्ष 1924 ई. में बनकर तैयार हुआ। इसके वास्तुकार जार्ज विटेट थे। इस प्रवेशद्वार का निर्माण इंग्लैंड के राजा जार्ज पंचम और रानी मैरी के भारत आगमन (1911 में) की यादगार में हुआ था।

9. ब्रह्मगिरि वन्यजीव अभ्यारण्य किस राज्य में स्थित है?

(A) तमिलनाडु
(B) कर्नाटक
(C) मध्य प्रदेश
(D) ओडिशा

Answer – (B)
ब्रह्मगिरि वन्यजीव अभ्यारण्य कर्नाटक राज्य के कोडागू जिले में स्थित है।

10. ‘पर्ल ऑफ साइबेरिया’ किसे कहा जाता है?

(A) बैकाल झील
(B) करदा झील
(C) लिंकनबर झील
(D) ग्रेट बीयर झील

Answer – (A)
‘पर्ल ऑफ साइबेरिया’ बैकाल झील को कहा जाता है। बैकाल झील रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित एक मीठे पानी की झील है। बैकाल झील विश्व की सबसे प्राचीन और गहरी झील है।

11. बोर्रा गुफाएँ भारत के पूर्वी तट पर निम्नलिखित पहाड़ियों में से किस पहाड़ी पर स्थित है? (GK/GS)

(A) नागरी
(B) नल्लामाला
(C) हॉर्सले
(D) अनंतगिरि

Answer – (D)
बोर्रा गुफाएँ आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में अराकू घाटी के पास अनंतगिरि पहाड़ी पर स्थित है। इन्हें भारत की सबसे बड़ी प्राकृतिक गुफाओं में से एक माना जाता है। बोर्रा गुफाएँ की खोज 1807 ई. में विलियम किंग जॉर्ज नाम के एक शख्स ने की थी।

12. निम्नलिखित में से कौन भारत के आर्थिक सर्वेक्षण को प्रकाशित करता है?

(A) भारतीय सांख्यिकी संस्थान
(B) वित्त मंत्रालय
(C) राष्ट्रीय विकास परिषद
(D) वित्त संस्थान

Answer – (B)
आर्थिक मामलों के विभाग, भारत का वित्त मंत्रालय, केंद्रीय बजट से पहले हर साल संसद में आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करते हैं। यह मुख्य आर्थिक सलाहकार, वित्त मंत्रालय के मार्गदर्शन में तैयार किया जाता है।

13. गुप्त वंश का अंतिम शासक कौन था?

(A) बृहद्रथ
(B) कुमारगुप्त
(C) विष्णुगुप्त
(D) समुद्रगुप्त

Answer – (C)
गुप्त वंश की स्थापना श्रीगुप्त ने की थी। गुप्त वंश का अंतिम शासक विष्णुगुप्त था।

14. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौन-सा है?

(A) माउंट विन्सन मैसिफ
(B) माउंट कोस्यूस्को
(C) माउंट एलब्रुश
(D) माउंट मैकिन्ले

Answer – (B)
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट कोस्यूस्को (ऊंचाई- 2228 मी.) है। माउंट विन्सन मैसिफ (ऊंचाई- 5140 मी.) अंटार्कटिका की, माउंट एलब्रुश (ऊंचाई- 5642 मी.) यूरोप की तथा माउंट मैकिन्ले (ऊंचाई- 6194 मी.) उत्तरी अमेरिका की सर्वोच्च पर्वत शिखर है।

15. पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है–

(A) पश्चिम से पूर्व
(B) पूर्व से पश्चिम
(C) उत्तर से दक्षिण
(D) दक्षिण से उत्तर

Answer – (A)
पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है।

16. सूर्य के बाद पृथ्वी का सबसे निकटतम तारा कौन-सा है?

(A) रिगेल
(B) प्रॉक्जिमा सैन्टॉरी
(C) ध्रुव तारा
(D) साइरस

Answer – (B)
सूर्य के बाद पृथ्वी का सबसे निकटतम तारा प्रॉक्जिमा सैन्टॉरी है। पृथ्वी से इसकी दूरी 4.22 प्रकाश वर्ष है। (GK/GS)

17. ‘गुटेनबर्ग असम्बद्धता’ पृथ्वी के किन दो परतों के बीच है?

(A) क्रस्ट और मैंटल
(B) मैंटल और कोर
(C) आंतरिक और बाहरी कोर
(D) ऊपरी और निचला मैंटल

Answer – (B)

18. राजा रानी मंदिर किस राज्य में स्थित है?


(A) असम
(B) केरल
(C) ओडिशा
(D) तमिलनाडु

Answer – (C)
राजा रानी मंदिर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित है?

19. भारत में वैदिक सभ्यता किस नदी के किनारे विकसित हुई?

(A) नर्मदा
(B) ताप्ती
(C) गोदावरी
(D) सरस्वती

Answer – (D)

20. ‘झंडा गीत’ किसने लिखा है?


(A) बंकिम चन्द्र चटर्जी
(B) श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’
(C) मैथिली शरण गुप्त
(D) रविन्द्र नाथ टैगोर

उत्तर – (B)
झंडा गीत “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा” की रचना श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ ने की थी।
 

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top