RRB NTPC 2016 1,000 GK MCQs in Hindi (Part-1)

दोस्तों इस पोस्ट में अभी हमलोग RRB NTPC 2016 में पूछे गए सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण 1,000 प्रश्न का क्विज खेलेंगे। ये सभी के सभी प्रश्न आपके बहुत ही काम आने वाले हैं RRB NTPC-2019 के एग्जाम में। इस क्विज को हमलोग 20 पार्ट में खेलेंगे। यह पार्ट-1 है जिसमें टोटल 50 प्रश्न हैं। आप इनमें से कितना सही कर पाते हैं वह स्कोर कमेंट बॉक्स में जरूर बताइयेगा। आप इन सभी प्रश्नों का फ्री पीडीएफ भी डाऊनलोड कर सकते हैं इसके लिए आपको हमारे टेलीग्राम ग्रुप को जॉइन करना होगा। टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करने का लिंक इस पोस्ट के सबसे नीचे दिया हुआ है। आप वहां से जॉइन कर लीजिए। आइये थोड़ा-सा RRB NTPC-2019 का सिलेबस के बारे में जान लेते हैं कि कौन से सेक्टर से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे।

जैसा कि आपसभी को पता होगा RRB NTPC-2019 का एग्जाम दो चरणों में होगा। प्रथम चरण में सामान्य अध्ययन (General Studies), मैथेमेटिक्स (Mathematics) तथा रीजनिंग (General Intelligence/Reasoning) से प्रश्न पूछे जाएंगे। अगर प्रश्नों की संख्या की बात करें तो सामान्य अध्ययन से 40 प्रश्न, मैथेमेटिक्स से 30 प्रश्न तथा रीजनिंग से 30 प्रश्न होंगे। यानी कुल मिलाकर प्रथम चरण में आपसे 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। और इन 100 प्रश्नों को हल करने के लिए आपको 120 मिनट का समय दिया जाएगा। ये पूरा-पूरा का पूरा Computer Based Exam होगा। और ये सभी बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे अर्थात एक प्रश्न का उत्तर देने के लिए चार ऑप्शन होंगे।

सामान्य अध्ययन में इतिहास (History), भूगोल (Geography), भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity), अर्थशास्त्र (Economics), सामान्य विज्ञान (General Science) जिसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा जीव विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावे कुछ प्रश्न कला और संस्कृति, खेलकूद तथा विविध से भी पूछे जाएंगे। साथ ही Current Affairs से भी प्रश्न पूछे जाएंगे, हो सकता है सामान्य अध्ययन के कुल 40 प्रश्नों में से 10 से 15 प्रश्न Current Affairs से आपको देखने को मिल सकता है। इसलिए आपको Current Affairs पर भी बहुत ज्यादा फोकस करना है।

आर्किपेलेगो (Archipelago) क्या है?​

Aएक प्रकार का चर्च
Bएक वास्तुकार का वैकुंठ
Cभूमि और समुद्र का मिलान
Dद्वीपों का समूह, श्रृंखला, संघ या संग्रह

उत्तर : (D)

‘मोस्ट स्पेस टेलिस्कोप’ किस देश का है?​

Aरूस
Bभारत
Cकनाडा
Dअमेरिका

उत्तर : (C)

किस मुगल शासक ने ताजमहल बनवाया था?​

Aहुमायूं
Bअकबर
Cजहांगीर
Dशाहजहां

उत्तर : (D)

भारत का कौन सा राज्य जूट का सबसे बड़ा उत्पादक है?​

Aओडिशा
Bबिहार
Cझारखंड
Dपश्चिम बंगाल

उत्तर : (D)

DVD इसका एक उदाहरण है-​

Aआउटपुट डिवाइस
Bऑप्टिकल डिस्क
Cहार्ड डिस्क
Dसॉलिड-स्टेट स्टोरेज डिवाइस

उत्तर : (B)

प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) निम्नलिखित में से किस झील के मध्य में स्थित है?​

Aगोल्डन झील
Bअमृत सरोवर झील
Cसुखना झील
Dहरिके झील

उत्तर : (B)

शिग्मो क्या है?​

Aएक प्रकार की रंगोली
Bगोवा का वसंत ऋतु का महोत्सव
Cभगवान शिव के नामों में से एक
Dनीलगिरी की सबसे ऊंची चोटी

उत्तर : (B)

‘मुस्कुराते बुद्ध’ (स्माइलिंग बुद्धा) किसके लिए कोड नाम था?​

Aभारत द्वारा 1974 में किये गए पोखरण I परमाणु परीक्षण
Bभारत द्वारा 1998 में किये गए पोखरण II परमाणु परीक्षण
C2013 में उत्तराखंड में बादल फटने के बाद राहत एवं बचाव अभियान
D2015 में नेपाल में भूकंप के बाद राहत और बचाव अभियान

उत्तर : (A)

मानव शरीर में दो हड्डियां आपस में कैसे जुड़ी रहती है?​

Aजोड़ों से
Bछोटी हड्डियों से
Cमांसपेशियों से
Dअस्थि-बंध (लिगामेंट्स) से

उत्तर : (D)

भूटान की राजभाषा कौन-सी है?​

Aहिंदी
Bअंग्रेजी
Cखमेर
Dजोंगखा

उत्तर : (D)

मेक इन इंडिया का प्रतीक (Logo) किसका बना है?​

Aकोग्स (Cogs) से बने शेर
Bस्टील से बनी चील
Cखादी से बना बाघ
Dकपास से बना चक्र

उत्तर : (A)

प्रथम लोक सभा अध्यक्ष कौन थे?​

Aजी.वी. मावलंकर
Bएम. एन. कौल
Cसरदार हुकम सिंह
Dएम. ए. आयंगर

उत्तर : (A)

दाब का SI मात्रक क्या होता है?​

Aप्रति वर्ग सेंटीमीटर न्यूटन
Bन्यूटन – वर्ग मीटर
Cन्यूटन प्रति वर्ग मीटर
Dन्यूटन – वर्ग सेंटीमीटर

उत्तर : (C)

चलती लिफ्ट में व्यक्ति के वजन पर क्या असर होगा?​

Aघट जाएगा
Bबढ़ जाएगा
Cभार नहीं बदलेगा
Dबढ़ या घट सकता है

उत्तर : (D)

दबाव को किससे नापा जाता है?​

Aकिये गए कार्य
Bबल एवं दूरी
Cद्रव्यमान एवं घनत्व
Dबल एवं क्षेत्रफल

उत्तर : (D)

“चरक संहिता”, चिकित्सा की किस शाखा से संबंधित है?​

Aहोमियोपैथी
Bएलोपैथी
Cआयुर्वेद
Dयूनानी

उत्तर : (C)

चॉक का रासायनिक नाम क्या है?​

Aकैल्शियम नाइट्रेट
Bकैल्शियम कार्बोनेट
Cकैल्शियम सल्फेट
Dकैल्शियम फॉस्फाइड

उत्तर : (B)

दिल्ली का प्रसिद्ध लाल किला किसके शासनकाल में बनाया गया था?​

Aऔरंगजेब
Bजहांगीर
Cशाहजहां
Dअकबर

उत्तर : (C)

1998 में पोखरण में भारत द्वारा किये गए परमाणु परीक्षण का कोड क्या था?​

Aऑपरेशन विजय
Bऑपरेशन शक्ति
Cऑपरेशन काबूम
Dऑपरेशन डेजर्ट स्टॉर्म

उत्तर : (B)

बल की SI यूनिट क्या है?​

Aपास्कल
Bन्यूटन
Cकेल्विन
Dवोल्ट

उत्तर : (B)

पोखरण में किस वर्ष पहला परमाणु परीक्षण आयोजित किया गया था?​

A1971
B1972
C1974
D1975

उत्तर : (C)

मलेशिया के झंडे में, लाल और सफेद रंग की कितनी पट्टियां बारी-बारी से शामिल हैं?​

A12
B14
C16
D20

उत्तर : (B)

1969 में निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति अपोलो-11 अंतरिक्ष उड़ान के चालक दल में शामिल था?​

Aपोट कॉनरैड
Bएलन शेपर्ड
Cनील आर्मस्ट्रांग
Dयूरी गॉगरिन

उत्तर : (C)

‘स्ट्रेट ड्राइव’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?​

Aसुनील गावस्कर
Bविश्वनाथ आनंद
Cकपिल देव
Dप्रकाश पादुकोण

उत्तर : (A)

आम आदमी पार्टी का गठन किस वर्ष में किया गया था?​

A2009
B2010
C2012
D2013

उत्तर : (C)

एक लाइट बल्ब का फिलामेंट किससे बना होता है?​

Aतांबा
Bटैंटलम
Cटंगस्टन
Dप्लैटिनम

उत्तर : (C)

प्रसार भारती एक स्वायत्त (Autonomy) निकाय है, जिसके अंतर्गत आता है-​

Aऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन और बीएसएनएल
Bऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन दोनों
Cकेवल ऑल इंडिया रेडियो
Dकेवल दूरदर्शन

उत्तर (B)

ऑक्सीजन के संपर्क में आने से बचाने के लिए सोडियम धातु को किसके भीतर रखा जाता है?​

Aतेल
Bपानी
Cतरल हाइड्रोजन
Dकेरोसिन

उत्तर : (D)

‘फूलों की घाटी’ (Valley of Flowers) राष्ट्रीय उद्यान भारत के किस राज्य में है, जो UNESCO की विश्व धरोहर की सूची भी है और अपनी स्थानिक अल्पाइन फूलों और वनस्पतियों की विविधता वाले मैदान के लिए भी जाना जाता है?​

Aउत्तराखंड
Bकर्नाटक
Cसिक्किम
Dजम्मू-कश्मीर

उत्तर : (A)

लोकसभा में अधिकतम कितने सदस्य होते हैं, जो राज्यों के क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों से प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने जाते हैं?​

A525
B530
C550
D545

उत्तर : (B)

स्टेनलेस स्टील का अविष्कार किसने किया था?​

Aजोसेफ अस्प्दीन
Bजेम्स डाइसन
Cहैरी ब्रियरली
Dविलियम होवाई लिवेन्स

उत्तर : (C)

ग्राफीन क्या है?​

Aएक पौराणिक जानवर
Bएक संक्रमित घाव
Cकार्बन का अपरूप
Dएक लोकप्रिय ग्राफिक्स सॉफ्टवेयर

उत्तर : (C)

भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना कब की गई थी?​

A1935
B1947
C1950
D1952

उत्तर : (C)

पानीपत के तीसरे युद्ध में अहमद शाह अब्दाली से किसने युद्ध किया था?​

Aलोदी
Bमराठा
Cखिलजी
Dमुगल

उत्तर : (B)

शिक्षा का अधिकार कब मौलिक अधिकार बना?​

Aअप्रैल, 2004
Bअप्रैल, 2008
Cअप्रैल, 2010
Dअप्रैल, 2012

उत्तर : (C)

एक मानव जीभ में औसतन कितनी स्वाद कलिकाएँ मौजूद होती है?​

A2000 से 8000
B50000 से 100000
C1 मिलियन से 10 मिलियन
D10 मिलियन से अधिक

उत्तर : (A)

निम्नलिखित में से कौन-सा कृत्रिम पैर है?​

Aजयपुर फुट
Bक्रो फुट
Cटेंडर फुट
Dएथलीट्स फुट

उत्तर : (A)

सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता क्या थी?​

Aईंट के बने भवन
Bप्रशासनिक प्रणाली
Cवस्तु विनिमय प्रणाली
Dस्थानीय परिवहन प्रणाली

उत्तर : (A)

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 की मेजबानी कौन करने वाला है?​

Aइंग्लैंड
Bवेल्स
Cदक्षिण अफ्रीका
Dइंग्लैंड एवं वेल्स

उत्तर : (D)

एक नवजात शिशु के शरीर में कितनी हड्डियां होती है?​

A206
B270
C350
D211

उत्तर : (C)

निम्न में से किस राज्य में प्रतिवर्ष ‘लोसांग महोत्सव’ आयोजित किया जाता है?​

Aउत्तर प्रदेश
Bनागालैंड
Cउत्तराखंड
Dसिक्किम

उत्तर : (D)

अंतरिक्ष की यात्रा करने वाला प्रथम व्यक्ति कौन था?​

Aयूरी गॉगरिन
Bनील आर्मस्ट्रांग
Cवैलेंटीना टेरेश्कोवा
Dएडविन एल्ड्रिन

उत्तर : (A)

आइंस्टीन का ‘विशेष सापेक्षता का सिद्धांत’ सबसे पहले किस काल में प्रस्तावित किया गया था?​

A1905
B1906
C1915
D1947

उत्तर : (A)

‘कैच मेमोरी’ क्या होती है?​

AEROM
BRAM
CROM
DEPROM

उत्तर : (B)

रवींद्रनाथ टैगोर को ‘गुरुदेव’ की उपाधि किसने दी थी?​

Aमहात्मा गांधी
Bपंडित जवाहरलाल नेहरू
Cबाल गंगाधर तिलक
Dलाला लाजपत राय

उत्तर : (A)

यार्लंग सांगपो (Yarlung Tsangpo) का प्रचलित नाम क्या है?​

Aसतलज
Bगंगा
Cमहानदी
Dब्रह्मपुत्र

उत्तर : (D)

भारत सरकार ने भारत में कितनी नदियों को प्रमुख नदियों के रूप में वर्गीकृत किया है?​

A8
B10
C12
D15

उत्तर : (C) भारत सरकार द्वारा भारत की 12 नदियों को प्रमुख नदियों के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इनमें गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, नर्मदा, चंबल, कावेरी, व्यास, ताप्ती, गोदावरी, चिनाब, कृष्णा तथा सरस्वती नदी शामिल है।

वह औरत कौन है, जिसने स्वतंत्रता के लिए लड़ने के लिए भारतीय महिलाओं की जागृति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्हें ‘भारत की कोकिला’ के नाम से भी जाना जाता है?​

Aमैडम भीखाजी कामा
Bसरोजनी नायडू
Cदुर्गा बाई देशमुख
Dविजयालक्ष्मी पंडित

उत्तर : (B)

निम्नलिखित में से कौन ‘हरियाणा हरिकेन’ के नाम से भी जाना जाता है?​

Aकपिल देव
Bविजेंदर सिंह
Cसाइना नेहवाल
Dमंसूर अली खान पटौदी

उत्तर : (A)

सफेद रेगिस्तान भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किसमें स्थित है?​

Aगुजरात
Bसिक्किम
Cजम्मू-कश्मीर
Dतमिलनाडु

उत्तर : (A)
 

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top