50 Sports GK asked in rrb ntpc 2016

नमस्कार दोस्तों, आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए खेल से संबंधित 50 महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर (50 Sports GK asked in rrb ntpc 2016) को लेकर आये हैं, जो RRB NTPC 2016 के Exam में पूछे गए थे।

ये सभी प्रश्न 50 Sports GK asked in rrb ntpc 2016 आपके आने वाले सभी एग्जाम खासकर RRB NTPC 2019 के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे। तो इसलिए आप इन्हें याद कर लीजिएगा।

निम्नलिखित में से किस खेल को ओलंपिक खेलों में पहली बार 2020 से शामिल किया जाएगा?​

Aकराटे
Bजूडो
Cडार्ट्स
Dपोलो

उत्तर : (A) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने वर्ष 2020 में आयोजित होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेल में 5 नए खेल शामिल किए हैं। इन पांच नए खेलों में बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, कराटे, स्केटबोर्ड, सर्फिंग तथा स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग शामिल है ।अतः विकल्प (a) सही उत्तर होगा।

2018 के फीफा विश्व कप की मेजबानी किसके द्वारा किया गया?​

Aरूस
Bनीदरलैंड
Cइंग्लैंड
Dपुर्तगाल

उत्तर : (A) वर्ष 2018 का फीफा विश्व कप की मेजबानी रूस ने किया। फीफा विश्व कप 2018 का खिताब फ्रांस ने क्रोशिया को हराकर जीता है। वर्ष 2022 का फीफा विश्व कप कतर में आयोजित किया जाएगा।

‘फ्री स्टाइल’ शब्द किस खेल से जुड़ा हुआ है?​

Aखो-खो
Bटेनिस
Cकबड्डी
Dतैराकी

उत्तर : (D) फ्रीवस्टाइल तैराकी की एक श्रेणी है। इसके तीन अन्य प्रमुख श्रेणियां बैक स्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक एवं बटरफ्लाई स्ट्रोक हैं।

निम्नलिखित में से कौन ‘हरियाणा हरिकेन’ के नाम से प्रसिद्ध हैं?​

Aविजेंदर सिंह
Bसाइना नेहवाल
Cकपिल देव
Dमंसूर अली खान पटौदी

उत्तर : (C) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को ‘हरियाणा हरिकेन’ के नाम से भी जाना जाता है।

वीर धवल खाड़े निम्नलिखित में से किस खेल से जुड़े हुए हैं?​

Aमुक्केबाजी
Bतैराकी
Cकुश्ती
Dशॉर्ट पुट

उत्तर : (B) वीर धवल खाडे भारतीय तैराक हैं।

2022 के राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) खेल कहां खेले जाएंगे?​

Aग्लासगो
Bडरबन
Cनई दिल्ली
Dगोल्ड कोस्ट

उत्तर : (B) 2022 के राष्ट्रमंडल खेल डरबन, द. अफ्रीका में आयोजित किया जाएगा। 2018 का राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में किया गया था।

सबरी कार्तिक कौन हैं?​

Aक्रिकेट खिलाड़ी
Bकराटे खिलाड़ी
Cकबड्डी खिलाड़ी
Dरग्बी खिलाड़ी

उत्तर : (B) सबरी कार्तिक भारतीय कराटे खिलाड़ी हैं।

वर्ष 1980 में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में सर्वप्रथम किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने पुरुष एकल खिताब जीता था?​

Aप्रकाश पादुकोण
Bपुलेला गोपीचंद
Cचेतन आनंद
Dसैयद मोदी

उत्तर : (A) ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल का खिताब जीतने वाले प्रथम भारतीय खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण (1980) हैं। इसके बाद वर्ष 2001 में पुलेला गोपीचंद यह उपलब्धि प्राप्त करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने। इसके बाद कोई भी भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी यह उपलब्धि प्राप्त नहीं कर सका है।

सचिन तेंदुलकर किस इंग्लैंड काउंटी की तरफ से खेलते थे?​

Aसरे
Bएसेक्स
Cलंकाशायर
Dयॉर्कशायर

उत्तर : (D) सचिन तेंदुलकर यॉर्कशायर की तरफ से खेलते थे। वर्ष 1992 में यॉर्कशायर ने सचिन तेंदुलकर को पहले विदेशी खिलाड़ी के रूप में अपनी टीम में शामिल किया था।

निम्नलिखित में से कौन क्रिकेट से जुड़ा नहीं है?​

Aएरोन फंगिसो
Bवर्नोन फिलैंडर
Cफरहान हार्डियन
Dस्टेन वावरिंका

उत्तर : (D) स्टेन वावरिंका, स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी हैं। एरोन फंगिसो, वर्नोन फिलैंडर एवं फरहान हार्डियन दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हैं।

कोरादा रमन्ना निम्न में से किस खेल से संबंधित हैं?​

Aभारोत्तोलन
Bतैराकी
Cतीरंदाजी
Dफुटबॉल

उत्तर : (A)

ओलंपिक में बैडमिंटन को आधिकारिक तौर पर किस वर्ष में शुरू किया गया?​

A1992
B1968
C1972
D1896

उत्तर : (A) बैडमिंटन को आधिकारिक तौर पर वर्ष 1992 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों (बार्सिलोना, स्पेन) में शामिल किया गया था।

किस वर्ष में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था?​

A1956
B1975
C1982
D1928

उत्तर : (D) भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक वर्ष 1928 के ओलंपिक खेल (एम्सटर्डम, नीदरलैंड) में जीता था। भारत ने हॉकी में 8 ओलंपिक स्वर्ण पदक सहित कुल 11 पदक (1 रजत एवं 2 कांस्य) जीते हैं। भारत ने अपना आखिरी ओलंपिक हॉकी स्वर्ण पदक मास्को ओलंपिक (रूस), 1980 में जीता है।

स्नूकर का खेल कितनी गेंदों के साथ खेला जाता है?​

A22
B16
C24
D18

उत्तर : (A) स्नूकर का खेल 22 गेंदों के साथ खेला जाता है।

निम्न में से किस खेल से खिलाड़ी गीत सेठी संबंधित है?​

Aटेबल टेनिस
Bस्नूकर
Cबिलियर्ड्स
Dस्क्वाश

उत्तर : (C) भारत के गीत सेठी बिलियर्ड्स के पेशेवर खिलाड़ी हैं।

क्रिकेट का बल्ला बनाने के लिए किस लकड़ी का प्रयोग किया जाता है?​

Aबम्बू
Bविल्लो
Cरोजवुड
Dटीक

उत्तर : (B) क्रिकेट का बल्ला बनाने के लिए विल्लो एवं एश पेड़ों की लकड़ी का प्रयोग किया जाता है।

संतोष ट्रॉफी निम्नलिखित में से किस खेल से जुड़ी हुई है?​

Aफुटबॉल
Bक्रिकेट
Cबास्केटबॉल
Dहॉकी

उत्तर : (A)

निम्नलिखित कप/ट्रॉफी में से कौन-सा क्रिकेट से संबंधित नहीं है?​

Aईरानी ट्रॉफी
Bकूच बिहार ट्रॉफी
Cदेवधर ट्रॉफी
Dडेविस कप

उत्तर : (D) डेविस कप पुरुषों की प्रीमियर अंतर्राष्ट्रीय टेनिस स्पर्धा है। ईरानी ट्रॉफी, कूच बिहार टॉफी एवं देवधर ट्रॉफी भारत की घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताएं हैं।

2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी कौन-सा शहर करेगा?​

Aटोक्यो
Bलंदन
Cरियो डी जेनेरियो
Dसियोल

उत्तर : (C) 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक रियो डी जेनेरियो, ब्राजील में खेला गया।

क्रिकेट विश्व कप 2019 की मेजबानी कौन करने वाला है?​

Aइंग्लैंड
Bवेल्स
Cदक्षिण अफ्रीका
Dइंग्लैंड एवं वेल्स

उत्तर : आईसीसी (ICC) क्रिकेट विश्व कप, 2019, 30 मई से 15 जुलाई के बीच इंग्लैंड एवं वेल्स में अभी खेला जा रहा है। वर्ष 2023 का क्रिकेट विश्व की मेजबानी भारत करेगा।

‘ग्रैंड स्लैम’ का मतलब एक कैलेंडर वर्ष में कुछ प्रमुख टेनिस टूर्नामेंट जीतना होता है। इन टूर्नामेंटों के नाम हैं-​

Aऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन
Bफ्रेंच ओपन, यूएस ओपन, विंबलडन और ओलंपिक
Cऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विम्बलडन और यूएस ओपन
Dफ्रेंच ओपन, यूएस ओपन और विंबलडन

उत्तर : (C) एक कैलेंडर वर्ष में चार ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता आयोजित की जाती हैं- ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन एवं यूएस ओपन।

कार रेसिंग ड्राइवर माइकल शूमाकर (Michael Schumacher) किस देश के निवासी हैं?​

Aयूएसए
Bजर्मनी
Cऑस्ट्रेलिया
Dकनाडा

उत्तर : (B) सात बार के फॉर्मूला वर्ल्ड चैंपियन माइकल शूमाकर जर्मनी के निवासी हैं।

बैडमिंटन का जाल केंद्र में कितना ऊंचा होता है?​

A5 फुट
B5.1 फुट
C4.8 फुट
D5.5 फुट

उत्तर : (A) बैडमिंटन का जाल (Net) केंद्र में 5 फुट तथा किनारों पर 5.1 फुट ऊंचा होता है।

भारतीय खिलाड़ी गगन नारंग किस खेल से संबंध हैं?​

Aतीरंदाजी
Bबैडमिंटन
Cएयर राइफल शूटिंग
Dकुश्ती

उत्तर : (C) भारतीय खिलाड़ी गगन नारंग निशानेबाजी (शूटिंग) से संबंधित हैं।

थॉमस कप निम्नलिखित में से किस खेल के साथ जुड़ा हुआ है?​

Aबैडमिंटन
Bहॉकी
Cक्रिकेट
Dफुटबॉल

उत्तर : (A) थॉमस कप पुरुषों की अंतरराष्ट्रीय टीम बैडमिंटन प्रतियोगिता है।

टेबल टेनिस किस देश का राष्ट्रीय खेल है?​

Aरूस
Bऑस्ट्रेलिया
Cचीन
Dस्कॉटलैंड

उत्तर : (C) रूस का राष्ट्रीय खेल शतरंज, ऑस्ट्रेलिया का क्रिकेट, चीन का टेबल टेनिस तथा स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय खेल गोल्फ है।

किस देश में सर्वाधिक बार फीफा फुटबॉल विश्व कप जीता है?​

Aइटली
Bजर्मनी
Cब्राजील
Dअर्जेंटीना

उत्तर : (C) ब्राजील ने सर्वाधिक पांच बार (1958, 1962, 1970, 1994 एवं 2002) फीफा फुटबॉल विश्व कप जीता है। ब्राजील के बाद इटली एवं जर्मनी ने चार-चार बार फीफा फुटबॉल विश्व कप जीता है।

‘बेगल’ (Bagel) शब्द का प्रयोग किस खेल में किया जाता है?​

Aक्रिकेट
Bबॉक्सिंग
Cस्कवैश
Dटेनिस

उत्तर : (D) ‘बेगल’ शब्द का प्रयोग टेनिस में किया जाता है। साधारणतया बोलचाल की भाषा में टेनिस का एक सेट 6-0 से हारना या जीतना बेगल कहा जाता है।

क्रिस्टीयानो रोनाल्डो, फुटबॉल खिलाड़ी किस देश का प्रतिनिधित्व करते हैं?​

Aइंग्लैंड
Bअर्जेंटीना
Cपुर्तगाल
Dब्राजील

उत्तर : (C) क्रिस्टीयानो रोनाल्डो पुर्तगाल के पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी है।

लॉन टेनिस प्रतियोगिता में रोजर फेडरर किस देश का प्रतिनिधित्व करते हैं?​

Aसर्बिया
Bस्विट्जरलैंड
Cअमेरिका
Dब्रिटेन

उत्तर : (B) रोजर फेडरर स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी हैं।

गोल्फ का खेल 15वीं सदी में किस देश में शुरू हुआ था?​

Aस्कॉटलैंड
Bइटली
Cइंग्लैंड
Dआयरलैंड

उत्तर : (A) गोल्फ का आधुनिक खेल 15वीं सदी में स्कॉटलैंड में प्रारंभ हुआ था।

अजय जयराम निम्नलिखित खेलों में से किस खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं?​

Aटेबल टेनिस
Bभारोत्तोलन
Cबैडमिंटन
Dशूटिंग

उत्तर : (C) अजय जयराम भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

1896 में आयोजित पहले आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी किस शहर ने की थी?​

Aलंदन
Bएथेंस
Cपेरिस
Dएम्सटर्डम

उत्तर : (B) प्रथम ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन 1896 ईसवी में ग्रीस के एथेंस शहर में आयोजित किया गया था।

शतरंज के खेल में सर्वाधिक शक्तिशाली कौन कौन-सा है?​

Aहाथी
Bघोड़ा
Cराजा
Dरानी

उत्तर : (D) शतरंज के खेल में 16 मोहरे होते हैं, जिनमें सबसे शक्तिशाली मोहरा रानी (Queen) है, जिसे हम वजीर के नाम से भी जानते हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका का लोकप्रिय यांकी स्टेडियम (Yankee Stadium) कहां स्थित है​

Aलास वेगास
Bवाशिंगटन डीसी
Cबोस्टन
Dन्यूयॉर्क

उत्तर : (D) यंकी स्टेडियम न्यूयॉर्क में स्थित एक बेसबॉल स्टेडियम है।

साइना नेहवाल, किस खेल से जुड़ी हुई हैं?​

Aक्रिकेट
Bटेनिस
Cजिम्नास्टिक्स
Dबैडमिंटन

उत्तर : (D) साइना नेहवाल भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

टेनिस में किसे ‘कान्ट-मिस-स्विस’ (can’t-miss-swiss) उपनाम से जाना जाता है?​

Aमारिया शारापोवा
Bमार्टिना हिंगिस
Cसेरेना विलियम्स
Dसानिया मिर्जा

उत्तर : (B) स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस को ‘कान्ट-मिस-स्विस can’t-miss-swiss) के उपनाम से भी जाना जाता है।

विश्व कप क्रिकेट में लगातार 4 शतक लगाने वाला पहला क्रिकेटर कौन था?​

Aरॉस टेलर
Bकुमार संगकारा
Cए. बी. डि विलियर्स
Dसईद अनवर

उत्तर : (B) श्रीलंका के कुमार संगकारा ने क्रिकेट विश्व कप 2015 की चार लगातार पारियों में 4 शतक लगाए थे और इस प्रकार वे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास (साथ है विश्व कप के किसी एक संस्करण में भी) में चार लगातार पारियों में शतक लगाने वाले विश्व के प्रथम बल्लेबाज बन गए। अब तक संपन्न विश्वकप में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (भारत) के नाम है।

टेनिस में हार्ड कोर्ट वह कोर्ट होता है, जिसकी सतह ______ से बनी होती है?​

Aकंक्रीट
Bकारपेट
Cमिट्टी
Dघास

उत्तर : (A) टेनिस मुख्यतया चार सतहों वाले कोर्ट पर खेला जाता है। क्ले, ग्रास, हार्ड एवं कारपेट कोर्ट। हार्ड कोर्ट की सतह कंक्रीट से बनी होती है।

निम्नलिखित में से किस शहर ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक्स का आयोजन तीन बार किया है?​

Aलंदन
Bमेलबर्न
Cएटलांटा
Dपेरिस

उत्तर : (A) लंदन (U.K.) शहर में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन तीन बार (वर्ष 1908, 1948 तथा 2012) किया गया है।

आधुनिक ‘लॉन टेनिस’ खेल की शुरुआत कहां से हुई थी?​

Aन्यूयॉर्क
Bबर्मिंघम
Cलंदन
Dमेलबोर्न

उत्तर : (B) आधुनिक लॉन टेनिस खेल की शुरुआत 1859 से 1865 ई० के मध्य बर्मिंघम, इंग्लैंड से हुई थी।

कौन-से क्रिकेटर ने विश्व कप टी-20 क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे?​

Aहर्शल गिब्स
Bए. बी. डि विलियर्स
Cयुवराज सिंह
Dसचिन तेंदुलकर

उत्तर : (C) भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने टी-20 विश्व कप, 2007 में इंग्लैंड के स्टुवर्ट ब्राड के एक ओवर में 6 छक्के लागये थे। द. अफ्रीकी बल्लेबाज हर्शल गिब्स एकदिवसीय क्रिकेट में 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। गिब्स ने विश्व कप, 2007 में नीदरलैंड के डैन वान बुंगे के एक ओवर में यह कारनामा किया था।

2020 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी कौन-सा शहर करेगा?​

Aरियो डी जेनेरियो
Bटोक्यो
Cमैड्रिड
Dशिकागो

उत्तर : (B) 2020 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी टोक्यो (जापान) शहर करेगा। यह इसका 32वां संस्करण होगा। 2016 का ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन रियो डी जेनेरियो (ब्राजील) में किया गया था।

किस वर्ष में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में तीरंदाजी की अधिकारिक रूप से शुरुआत की गई थी​

A1972
B1900
C1896
D1920

उत्तर : (B) ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में तीरंदाजी की आधिकारिक शुरुआत पेरिस ओलंपिक (1900) से की गई थी। इसके बाद यह वर्ष 1904, 1908 एवं 1920 तक ओलंपिक खेलों का हिस्सा रहा। फिर बीच में इसे हटा दिया गया। इसके बाद पुनः 52 वर्षों बाद वर्ष 1972 से यह प्रतियोगिता ओलंपिक में लगातार शामिल की जा रही है।

निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द टेनिस से संबंधित नहीं है?​

Aबाउंस
Bबैकहैंड
Cडेड नेट कॉर्ड
Dबैक हील

उत्तर : (D) बाउंस, बैकहैंड एवं डेड नेट कॉर्ड टेनिस से संबंधित शब्दावलियां हैं। बैक हील फुटबॉल से संबंधित शब्दावली है।

वालीबॉल के खेल में प्रत्येक टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?​

A5
B6
C7
D8

उत्तर : (B) वॉलीबॉल के खेल में प्रत्येक टीम में 6-6 खिलाड़ी होते हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा खेल ओलंपिक खेल में से हटा दिया गया है?​

Aकर्लिंग
Bबास्केटबॉल
Cवॉलीबॉल
Dबेसबॉल

उत्तर : (D) वर्ष 2008 के बाद से बेसबॉल का आयोजन ओलंपिक खेल में नहीं किया जा रहा है। 2020 के ओलंपिक खेलों में बेसबॉल को पुनः शामिल किया गया है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड किसके नाम पर है?​

Aब्रैंडम मैक्कुलम
Bविव रिचर्ड्स
Cकपिल देव
Dए. बी. डि विलियर्स

उत्तर : (A) फरवरी, 2016 में न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेले गए टेस्ट मैच में 54 गेंद पर 100 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा।

भारतीय पुरुषों की वाटर पोलो टीम ने एशियाई खेलों में किस वर्ष स्वर्ण पदक जीता?​

A2010
B1982
C1951
D1970

उत्तर : (C) नई दिल्ली में संपन्न प्रथम एशियाई खेलों में वाटर पोलो स्पर्धा में भारत एवं सिंगापुर की टीमों ने भाग लिया था। भारत ने 6-4 से सिंगापुर को पराजित कर स्वर्ण पदक जीत लिया था।

भारत के किस राज्य में पोलो खेल का उद्भव हुआ था?​

Aमणिपुर
Bअसम
Cपश्चिम बंगाल
Dराजस्थान

उत्तर : (A) भारत में पोलो खेल का उद्भव मणिपुर में माना जाता है।

पोलो के पारंपरिक खेल में प्रत्येक टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?​

A4
B5
C6
D11

उत्तर : (A) पोलो के खेल में प्रत्येक टीम में 4 खिलाड़ी होते हैं।

मौमा दास और सौम्यजीत घोष किस खेल से भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं?​

Aटेबल टेनिस
Bकैरम
Cटेनिस
Dबैडमिंटन

उत्तर : (A) मौमा दास एवं सौम्यजीत घोष भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।

FIFA का वर्तमान अध्यक्ष कौन है?​

Aइस्सा हयातौ
Bसेप्प ब्लैट्टर
Cडुन्गा
Dगियान्नी इनफैंटनो

उत्तर : (D) फीफा के वर्तमान अध्यक्ष गियान्नी इनफैंटनो हैं। ये 2023 तक फीफा के अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे।

1930 में प्रथम राष्ट्रमंडल खेल, जिन्हें तब ब्रिटिश एंपायर गेम्स के नाम से भी जाना जाता था, कहां खेला गया था?​

Aहैमिल्टन
Bमैनचेस्टर
Cसिडनी
Dलंदन

उत्तर : (A) ब्रिटिश एंपायर गेम्स 1930 का आयोजन 1930 के मध्य हैमिल्टन, कनाडा में किया गया था।
 

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top