क्‍या आप जानते है क्या होता है टेबल टॉप रनवे और भारत में ये कहाँ कहाँ है.?

केरल के कोझिकोड में एक दर्दनाक हादसा हुआ। करीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का एक विमान लैंडिंग करने के दौरान फिसल गया, जिसके बाद टेबल टॉप रनवे के बारे में हर कोई जानना चाहता है क्या है ये टेबल टॉप रनवे और ये इतना जोखिम भरा क्यूँ होता हैं| आइये आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं|

tabletop.jpg


टेबल टॉप रनवे एक ऐसा रनवे होता है, जो पठार या पहाड़ के शीर्ष पर होता। इसमें कई बार एक तरफ या कई बार दोनों तरफ गहरी ढाल होती है, जिसके नीचे घाटी होती है। इस तरह का रनवे देखने में आम तौर पर बेहद खूबसूरत होता है, पर यहां विमानों की लैंडिंग बहुत जोखिम भरी होती है। यहां लैंडिंग और उड़ान दोनों के दौरान खास सावधानियां बरतनी होती है और इसके लिए पायलट का विशेष रूप से Trained होना आवश्‍यक होता है। थोड़ी भी गलती यहां बड़े हादसों को अंजाम दे सकती है।

इसका स्वरूप एक मेज की तरह होता है। टेबलटॉप में रनवे खत्म होने के बाद आगे ज्यादा जगह नहीं होती है। कभी कभी Runway के दोनों Side में गहरी खाई होती है ऐसे में रनवे पर उतरते हुए विमान के runway से आगे निकल जाने का खतरा बढ़ जाता है।


टेबलटॉप रनवे पर लैंडिंग खतरा​

टेबलटॉप रनवे खासे जोखिम वाले होते हैं। लैंडिंग और उड़ान के दौरान काफी सावधानी बरतनी होती है, जिसके कारण पायलट भी काफी दक्ष होना जरूरी होता है। ज्यादातर ऐसे रनवे पठार या पहाड़ के टॉप पर बने होते हैं। कोझिकोड के अतिरिक्त मेंगलुरु (कर्नाटक) और मिजोरम में टेबलटॉप रनवे हैं। जानकारो का कहना है कि टेबलटॉप रनवे पर कई बार पायलट यह अंदाजा नहीं लगा पाते हैं कि हवाई पट्टी खत्म होने वाली है या अभी कुछ दूर तक और है। इसी दुविधा में लैंडिंग होती है और खतरा बना रहता है।

tabletop1.gif

भारत में टेबल टॉप runway​

कोझिकोड(कर्नाटक), मेंगलोर (कर्नाटक), शिमला (हिमाचल प्रदेश) ,पाकयोंग (सिक्किम) और मिजोरम के लेंगपुई
 
मॉडरेटर द्वारा पिछला संपादन:

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,638
पोस्ट्स
1,674
सदस्य
209
नवीनतम सदस्य
suraj rathod
Back
Top