Population Of India In 1947, 1947 में भारत की जनसंख्या कितनी थी

Population Of India In 1947, 1947 में भारत की जनसंख्या कितनी थी


दुनिया में आबादी के हिसाब से भारत देश दूसरा सबसे बड़ा देश है आपको हम बता दें कि दुनिया में आबादी के हिसाब से सबसे बड़ा देश चीन है उसके बाद हमारे देश भारत का नंबर आता है

लेकिन दोस्तों आज की पोस्ट का टॉपिक यह नहीं है कि भारत देश दुनिया में आबादी के हिसाब से कितने नंबर पर आता है.

बल्कि आज की इस पोस्ट में हम बात करने वाले हैं कि भारत देश में 1947 में कितनी जनसंख्या थी दोस्तों आप मे से बहुत सारे लोगों को शायद पता ना हो कि भारत देश जब आजाद हुआ था तब भारत देश में कितने लोग रहते थे

Population Of India In 1947​

सन 1947 में भारत देश की जनसंख्या एक अनुमान के मुताबिक 33 करोड़ थी लेकिन देश को आजादी के बाद जो आधिकारिक रूप से जो भारत देश की जनगणना की गई थी वह वर्ष 1951 में की गई थी तब भारत की जनसंख्या 36 करोड़ 10 लाख 88 हजार 903 थी.

आपको हम यह भी बता देना चाहते हैं कि ब्रिटिश राज में भारत देश की जनगणना होती थी और हर 10 साल में देश में जनगणना की जाती थी और उसी परंपरा को आज भी हमारे देश में निभाया जाता है और हर 10 साल के बाद भारत देश में जनगणना की जाती है.

2021 में भारत की जनसंख्या कितनी है​

वर्तमान में भारत की आबादी की बात की जाए तो बिना किसी जनगणना के इतने बड़े देश की सटीक जनसंख्या का पता लगाना काफी मुश्किल है हालांकि वर्ष 2011 में भारत देश में आखरी बार जनगणना की गई थी लेकिन 2021 में भारत देश में अभी तक आधिकारिक रूप से जनगणना नहीं की गई है.

हालांकि एक अनुमान के अनुसार भारत में वर्ष 2021 में लगभग 139 करोड लोग रहते हैं यह अनुमान दोस्तों पिछले 10 सालों में कितनी जनसंख्या बढ़ी थी इसके आधार पर लगाया गया है हालांकि जैसा कि आपको हमने बताया कि आधिकारिक रूप से 2021 में जनगणना नहीं हुई है.

 

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top