SQL INDEX CONSTRAINT IN HINDI

SQL में Data को तेजी तथा आसान तरीके से ढूँढने (find) के लिए टेबल में index को create करते है। INDEX के द्वारा हम data को बिना पूरी table को पढ़ें आसानी से ढूंढ सकते है। INDEX constraint index create करने के साथ-साथ data retrieve भी करता है।

Database की index एक किताब के तरह समान होती है जिस तरह किसी किताब के आगे index होती है। किताब में हम किसी topic को पढ़ने से पहले index में देखते है कि वह topic किस पेज पर है फिर उस पेज में जाते है। SQL Indexes ये गति प्रदान करने की क्षमता रखता है। Database में हर INDEX name अलग अलग या unique होता है।

Indexes को existing table में create करते है जिससे कि हम rows को तेजी से तथा आसान तरीके से locate कर सकते है। जो users होते है वो indexes को देख नही सकते है वे सिर्फ speed up queries का प्रयोग करते है।

SQL में table के single या multiple columns का उपयोग करके एक या उससे ज्यादा columns में create कर सकते है तथा प्रत्येक index को एक नाम दे सकते है।

Unique index:- यूनिक इंडेक्स उस इंडेक्स को कहते है जिसमें दो rows के पास समान index वैल्यू नही होती है।

Unique index को create करने के लिए निम्नलिखित syntax का प्रयोग किया जाता है:-

CREATE UNIQUE INDEX index_name
ON table_name (column_name)


column_name उस column को specify करती है जिसे हमने indexed करना हो।

Simple index:- यदि UNIQUE keyword का प्रयोग नहीं किया जाता है तो duplicate वैल्यू को permit किया जा सकता है।

इसका syntax निम्न है:-

CREATE INDEX index_name
ON table_name (column_name)


composite index:- दो या उससे अधिक table में जब index को create करते है तो वह composite index कहलाता है।

इसका syntax निम्न है:-

CREATE INDEX index_name
ON table_name (column1,column2);


Implicit index:- implicit index वह indexes होती है जो डेटाबेस server द्वारा अपने आप create हो जाती है जब ऑब्जेक्ट(object) create होता है।

DROP INDEX:- Index को drop करने के लिए निम्नलिखित syntax का प्रयोग किया जाता है:-

Appliances इस table के Myindex_id इस index को drop किया गया है|

Drop index_name Myindex_id
 

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top