स्क्रबर बनाने और पैक कर बेचने का बिज़नेस कैसे शुरू करें?

स्क्रबर क्या है? What is scrubber?

स्क्रबर (जूना) स्टील या लोहे के तार से बनाया जाता है जिसका इस्तेमाल हर एक घर में, होटल, रेस्टुरेंट, ढाबा में बर्तन में जिद्दी दाग छुड़ाने के लिए किया जाता है| इसका उपयोग गाँव से लेकर शहर तक हर जगह होता है इसलिए स्क्रबर की डिमांड मार्केट में हमेशा बनी रहती है| लोहे के स्क्रबर में जंग लग जाता है तो वो जल्द ख़राब हो जाता है|

लेकिन स्टील से बने स्क्रबर में जंग नहीं लगता है और बहुत ज्यादा दिन तक चल जाता है इसलिए इनका उपयोग बहुत ज्यादा मात्रा में किया जाता है|

स्क्रबर बिज़नेस के लिए बिज़नेस प्लान एवं मार्केट सर्वे Business plan and market survey for steel scrubber business

ज्यादातर बिज़नेस शुरू करने के कुछ दिनों बाद ही बंद हो जाता है उसके बहुत सारे कारण होते है| कोई भी बिज़नेस शुरू करने से पहले बिज़नेस प्लान बनाना जरुरी होता है| बिज़नेस प्लान में यह विस्तार से बताया जाता है-

  • बिज़नेस शुरू करने के लिए कितना इन्वेस्टमेंट करना पड़ेगा?
  • रॉ मैटेरियल्स कहाँ से मिलेगा?
  • रॉ मैटेरियल्स कितने का मिलेगा?
  • प्रोडक्ट बनाने का कॉस्ट कितना पड़ेगा?
  • प्रोडक्ट तैयार होने के बाद कहाँ बेचना है?
  • प्रोडक्ट बेचने के बाद कितना मुनाफा होगा?
  • मशीन कहाँ से लेना है तथा कितने का मिलेगा?
  • बिज़नेस शुरू करने के लिए कितने जगह की जरुरत पड़ेगी?
  • कितने मजदूर की जरुरत पड़ेगी?
  • Total कितना स्टाफ रखना है उसको कितनी salary देनी पड़ेगी?
  • अगर जगह अपना है तो ठीक है लेकिन अगर किराये पर लेना है तो monthly कितना किराया देना पड़ेगा?
  • Transport के लिए एक छोटी गाड़ी की जरुरत पड़ेगी|
  • इसके अलावा और बहुत सारी जानकारी होती है|
इसके अलावा आप मार्केट सर्वे करेंगे- मार्केट सर्वे में हमें यह पता लगाना होता है की आप जिस प्रोडक्ट का बिज़नेस शुरू करना चाह रहे है उसकी आपके पास के मार्केट में कितनी डिमांड है? मार्केट में जाकर आप व्होलेसलेर और रिटेलर से मिलें| उनसे प्रोडक्ट के होलसेल और रिटेल प्राइस का आपको आईडिया मिलेगा| उसके साथ-साथ बहुत सारे experience होंगे| मार्केट में घुमने के बाद आपको actual स्थिति का पता चलेगा|

स्क्रबर का मार्केट स्कोप Market Scope of steel scrubber

Scrubber की डिमांड हर घर, होटल, रेस्टुरेंट, ढाबा में रोजाना बर्तन साफ करने के लिए होता है इसलिए इसका मार्केट में स्कोप बहुत अच्छा है| आप स्क्रबर बनाने का बिज़नेस शुरू कर अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं| इसकी डिमांड किराना स्टोर, जनरल स्टोर, बड़े बड़े मार्ट जैसे बिग बाज़ार, पूरण स्टोर, जिओ मार्ट, स्पेंसर, डी मार्ट, के अलावा एक बहुत बड़ा ऑनलाइन बाज़ार है जैसे- Amazon, Flipkart, Snapdeal, Ebay एवं बहुत सारी कंपनी है जहाँ आप स्क्रबर को बेच सकते हैं|

इसके अलावा आपको Indiamart.com पर स्क्रबर के बहुत सारे buyer मिल जायेंगे जिन्हें आप होलसेल में बेच सकते हैं|

आप अपना वेबसाइट बनाकर भी स्क्रबर को online बेच सकते हैं|

स्क्रबर बनाने और पैकिंग व्यापार Steel scrubber making and packing business

स्क्रबर बनाने का बिज़नेस और पैकिंग का बिज़नेस दोनों अलग अलग किया जा सकता है या साथ साथ भी किया जा सकता है| यह आपके बिज़नेस के इन्वेस्टमेंट पर निर्भर करता है| क्योंकि दोनों के लिए अलग अलग मशीन लेना पड़ेगा| दोनो बिज़नेस को साथ में करने के लिए ज्यादा जगह की भी जरुरत पड़ेगी|

स्वाभाविक है की दोनों बिज़नेस साथ करने पर मुनाफा भी दो से तीन गुना बढ़ जाता है| अगर आप scrubber making business शुरू करते है तो scrubber packing business करने वाले को स्क्रबर सप्लाई कर सकते हैं|

अगर आप Scrubber packing business शुरू करते हैं तो आप अपना ब्रांड बनाकर रिटेल में सप्लाई कर सकते हैं|

स्क्रबर बनाने और पैकिंग व्यापार में लागत Investment for scrubber making and packing business

Scrubber packing machine की कीमत 25 हज़ार रुपए से शुरू हो जाती है और आगे प्रोडक्शन के हिसाब से कीमत बढती जाती है| इसमें कई तरह की मशीन उपलब्ध है| आप एक तरफ से भी काम कर सकते है और दोनों तरफ से भी काम कर सकते है| इसमें मैन्युअल मशीन से लेकर सेमी आटोमेटिक मशीन available है|

Scrubber packing machine से काम करने पर आपकी कमाई दुगुनी या तिगुनी हो सकती है| क्योंकि आप इस की सहायता से scrubber पैक करने के अलावा इसमें मसाला, ड्राई फ्रूट्स, टूथ ब्रश, टॉयज के अलावा बहुत सारे सामान पैक करके मार्केट में सप्लाई कर सकते है|

जहाँ तक इस बिज़नेस में टोटल इन्वेस्टमेंट की बात है तो पहले आप यह निर्णय करें की आपको scrubber making और scrubber packing दोनों करना है या एक|

मशीन के अलावा इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए 100 गज से लेकर 200 गज तक जगह आपको रेंट या लीज पर लेना पड़ेगा| इसमें होने वाला खर्च फैक्ट्री के लोकेशन पर निर्भर करता है| अगर आप रेंट पर लेते है तो कम से कम 10 हज़ार रुपए हर महीने देना पड़ सकता है|

इसके बाद प्रोडक्ट बन जाने के बाद स्क्रबर पैक करने के लिए गत्ते का बॉक्स चाहिए| उसको तोलने के लिए भी मशीन चाहिए| इसके अलावा आपको फैक्ट्री चलाने के लिए 2 या तीन लेबर भी चाहिए|

कुल मिलाकर आपको scrubber manufacturing business शुरू करने के लिए कम से कम 5 लाख रुपए चाहिए तथा अगर आप सिर्फ scrubber packing business शुरू करना चाहते है तो कम से कम 2.5 लाख रुपए की जरुरत पड़ेगी|

ध्यान रखें की इन सब में लगने वाला लागत बढ़ या घट सकता है| क्योंकि मशीन की कीमत Manual, semi automatic और automatic पर निर्भर करता है| रॉ मैटेरियल्स की कीमत भी क्वांटिटी पर निर्भर करता है| अगर आप ज्यादा रॉ मैटेरियल्स लेते है तो price में negotiations किया जा सकता है| इसके अलावा factory सेटअप एवं पैकिंग मैटेरियल्स में भी कम या ज्यादा खर्च हो सकता है|

स्क्रबर बनाने और पैकिंग बिज़नेस के लिए जगह की जरुरत Space requirement for Steel scrubber manufacturing and packing business

अगर आप Scrubber manufacturing business के साथ साथ Scrubber packing business भी करना चाहते हैं तो आपको 100 गज से 150 गज एरिया की जरुरत पड़ेगी| इसके अलावा रॉ मैटेरियल्स एवं पैकिंग मैटेरियल्स भी को रखने के लिए जगह चाहिए| थोडा बहुत wastage भी होता है उसे भी रखने के लिए जगह चाहिए| scrubber बनाने के बाद तौल कर carton में packing करना होता है| इसके अलावा अगर scrubber बनाने के बाद उसे pack करके मार्केट में सप्लाई करना चाहते हैं तो scrubber packing machine से पैक कर उसे carton में पैक करके रखने के लिए भी जगह की जरुरत पड़ेगी|

अगर आप सिर्फ scrubber making business करना चाहते हैं तो भी कम से कम 60 गज एरिया चाहिए|

अगर आप सिर्फ scrubber packing business शुरू करना चाहते हैं तो भी आपको 100 गज एरिया की जरुरत पड़ेगी|

स्क्रबर बनाने एवं पैक करने की मशीन की कीमत, मशीन एवं रॉ मैटेरियल्स कहाँ से खरीदें Price of scrubber making machine and scrubber packing machine and from where to buy machine and raw materials

Scrubber making machine की कीमत लगभग 2.80 लाख से शुरू हो जाती है और production एवं quality के हिसाब से बढती जाती है| मशीन single phase electric connection और Triple phase electric connection दोनों में आती है| जिसमे प्रोडक्शन का फर्क रहता है|

Scrubber packing machine की कीमत लगभग 25,000 रुपए से शुरू हो जाती है| जिसमे Manual machine से लेकर Automatic मशीन उपलब्ध है| इसमें भी production के हिसाब से मशीन की कीमत बढ़ती जाती है|

इसके अलावा एक compressor चाहिए| जिसकी कीमत 12,000 रुपए से शुरू हो जाती है| अगर आप दो स्क्रबर पैकिंग मशीन ले रहे है या दो स्क्रबर बनाने की मशीन ले रहे है तो भी एक कंप्रेसर से आप सभी मशीन चला सकते हैं|

अगर आप scrubber making machine एवं scrubber packing machine दोनों साथ में लेते हैं तो कई सारे मैन्युफैक्चरर आपको Compressor फ्री में दे देते हैं| ये मैन्युफैक्चरर के तरफ से Offer मान सकते हैं| ये Offer करीब करीब सारे मैन्युफैक्चरर देते है ताकि उनका दोनों मशीन बिक जाएँ|

मशीन की कीमत जानने के लिए आप indiamart.com की वेबसाइट पर visit कर सकते हैं|

Scrubber making machine के लिए इस लिंक पर click करें-

https://dir.indiamart.com/impcat/scrubber-making-machine.html

Scrubber packing machine के लिए इस लिंक पर click करें-

https://dir.indiamart.com/delhi/scrubber-packing-machine.html

Scrubber raw materials के लिए इस लिंक पर click करें-

https://www.indiamart.com/sansaindustries/scrubber-wire.html

अगर आप mobile का इस्तेमाल कर रहे हैं तो google में जाकर indiamart.com को search कर सकते हैं| वहां पर जाकर आप इन सभी मशीन की कीमत, रॉ मैटेरियल्स की कीमत के साथ साथ पैकिंग मैटेरियल्स की कीमत जान सकते हैं|

स्क्रबर बनाने एवं पैकिंग बिज़नेस के लिए मशीन इंस्टालेशन एवं ट्रेनिंग Machine installation and training for scrubber making business and scrubber packing business

अगर आप दोनों में से कोई एक मशीन भी खरीदते हैं तो मशीन मैन्युफैक्चरर आपके फैक्ट्री में मशीन को install यानि फुल सेटअप करते हैं और मशीन को चलाने की पूरी ट्रेनिंग देते हैं|

स्क्रबर बनाने एवं पैकिंग के लिए रॉ मैटेरियल्स (Steel scrubber making raw materials)

Scrubber बनाने के लिए रॉ मैटेरियल्स के रूप में स्टील के तार (Steel wires) की जरुरत पड़ती है| स्क्रबर बनाने के लिए SS grade 410 को इस्तेमाल किया जाता है, और scrubber manufacturing machine से स्क्रबर बनाया जाता है|

स्क्रबर को पैक करने के लिए गत्ता वाला कार्टन को इस्तेमाल किया जाता है| स्क्रबर को किलो में तौल कर कार्टन में पैक कर जहां से भी आर्डर मिलता है उन्हें भेज दिया जाता है|

अगर आप स्क्रबर को ब्रांड के साथ पैक कर व्होलेसलेर या रिटेलर को बेचना चाहते हैं तो आपको Srubber packing materials भी खरीदना होगा|

Scrubber packing materials में ब्रांड प्रिंट पेपर एवं pvc ब्लिस्टर होता है जिसमे स्क्रबर को रखकर पैक किया जाता है| इन सब को आप थोक में खरीदकर scrubber packing business की शुरुआत कर सकते हैं|

आप स्क्रबर पैकिंग मशीन से कई तरह के मसाले, ड्राई फ्रूट्स, बच्चों की कैंडी, टूथब्रश एवं खिलोनों को भी पैक कर मार्केट में बेच सकते हैं|

मशीन की वारंटी एवं मेंटेनेंस Warranty and maintenance of machine

Machine बनाने वाले सभी मैन्युफैक्चरर 1 साल या 2 साल की वारंटी देते हैं| अगर आप कुछ बातोँ का ध्यान रखेंगे तो दोनों machine low maintenance machine है| दोंनो मशीन में oiling समय पर करते रहें तो मशीन जल्दी ख़राब नहीं होती है| वारंटी के बाद भी अगर मशीन ख़राब होती है तो मैन्युफैक्चरर technician भेज कर ठीक करवा देते हैं| उसके बदले उनके कुछ charges होते हैं जो आपको pay करना होता है|

स्क्रबर बिज़नेस को शुरू करने के लिए इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन Electric Connection required for steel scrubber business

स्क्रबर बिज़नेस शुरू करने के लिए आपको मशीन के हिसाब से Single phase या Triple phase इलेक्ट्रिसिटी का connection लेना पड़ेगा| उसके लिए आपको इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट में जाकर अप्लाई करना पड़ेगा|

स्क्रबर बनाने एवं पैकिंग व्यवसाय के लिए कौन सा लाइसेंस चाहिए License required for scrubber business

इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए आपको GST Number लेना पड़ेगा| इसके अलावा MSME रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा| अगर आप मसाले पैक कर बेचना चाहते हैं तो आपको FSSAI लाइसेंस भी लेना पड़ेगा|

स्क्रबर की ब्रांडिंग Branding of steel scrubber

अगर scrubber को आप अपना ब्रांड बनाकर बेचना चाहते हैं तो मार्केट में आपका नाम बन सकता है| इसके लिए आपको ब्रांड रजिस्ट्रेशन भी करवाना पड़ेगा|

स्क्रबर को कहाँ बेचें Where to sale scrubber?

स्क्रबर को आप व्होलेसलेर और रिटेलर को बेच सकते हैं| इसके अलावा आप किराना दुकान में सप्लाई कर सकते हैं|

स्क्रबर बनाने एवं पैकिंग बिज़नेस का प्रोडक्शन और कमाई Profit in Scrubber manufacturing and packing business

अगर आप scrubber manufacturing business शुरू करते हैं तो इसमें scrubber को बनाने में steel wire grade 410 का इस्तेमाल होता है| यह मार्केट में 138 रुपए से 165 रुपए प्रति किलो मिलता है, और स्क्रबर बनाने के बाद आप मार्केट में 200 से 220 रुपए किलो तक बेच सकते है| इस तरह से आप कम से कम 40 रुपए प्रति किलो तक मुनाफा कमा सकते हैं| इसमें आप 15 रुपए प्रति किलो भी labour cost + electricity + rent मानकर चले तो आप कम से कम 25 रुपए प्रति किलो तक मुनाफा कमा सकते हैं|

Scrubber manufacturing machine 8 से 10 घंटे में 100 kg स्क्रबर का प्रोडक्शन करता हैं| इस तरह 1 महीने में 3 Ton scrubber बन कर तैयार होता है| इस हिसाब से आप 75,000 रुपए महीना कमा सकते हैं|

इसी तरह से आप अगर Scrubber packing business शुरू करना चाह रहे हैं तो इसमें रॉ मैटेरियल्स के रूप में 12 स्क्रबर वाले पैक की कीमत में अलग अलग ऐसे देख सकते हैं|

इसमें 12 scrubber की कीमत 24 रुपए,

एक प्रिंटेड पत्ता 6 रुपए का,

1 blister यानि 1 कटोरी 30 पैसे का आता है, तो 12 कटोरी का 3 रुपए 60 पैसे|

Electricity+Labour- 2 रुपए

सब मिलाकर 24+6+4+2 = 35 रुपए 60 पैसे (36/-)

इस तरह से 12 स्क्रबर वाले पैक को बनाने की लागत 36 रुपए आती है| आप इसे मार्केट में व्होलेसलेर को कम से कम 5 रुपए मुनाफा लेकर 41 रुपए में बेच सकते है| इसकी कीमत अलग अलग जगह पर अलग अलग होता हैं|

Scrubber packing machine का प्रोडक्शन 1 घंटे में 250 पत्ता से 300 पत्ता का होता है लेकिन आप अगर 100 पत्ता बनाकर बेच लेते हैं तो 500 रुपए मुनाफा कमा सकते हैं| इस तरह से आप एक दिन में 8 घंटे भी काम करते हैं तो 4000 रुपए कमा सकते हैं|

याद रखिए ये सारी कमाई स्क्रबर का प्रोडक्शन एवं बेचने के बाद होता हैं| इसके लिए बिज़नेस शुरू करने के बाद 4 महीने से 6 महीने का समय लग सकता है|

इस बिज़नेस में ध्यान रखने वाली बातें-

अगर आप scrubber manufacturing business शुरू करते हैं तो उसमे steel wire बहुत ज्यादा टूटता है| इससे बचने के लिए आपको मशीन की सेटिंग अच्छी तरह से सीखनी होगी| इसके अलावा साबुन का बहुत सारा झाग आपको पानी में इस्तेमाल करना होगा जिससे आपका तार चिकना (smooth) होकर मशीन में जायेगा इससे तार टूटने की समस्या कम हो जाएगी|

जैसे जैसे आपका experience बढ़ता जायेगा आप इस बिज़नेस में expert बन जायेंगे और ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमा पाएंगे|


 

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top