गरीबी और भुखमरी पर शायरी स्टेटस कोट्स

गरीबी और भुखमरी पर शायरी स्टेटस कोट्स


Gareebi Par Hindi Shayari | गरीबी पर हिन्दी शायरी :-​

अजीब मिठास है मुझ गरीब के खून में भी,
जिसे भी मौका मिलता है वो पीता जरुर है।

सुला दिया माँ ने भूखे बच्चे को ये कहकर,
परियां आएंगी सपनों में रोटियां लेकर।

मजबूरियाँ हावी हो जाएँ ये जरूरी तो नहीं,
थोडे़ बहुत शौक तो गरीबी भी रखती है।

Top Anmol Vachan and Suvichar on Bhookh in Hindi :-​

चेहरा बता रहा था कि मारा है भूख ने,
सब लोग कह रहे थे कि कुछ खा के मर गया।

वो जिनके हाथ में हर वक्त छाले रहते हैं,
आबाद उन्हीं के दम पर महल वाले रहते हैं।

भटकती है हवस दिन-रात सोने की दुकानों पर,
गरीबी कान छिदवाती है तिनके डाल देती है।

Quotes Shayari on Poor Hunger Kids in Hindi :-​

जरा सी आहट पर जाग जाता है वो रातो को,
ऐ खुदा गरीब को बेटी दे तो दरवाज़ा भी दे।

रुखी रोटी को भी बाँट कर खाते हुये देखा मैंने,
सड़क किनारे वो भिखारी शहंशाह निकला।

तहजीब की मिसाल गरीबों के घर पे है,
दुपट्टा फटा हुआ है मगर उनके सर पे है।

गरीबी और भुखमरी पर शायरी | Garibi Shayari In Hindi – गरीबी पर शायरी :-​

ज़रूरतों की भूख जब पेट में शोर मचाती है…
दिल की ख्वाहिशें कुछ – कुछ चुप सी पड़ जाती हैं..!!

कभी भूख से बहुत गहरा रिश्ता रखता होगा..
वो जो आजकल अपनी रोटी बाँट कर खाता है…!!

छोटी सी उम्र में बड़े तजुर्बे करवा दिये…
पेट की भूख ने सैकड़ो हुनर सिखा दिये…!

2 लाइन भूख अनमोल वचन और सुविचार | भूख कोट्स | भूख कोट्स हिंदी में | भूख स्टेटस हिंदी में | 2 लाइन भूख स्टेटस हिंदी में :-​

रोटियाॅं उन्ही की थालियों से कूड़े तक जाती है,
जिन्हें पता नहीं होता भूख क्या होती है…!

भूख से बड़ा ”मजहब” और रोटी से बड़ा ”ईश्‍वर”
कोई हो तो बता देना मुझे भी ”धर्म” बदलना है…!

भूख ने निचोड़ कर रख दिया है जिन्हें,
उनके तो हालात ना पूछो तो अच्छा है,
मज़बूरी में जिनकी लाज लगी दांव पर
क्या लाई सौगात ना पूछो तो अच्छा है…!

भूख अनमोल वचन और सुविचार | भूख स्टेटस | भूख शायरी इन हिन्दी | भूख अनमोल वचन और सुविचार हिंदी में | भूख की शायरी :-​

छुपाता था वो गरीब अपनी भूख को गुरबत में,
अब वो भी फ़ख़्र से कहेगा मेरा रोज़ा है…!

मरहम लगा सको तो किसी गरीब के ज़ख्मो पर लगा देना,
हकीम बहुत हैं बाज़ार में अमीरों के इलाज़ के खातिर।

ये गंदगी तो महल वालों ने फैलाई है साहब,
वरना गरीब तो सड़कों से थैलीयाँ तक उठा लेते हैं।

amiri garibi shayari, garibi shayari in urdu, garibi shayari punjabi, heart touching shayari, garibi per shayri, garibo par shayari, garib sayari, main gareeb hoon shayari :-​

छीन लेता है हर चीज़ मुझसे ऐ खुदा,
क्या तू मुझसे भी ज्यादा गरीब है।

मैं कड़ी धूप में चलता हूँ इस यकींन के साथ,
मैं जलूँगा तो मेरे घर में उजाले होंगे।

भूख से बिलखते हुए वो फिर नहीं सोया,
एक और रात भारी पड़ी गरीबी पर।

garib bache shayari, garib ka pyar shayari, garibi ki shayari, garib ki shayari, garibo ki shayari, sad shayari, garibi shayari urdu :-​

दुनिया में ऐसे लोग हैं, जो इतने भूखे हैं कि भगवान उन्‍हें किसी और रूप में नहीं दिख सकता सिवाय रोटी के रूप के।

खुद भूखा रहकर किसी को खिलाकर तो देखिए, कुछ यूं इंसानियत का फ़र्ज निभाकर तो देखिए।

पेट की भूख ने जिंदगी को हर रंग दिखा दिए,
जो अपना बोझ न उठा पाए पेट की भूख ने पत्‍थर उठवा दिए।

garibi shayari, garibi par shayari, hindi shayari, garibi, garib shayari, garibi shayri, garibi shayari in hindi :-​

नाम ख़ुदा का लेकर तुम ‘पुण्यात्मा’ एक पत्थर को फूलों में सजाते रहे,
क्या काॅंटों की सेज पर लेटे अर्द्धनग्न की सिसकियाॅं तुम्हे सुनाई ना दीं?

दान करना ही है तो गरीबों को रोटी दान कर ए – इंसान,
आखिर कब तक मंदिर मस्जिद को अमीर बनाता रहेगा।

और मुझे फर्क क्या पड़ता है खाने खिलोने से,
बचपने का तोहफा मिला है गरीबी के बक्से में।

वो ही दाना भी देगा,जिसने चोंच दी है,
इस अफ़वाह ने चिड़िया की जान ली है,
इबादत ना हो पायेगी अब हमसे तो
भूखी अँतड़ियों ने ये ज़िद ठान ली है।
 

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top