Maa Ki Yaad || माँ की याद || Maa Par Rula Dene Wali Shayari

Maa Ki Yaad || माँ की याद || Maa Par Rula Dene Wali Shayari


तेरी गोद में फिर से खेलूं माँ,
तेरी प्यारी लोरी में गुम हो जाऊँ,
सो जाऊँ चैन की साँस लिए,
फिर से तेरी नन्ही जान कहाऊँ।

तेरी गोद में फिर से खेलूं माँ,  तेरी प्यारी लोरी में गुम हो जाऊँ,  सो जाऊँ चैन की साँस लिए,  फिर से तेरी नन्ही जान कहाऊँ।


Teri Good Me Phir Se Khelu Maa,
Teri Pyaari Lori Me Gum Ho Jau,
So Jaun Chain Ki Saans Liye,
Phir Se Teri Nanhi Jaan Kahau.

जान बूझकर करूँ गलतियाँ,
तेरे बार बार मना करने पर ना डरना चाहूँ,
हिफाज़त के लिए सदा साथ हो मेरी माँ,
तेरी डांट पर खिलखिलाकर हँसना चाहूँ।

जान बूझकर करूँ गलतियाँ, तेरे बार बार मना करने पर ना डरना चाहूँ, हिफाज़त के लिए सदा साथ हो मेरी माँ, तेरी डांट पर खिलखिलाकर हँसना चाहूँ।


Jaan Bujhakar Karun Galatiyaa,
Tere Baar Baar Mana Karane Par Na Darana Chaahu,
Hipfaazat Ke Lie Sada Saath Ho Meri Maa,
Teri Daat Par Khilkhilaakar Hasana Chaahu.

तेरी प्यार भरी ममता चाहूँ,
चाहूँ खुद के लिए चिन्ता के भाव,
हल्दी-प्याज़ के मरहम जिनपे लगाएं तुमने,
फिर से चाहूँ मैं वो प्यारे घाव।

तेरी प्यार भरी ममता चाहूँ, चाहूँ खुद के लिए चिन्ता के भाव, हल्दी-प्याज़ के मरहम जिनपे लगाएं तुमने, फिर से चाहूँ मैं वो प्यारे घाव।


Teri Pyaar Bhari Mamata Chaahu,
Chaahu Khud Ke Lie Chinta Ke Bhaav,
Haldi-Pyaaz Ke Maraham Jinape Lagaye Tumane,
Phir Se Chaahu Mai Vo Pyaare Ghaav.


माँ तेरी याद बहोत ही आती है,
चाहकर भी नहीं रो पाता हूँ,
आँखे नम सी हो जाती हैं,
तेरी याद लिए सो जाता हूँ।

माँ तेरी याद बहोत ही आती है, चाहकर भी नहीं रो पाता हूँ, आँखे नम सी हो जाती हैं, तेरी याद लिए सो जाता हूँ।


Maa Teri Yaad Bahot Hi Aati Hai,
Chaahakar Bhi Nahi Ro Paata Hu,
Aankhe Nam Si Ho Jaati Hai,
Teri Yaad Liye So Jaata Hu.


तेरे हाथों से फिर भोजन को तरस रहा,
बे मन ही पेट भर लेता हूँ,
तेरे जैसा स्नेह कही नहीं मिलता है,
कितना अभागा मैं बेटा हूँ।

तेरे हाथों से फिर भोजन को तरस रहा, बे मन ही पेट भर लेता हूँ, तेरे जैसा स्नेह कही नहीं मिलता है, कितना अभागा मैं बेटा हूँ।


Tere Haatho Se Phir Bhojan Ko Taras Raha,
Be Man Hi Pet Bhar Leta Hun,
Tere Jaisa Sneh Kahi Nahin Milata Hai,
Kitana Abhaaga Main Beta Hu,
Kitana Abhaaga Main Beta Hu.

जीवन पथ पर क्यों तुझसे बिछड़ गया हूँ माँ,
हालातों की बन्दिशों में यूँ जकड़ गया हूँ माँ,
कोई कमी नहीं की मेरी परवरिश में भी तुमने,
शायद तेरे स्नेह के कर्ज़ से मुकर गया हूँ माँ।


जीवन पथ पर क्यों तुझसे बिछड़ गया हूँ माँ, हालातों की बन्दिशों में यूँ जकड़ गया हूँ माँ, कोई कमी नहीं की मेरी परवरिश में भी तुमने, शायद तेरे स्नेह के कर्ज़ से मुकर गया हूँ माँ।


Jivan Path Par Kyu Tujhase Bichhad Gaya Hun Maa,
Haalaaton Ki Bandishon Me Yun Jakad Gaya Hun Maa,
Koi Kami Nahin Ki Meri Paravarish Me Bhi Tumane,
Shaayad Tere Sneh Ke Karz Se Mukar Gaya Hun Maa.

 

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top