विश्व कविता दिवस पर शायरी | 21st march world poetry day hindi shayari

विश्व कविता दिवस पर शायरी | 21st march world poetry day hindi shayari


दोस्तों इस पोस्ट को पूरा पढ़े, दोस्तों 21 मार्च पूरी दुनिया के कवियों के लिए बहोत महत्वपूर्ण होता है, प्रत्येक वर्ष २१ मार्च के दिन को विश्व कविता दिवस (World poetry day) के रूप में मनाया जाता है जिसके फलस्वरूप दुनिया को ये आभास होता है की विश्व लेखकों और कवियों का बहुत ही योगदान है। दोस्तों इस पोस्ट में मैंने कविता के ऊपर शायरी लिखी है जो की कविता के स्वरूपों का वर्णन करती है और उसकी अहमियत को दर्शाती है। ये जानकारी होने पर आप अपने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को विश्व कविता दिवस पर शुभकामानएं दे सकते हैं।

कविता की कहूँ कहानी क्या,जिसने कवि बनाया मुझको,
जो ज्ञान भागता था कोशों दूर,उस ज्ञान से मिलाया मुझको।


Kavita Ki Kahoon Kahani Kya,Jisane Kavi Banaya Mujhako,
Jo Gyan Bhagata Tha Kosho Door,Us Gyan Se Milaya Mujhako.

कविता वो सूरत होती है, जिसमें बसती है हर एक कहानी,
ज्ञान का ऐसा जरिया है ये,एक ही पेज में रख दे पूरी ज़िंदगानी।


Kavita Vo Soorat Hoti Hai, Jisamen Basati Hai Har Ek Kahani,
Gyan Ka Aisa Jariya Hai Ye,Ek Hi Pege Mein Rakh De Poori Zindagani.

कविता एक ऐसी माया है,जिसे कोई कोई ही समझ पाया है,
जिसने पूजा इसको ज्ञान समझकर,वो इंसान महान कहाया है।


Kavita Ek Aisi Maya Hai,Jise Koi Koi Hi Samajh Paya Hai,
Jisane Pooja Isako Gyan Samajhakar,Vo Insan Mahan Kahaya Hai.

कविता के द्वारा ही हम,आकाश से पाताल तलक वर्णन कर सकते है,
जो बात नहीं कह सकते सीधे सीधे, वो कविता के द्वारा कह सकते हैं।


Kavita Ke Dwara Hi Hum,Aakash Se Patal Talak Varnan Kar Sakate Hai,
Jo Bat Nahin Kah Sakate Sidhe Sidhe,Vo Kavita Ke Dvara Kah Sakate Hain.

एक बच्चे का रुदन है कविता, एक माँ की ममता है कविता,
है लाखों रूपों में समायी ये, हर जीवन का दर्पण है कविता।


Ek Bachche Ka Rudan Hai Kavita,Ek Man Ki Mamata Hai Kavita,
Hai Lakhon Roopon Mein Samayi Ye,Har Jivan Ka Darpan Hai Kavita.

कविता की कहानी निर्मल है, मीठी वाणी में कल कल बहती है,
सार्थक शब्दों में पिरोना मुझे, हर एक कवि से कहती है।


Kavita Ki Kahani Nirmal Hai, Mithi Vani Mein Kal Kal Bahati Hai,
Sarthak Shabdon Mein Pirona Mujhe, Har Ek Kavi Se Kahati Hai
 

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top